एक्सप्लोरर

Bigg Boss 16 में अर्चना गौतम की वापसी से Umar Riaz का मेकर्स पर फूटा गुस्सा, बोले- मेरे लिए नियम अलग क्यों थे?

Umar Riaz Tweet: पॉपुलर शो ‘बिग बॉस 16’ में अर्चना गौतम की वापसी हो गई है. शो में उनकी वापसी से पूर्व कंटेस्टेंट उमर रियाज नाराज हैं. उन्होंने मेकर्स से सवाल उठाए हैं.

Umar Riaz On Archana Gautam Return : टेलीविजन रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 16’ (Bigg Boss 16) इन दिनों सुर्खियों में है. बीता हफ्ता भी काफी धमाकेदार रहा. हाल ही में, एंटरटेनमेंट क्वीन कही जाने वाली अर्चना गौतम (Archana Gautam) की फिर से शो में वापसी हुई. उनकी वापसी से कई लोग खुश हैं तो वहीं कुछ लोग इसका विरोध कर रहे हैं. ‘बिग बॉस 15’ में नजर आ चुके उमर रियाज (Umar Riaz) अर्चना गौतम की वापसी से नाराज हैं. उन्होंने मेकर्स पर निशाना भी साधा है.

दरअसल, ‘बिग बॉस 16’ के बीते एपिसोड में अर्चना गौतम ने शिव ठाकरे (Shiv Thakare) का गला दबा दिया था. इसके चलते उन्हें रातोंरात शो से एविक्ट कर दिया गया था. हालांकि, वीकेंड का वार में सलमान खान (Salman Khan) ने अर्चना को शो में वापसी दिलाई. सख्त नियम का उल्लंघन करने के बावजूद शो में अर्चना की वापसी से उमर रियाज निराश हैं. उनका कहना है कि, उनके साथ अन्याय क्यों हुआ?

उमर रियाज ने उठाया सवाल
उमर रियाज ने ट्विटर पर अर्चना की बिग बॉस में वापसी पर लिखा, “हिंसा के चलते घर से बेघर हुईं अर्चना को फिर से प्रवेश की अनुमति दे दी गई, लेकिन मेरे लिए नियम अलग क्यों थे? मुझे पूल में धकेल दिया गया, कोई कार्रवाई नहीं हुई! टास्क के दौरान मुझे धक्का दिया गया, लेकिन सारा इल्जाम मुझ पर मढ़ दिया गया. ये पक्षपात क्यों? कलर्स टीवी, बिग बॉस 16.” फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर सपोर्ट कर रहे हैं.

उमर रियाज भी हुए थे एविक्ट
‘बिग बॉस 15’ में उमर रियाज लड़ाई-झगड़ों की वजह से काफी सुर्खियों में रहे थे. प्रतीक सहजपाल के साथ उनकी एक हाथापाई हुई थी, जिसकी वजह से उन्हें तुरंत शो से बाहर कर दिया गया था. उमर सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले कंटेस्टेंट्स में से एक थे. उनके एविक्शन के बाद लोग काफी नाराज हुए थे.

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 16: प्रियंका चाहर पर 'गंदा कमेंट' कर बुरा फंसे MC Stan, भड़कीं गौहर खान ने लगाई क्लास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मैं कट्टर हिंदू हूं', एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान के समर्थन में उतरीं पूनम पांडे
'मैं कट्टर हिंदू हूं', एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान के समर्थन में उतरीं पूनम पांडे
Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 से अमन गांधी का सफर हुआ खत्म, कम वोटों के चलते घर से हुए एविक्ट
बिग बॉस 20 से अमन गांधी का सफर हुआ खत्म, कम वोटों के चलते घर से हुए एविक्ट
4 साल तक टीवी से दूर क्यों रहीं रश्मि देसाई? बोलीं- 'मेरा करियर खत्म हो गया है'
4 साल तक टीवी से दूर क्यों रहीं रश्मि देसाई? बोलीं- 'मेरा करियर खत्म हो गया है'
हर्षवर्धन बेनीवाल मारपीट मामला: एजाज खान महाराष्ट्र साइबर सेल के कार्यालय पहुंचे, दर्ज कराएंगे बयान
हर्षवर्धन बेनीवाल मारपीट मामला: एजाज खान महाराष्ट्र साइबर सेल के कार्यालय पहुंचे

वीडियोज

YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?
'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
'इसे तुरंत हटा दें...', AI जनरेटेड वीडियो-फोटोज के खिलाफ नेहा शर्मा की लीगल वार्निंग
'इसे तुरंत हटा दें...', AI जनरेटेड वीडियो-फोटोज के खिलाफ नेहा शर्मा की लीगल वार्निंग
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget