एक्सप्लोरर

छत्तीसगढ़ के रितेश पाल ने जीती 'डांस प्लस प्रो' की ट्रॉफी, सैलून में करते थे काम

Dance Plus Pro winner: छत्तीसगढ़ के रितेश पाल 'डांस प्लस प्रो' का खिताब अपने नाम कर लिया है. फिनाले में रितेश ने राकेश साहू और अमन-कुणाल को कड़ी टक्कड़ दी थी.

Dance Plus Pro winner: टीवी का पॉपुलर डांस रियलिटी शो 'डांस प्लस प्रो' को अपना विनर मिल चुका है. छत्तीसगढ़ के रितेश पाल ने शो का खिताब अपने नाम किया है. बता दें कि रितेश शक्ति मोहन की डांस टीम के कंटेस्टेंट थे.

मिली इतनी प्राइज मनी
फिनाले में राकेश साहू और अमन-कुणाल को कड़ी टक्कड़ देते हुए रितेश ने ये विनर की ट्राफी अपने नाम की है. 'डांस प्लस प्रो' की ट्रॉफी के साथ-साथ रितेश को 15 लाख रुपये प्राइज मनी भी मिली है. वहीं शो के फर्स्ट रनअप राकेश साहू को रहे, जिन्हें 5 लाख रूपये का चेक मिला. तो वहीं अमन-कुणाल दूसरे रनरअप रहे. इन्हें भी 5 लाख रूपये का इनका मिला.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shakti Mohan (@mohanshakti)

शक्ति मोहन ने जाहिर की खुशी
वहीं रिशेत की जीत पर शक्ति मोहन ने उन्हें ढेर सारी बधाइयां दी हैं. उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि 'आखिरकार वह पल आ ही गया जिसका मैं इंतजार कर रही था. क्या शानदार सीजन रहा. मैं इसके लिए सुपर ग्रेटफुल हूं. मैं  रितेश को ढेर सारी बधाइयां देना चाहूंगी.'

बता दें कि रितेश ने अपने डांसिंग स्टाइल से दर्शकों को खूब एंटरटेन किया है. उन्होंने अपने दमदार परफॉर्मेंस से लोगों के होश उड़ा दिए थे. रितेश ने अपने परफॉर्मेंस से खूब तालियां और सीटियां बटोरी हैं. 

सैलून में करते थे काम
वहीं जैसे ही रेमो डिसूजा ने विनर की घोषणा की रितेश बेहद भावुक हो गए थे. उन्हें ये यकीन ही नहीं हो पा रहा था कि वह ये शो जीत चुके हैं. ट्रॉफी को हाथ में लेते ही उनकी आंखों में आंसू आ गए थे. बता दें कि रितेश बेहद गरीब परिवार से आते हैं. उन्हें बचपन से ही डांस का शौक था. लेकिन घर में पैसों की तंगी की वजह से उन्होंने सैलून में काम करना शुरू कर दिया. लेकिन उनके अंदर से डांस का जुनून तब भी बरकरार था. वे सैलून के अंदर काम करते-करते वह डांस किया करते थे. वहीं आज अपनी कड़ी मेहनत और लगन से उन्होंने अपना सपना पूरा कर दिखाया है. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ritesh_pal19😊 (@ritesh_pal19)

ये भी पढ़ें: Indian Idol 14 Winner: कानपुर के वैभव गुप्ता ने जीता 'इंडियन आइडल 14' का खिताब, प्राइज मनी के साथ मिला ये खास तोहफा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली की रामलीला में माता सीता बनीं 'अंगूरी भाभी', वायरल हुआ शिल्पा शिंदे का Video
दिल्ली की रामलीला में माता सीता बनीं 'अंगूरी भाभी', वायरल हुआ Video
'मैं कट्टर हिंदू हूं', एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान के समर्थन में उतरीं पूनम पांडे
'मैं कट्टर हिंदू हूं', एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान के समर्थन में उतरीं पूनम पांडे
Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 से अमन गांधी का सफर हुआ खत्म, कम वोटों के चलते घर से हुए एविक्ट
बिग बॉस 20 से अमन गांधी का सफर हुआ खत्म, कम वोटों के चलते घर से हुए एविक्ट
4 साल तक टीवी से दूर क्यों रहीं रश्मि देसाई? बोलीं- 'मेरा करियर खत्म हो गया है'
4 साल तक टीवी से दूर क्यों रहीं रश्मि देसाई? बोलीं- 'मेरा करियर खत्म हो गया है'

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget