एक्सप्लोरर

Bigg Boss 16: Priyanka Chahar पर भारी पड़े Sajid Khan, कैप्टेंसी टास्क को लेकर बिग बॉस हाउस में हुआ बवाल

Bigg Boss 16: रिएलिटी शो 'बिग बॉस 16' में कैप्टेंसी को लेकर फिर बवाल हुआ. इस दौरान संचालक बने साजिद खान की प्रियंका चाहर चौधरी के साथ गंदी लड़ाई हो गई. आइए आपको दिखाते हैं प्रोमो.

Bigg Boss 16 Promo: कॉन्ट्रोवर्शियल रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 16’ दर्शकों के बीच छाया हुआ है. इसके हालिया एपिसोड काफी चर्चा में रहे. वीकेंड का वार में होस्ट सलमान खान (Salman Khan) ने सभी कंटेस्टेंट की अच्छे से क्लास लगाई. अब बिग बॉस के घर में कैप्टेंसी को लेकर बवाल खड़ा होने वाला है, जिसमें साजिद खान प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) को उन्हीं के स्टाइल में मजा चखाते नजर आएंगे.

‘बिग बॉस 16’ (Bigg Boss 16) में अभी साजिद खान कैप्टन हैं. कैप्टेंसी बदलने के लिए कई बार प्रयास किए गए, लेकिन लोग फेल हो गए. अब एक बार फिर कैप्टेंसी को लेकर घरवालों के बीच जंग छिड़ेगी. कलर्स चैनल ने सोशल मीडिया पर प्रोमो शेयर किया है.

साजिद की मंडली को वश में करेंगे कंटेस्टेंट्स

वीडियो में साजिद खान की मंडली में से तीन कंटेस्टेंट निमृत कौर अहलूवालिया (Nimrit Kaur Ahluwalia), शिव ठाकरे (Shiv Thakare) और अब्दू रोजिक (Abdu Rozik) को बाकी कंटेस्टेंट के वश में रहना था. एक्टिविटी रूम में एक खोपड़ी थी, जहां एक के बाद एक कंटेस्टेंट जाकर शिव, निमृत और अब्दू में से किसी एक को वश में करेंगे और उनसे मनचाहा काम करवाएंगे. अगर वे ऐसे नहीं करते हैं तो वे गेम हार जाएंगे. इस टास्क के संचालक साजिद खान को बनाया जाता है.

कंटेस्टेंट ने शिव-निमृत-अब्दू को दिया ऐसा टास्क

पहले प्रियंका चाहर, निमृत को ऑर्डर देती हैं कि उन्हें पुश अप करना है. निमृत पुशअप करती हैं, लेकिन प्रियंका कहती हैं कि ये गलत है. फिर अर्चना गौतम (Archana Gautam) आती हैं और वह शिव को एक कटोरी नमक खाने के लिए कहती हैं. साजिद इस टास्क को भी बर्खास्त कर देते हैं. फिर अंकित गुप्ता (Ankit Gupta) आते हैं. वह अब्दू को दो टास्क देते हैं. पहला टास्क अब्दू पूरा कर देते हैं. हालांकि, दूसरे टास्क में अब्दू को 5 मिनट में दो लीटर पानी पीना होता है, जिसे साजिद बर्खास्त कर देते हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

प्रियंका-साजिद के बीच झगड़ा

प्रियंका आवाज उठाती हैं और कहती हैं कि, जब आप ही टास्क दे रहे हैं तो अंकित खोपड़ी में क्यों बैठा है. इस पर साजिद खान चिल्लाने लगते हैं और कहते हैं कि, वह संचालक हैं. वह अनफेयर हैं. यहां तक कि, साजिद खुद को चीटर भी बुलाते हैं. साजिद को ये भी कहते हुए सुना जा सकता है कि, उनकी आवाज भी बुलंद है. वह भी चिल्ला सकते हैं. वह प्रियंका को ताने मार रहे थे. बता दें कि, बीते एपिसोड में प्रियंका को हर बात का मुद्दा बनाकर तेज-तेज चिल्लाने को लेकर फटकार लगाई गई थी.

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 16: गौतम के बाहर निकलते ही सौंदर्या शर्मा ने टीना और शालीन के खिलाफ बनाया प्लान, अर्चना गौतम ने दिया ये आइडिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना को नीता अंबानी से मिला स्पेशल गिफ्ट, केसर आम के साथ भेजा प्यारा नोट, देखें तस्वीरें
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना को नीता अंबानी ने भेजे जामनगर के केसर आम, साथ में लिखा खास नोट, देखें तस्वीरें
Sairaab: 'सैराब' को मिल गया नया ईशान? आशय मिश्रा कर सकते हैं रोहित चंदेल को रिप्लेस
'सैराब' को मिल गया नया ईशान? आशय मिश्रा कर सकते हैं रोहित चंदेल को रिप्लेस
हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुईं दीपिका कक्कड़ की मां, पेट में हुआ था इंफेक्शन, शोएब इब्राहिम ने बताया कैसी है तबियत
हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुईं दीपिका कक्कड़ की मां, पेट में हुआ था इंफेक्शन, शोएब इब्राहिम ने बताया कैसी है तबियत
TV Serial Spoilers: दादी सा ने चंद्रिका के सामने रखी चौंकाने वाली शर्त, अनु के सामने खुली आर्यवर्धन की पोल
दादी सा ने चंद्रिका के सामने रखी चौंकाने वाली शर्त, अनु के सामने खुली आर्यवर्धन की पोल

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget