एक्सप्लोरर

कंफर्म! मां बनने वाली हैं टीवी की 'गोपी बहू', देवोलीना भट्टाचार्जी ने इस अंदाज में सुनाई खुशखबरी

Devoleena Bhattacharjee Pregnancy: टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी प्रेग्नेंट हैं. एक्ट्रेस ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए खास अंदाज में गुड न्यूज शेयर की है.

Devoleena Bhattacharjee Pregnancy: टीवी की 'गोपी बहू' यानी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी प्रेग्नेंट हैं. ये कोई अफवाह नहीं है बल्कि एक्ट्रेस ने खुद ये खुशखबरी अपने फैंस को सुनाई है. देवोलीना ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए खास अंदाज में गुड न्यूज शेयर की है. उन्होंने ये भी बताया कि उनकी जिंदगी के इस नए चैप्टर के लिए एक खास पूजा रखी गई थी.

देवोलीना भट्टाचार्जी ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने पति शहनवाज शेख और फैमिली के साथ ढेर सारी फोटोज शेयर की हैं. ये तस्वीरें पवित्र पंचामृत अनुष्ठान की हैं जिसमें उनकी फैमिली के अलावा कुछ करीबी दोस्त भी शामिल हुए थे. पहली फोटो में देवोलीना पति शहनवाज के साथ पोज देती दिख रही हैं. इस दौरान एक्ट्रेस की गोद में एक बेबी ड्रेस रखा है जिसपर लिखा है- 'अब आप पूछना बंद कर सकते हैं.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Devoleena Bhattacharjee (@devoleena)

'जिंदगी के इस खूबसूरत चैप्टर के दौरान...'
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए देवोलीना ने कैप्शन में लिखा- 'पवित्र पंचामृत अनुष्ठान के साथ मदरहुड की दिव्य यात्रा का जश्न मनाएं, जहां जिंदगी के इस खूबसूरत चैप्टर के दौरान मां और उसके अजन्मे बच्चे को स्वास्थ्य, समृद्धि और खुशी का आशीर्वाद देने के लिए परंपरा और प्रेम का मिश्रण होता है.'

प्रेग्नेंसी रूमर्स पर भड़की थीं एक्ट्रेस
बता दें कि इससे पहले कई बार देवोलीना भट्टाचार्जी की फोटोज में फैंस ने बेबी बंप नोटिस किया था जिसके बाद एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी की खबरें सामने आने लगी थीं. लेकिन देवोलीना ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी पोस्ट करते हुए साफ कर दिया था कि लोग उन्हें तंग ना करें. एक्ट्रेस ने लिखा था- बहुत से लोग मुझे मेरी प्रेग्नेंसी के बारे में लंबे समय से मैसेज भेज रहे हैं, इसके बारे में खबरें बना रहे हैं. मुझे यकीन है कि जब भी मेरा मन ऐसी खबरें आप सबके साथ शेयर करने का होगा, तो मैं खुद ऐसा करूंगी. अभी के लिए प्लीज मुझे परेशान न करें.

ये भी पढ़ें: Box Office Collection: 15 अगस्त पर हुआ महाक्लैश, 6 फिल्मों में कांटे की टक्कर... देखें 'स्त्री 2' से 'तंगलान' तक का ओपनिंग कलेक्शन

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

4 साल तक टीवी से दूर क्यों रहीं रश्मि देसाई? बोलीं- 'मेरा करियर खत्म हो गया है'
4 साल तक टीवी से दूर क्यों रहीं रश्मि देसाई? बोलीं- 'मेरा करियर खत्म हो गया है'
हर्षवर्धन बेनीवाल मारपीट मामला: एजाज खान महाराष्ट्र साइबर सेल के कार्यालय पहुंचे, दर्ज कराएंगे बयान
हर्षवर्धन बेनीवाल मारपीट मामला: एजाज खान महाराष्ट्र साइबर सेल के कार्यालय पहुंचे
'धक्का दिया और दरवाजा...', कास्टिंग काउच के बाद सहम गई थीं 'तारक मेहता...' फेम एक्ट्रेस
'धक्का दिया और दरवाजा...', कास्टिंग काउच के बाद सहम गई थीं 'तारक मेहता...' फेम एक्ट्रेस
'बिग बॉस 20': काजी तौकीर ने ठुकराया था एकता कपूर का ऑफर? उदिति सिंह को आई एक्स को किया याद
काजी तौकीर ने ठुकराया था एकता कपूर का ऑफर? उदिति सिंह को आई एक्स को किया याद

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget