एक्सप्लोरर

कैंसर सर्जरी के बाद दीपिका कक्कड़ ने क्यों यूट्यूब से बना ली दूरी, खुद किया खुलासा

Dipika Kakar Cancer Surgery: दीपिका कक्कड़ को लिवर कैंसर हो गया था. जिसके बाद उनकी सर्जरी की गई थी. दीपिका की तबीयत अब पहले से काफी ठीक है. उन्होंने लाइव में बताया कि वो क्यों यूट्यूब से दूर हैं.

टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ बीते कुछ समय से अपनी हेल्थ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं. हाल ही में उनकी स्टेज 2 लिवर कैंसर की सर्जरी हुई है. दीपिका के कैंसर के बारे में जैसे ही उनके फैंस को पता चला था तो वो परेशान हो गए थे. हर कोई दीपिका के लिए प्रार्थना कर रहा था. सर्जरी के बाद दीपिका की तबीयत ठीक है. उन्होंने हाल ही में खुलासा किया है कि उनके कुछ दिन ऐसे होते हैं जिसमें उनमें एनर्जी बिल्कुल भी नहीं होती है. इसी वजह से वो यूट्यूब पर रेगुलरली वीडियो नहीं बना पाती हैं.

क्यों बनाई दूरी
दीपिका कक्कड़ ने यूट्यूब पर मंगलवार को लाइव किया था. जहां पर उन्होंने अपनी हेल्थ के बारे में बात की और अपने एक्टिंग प्लान्स के बारे में बताया. उन्होंने बताया कि उनकी फिजिकल हेल्थ ने उन्हें वीडियो व्लॉग बनाने से रोक दिया है, जैसा कि उन्होंने उम्मीद की थी.

दीपिका ने कहा- मैं जो एक जगह टिक कर बैठ नहीं पाती थी, यहां-वहां घूमते रहना, कुछ न कुछ खुराफात करते रहते थे और अचानक से मेरे पास कुछ भी करने को नहीं है. डॉक्टर ने मुझे सलाह दी है कि मैं अपने शरीर को घुमाती रहूं लेकिन कुछ दिन ऐसे होते हैं जिनमें मुझे लगता है कि मैं कुछ न करूं बस आराम करती रहूं.

कैसी है दीपिका की तबीयत
अपनी हेल्थ के बारे में बताते हुए दीपिका ने कहा- भगवान की दया से मेरे टांके भर रहे हैं. एक टारगेट थेरेपी होती है वो मैं अगले हफ्ते से शुरू करने वाली हूं. ओरल टारगेट थेरेपी में मुझे टेबलेट लेनी होगी.

कब करेंगी एक्टिंग में वापसी
दीपिका से एक फैन ने लाइव में पूछा कि वो एक्टिंग में कब वापसी करेंगी. इस पर उन्होंने कहा- मेरा असली प्लान ये था कि जब रुहान ब्रेस्टफीडिंग बंद कर देगा, उसके बाद मैं फिट होकर वापस पर वापसी करूंगी. लेकिन ये सब हो गया है, किसी ने नहीं सोचा था कि ऐसा भी कुछ हो सकता है लेकिन जब मुझे डॉक्टर ग्रीन सिग्नल दे देंगे तो जरुर वापसी करूंगी.

ये भी पढ़ें: Special Ops 2 की रिलीज डेट बदली, जानें- किस दिन से देख पाएंगे केके मेनन की सीरीज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कपड़े उतारो...', कास्टिंग काउच को लेकर 'कहानी घर-घर की' फेम श्वेता क्वात्रा का छलका दर्द, किया चौंकाने वाला खुलासा
'कपड़े उतारो...', कास्टिंग काउच को लेकर 'कहानी घर-घर की' फेम श्वेता क्वात्रा का छलका दर्द, किया चौंकाने वाला खुलासा
'इसीलिए बैंकॉक के बच्चे जैसा दिखता है,' भारती सिंह ने बेटे काजू को लेकर किया मजेदार खुलासा
'इसीलिए बैंकॉक के बच्चे जैसा दिखता है,' भारती सिंह ने बेटे काजू को लेकर किया मजेदार खुलासा
41 की उम्र में दूसरी बार दुल्हन बनेंगी जेनिफर विंगेट, वेडिंग डेट हुई कंफर्म, जानें कब और कहां करेंगी शादी?
41 की उम्र में दूसरी बार दुल्हन बनेंगी जेनिफर विंगेट, कंफर्म हो गई वेडिंग डेट
7 साल के लीप के बाद 'उड़ने की आशा' में आएगा नया मोड़, बदल जाएगा रेणुका का किरदार
7 साल के लीप के बाद 'उड़ने की आशा' में आएगा नया मोड़, बदल जाएगा रेणुका का किरदार

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की अपील, बोले - 'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...'
सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की अपील, बोले - 'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...'
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
AIIMS Delhi ने रचा इतिहास! 4 महीने के मासूम की दुनिया की सबसे दुर्लभ लंग सर्जरी सफल
AIIMS Delhi ने रचा इतिहास! 4 महीने के मासूम की दुनिया की सबसे दुर्लभ लंग सर्जरी सफल
FOR MORNING: किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, 2000 की नई किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, रुक न जाए पैसा इसलिए आज ही कर लें ये काम
किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, 2000 की नई किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, रुक न जाए पैसा इसलिए आज ही कर लें ये काम
Embed widget