एक्सप्लोरर

बिग बॉस 13: एलिमिनेट होने के बाद सलमान ने अरहान को लेकर उठाया ये कदम, जानें पूरा मामला

'बिग बॉस' के घर में रहने के दौरान सलमान ने अरहान को फटकार लगाई थी, क्योंकि अरहान ने रश्मि से अपने व्यक्तिगत जीवन के बारे में कई खास बातें छिपाई थीं. उन पर यह भी आरोप लगा था कि रश्मि की अनुपस्थिति में अरहान ने उनकी संपत्ति का लाभ उठाया था

कलर्स टीवी के विवादित रिएलिटी शो बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट रह चुके मॉडल और एक्टर अरहान खान शो से बीते दिनों एलिमिनेट हो गए थे. 'बिगबॉस 13' के सूत्रों से मिली जानकारी से ऐसा माना जा रहा है कि शो के मेजबान सलमान खान ने शो के घर से बाहर निकले कंटेस्टेंट और रश्मि देसाई के बॉयफ्रेंड अरहान खान से एलिमिनेट होने के बाद मिलने से मना कर दिया है.

कोईमो डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, जाहिर तौर पर सलमान घर के अंदर अरहान के रवैये से काफी नाराज हैं और उन्हें लेकर हुए विवादों के कारण भी.

'बिग बॉस' के घर में रहने के दौरान सलमान ने अरहान को फटकार लगाई थी, क्योंकि अरहान ने रश्मि से अपने व्यक्तिगत जीवन के बारे में कई खास बातें छिपाई थीं. उन पर यह भी आरोप लगा था कि रश्मि की अनुपस्थिति में अरहान ने उनकी संपत्ति का लाभ उठाया था. हालांकि, अरहान ने इस बात से इनकार कर दिया था, लेकिन इस बात का कोई सबूत नहीं था कि वे सच कह रहे हैं.

बता दें अरहान बीते दिनों विवादों में घिर गए थे जब शो के अंदर सलमान खान ने उनकी पहली शादी और बच्चे के बारे में खुलासा किया था. रश्मि देसाई और उनके घर की चाबियों को लेकर चल रहा ड्रामा अभी खत्म नहीं हुआ है. 'बिग बॉस 13' सीजन के घर से बाहर आते ही अरहान खान ने प्रोडक्शन टीम से रश्मि के घर की चाबियां मांगी हैं. 'बिग बॉस' के घर से पिछले हफ्ते एलिमिनेट हुए मॉडल अरहान खान ने घर से बाहर आते ही प्रोडक्शन टीम से घर की चाबियां मांगी. उन्होंने कहा कि उन्हें घर के अंदर जाने के लिए इसकी जरूरत है. हालांकि, टीम ने उसकी मांग को खारिज कर दिया.

पिंकविका की रिपोर्ट के अनुसार बताया जा रहा है कि इसके बाद अरहान ने कहा कि उन्हें अगले दिन शहर से बाहर जाने के लिए फ्लाइट पकड़नी है, इसलिए टीम उनके लिए होटल बुक करे. गौरतलब है कि बॉलीवुड सुपरस्टार और कार्यक्रम के होस्ट सलमान खान ने रश्मि से कहा था कि अरहान के परिवार वाले आपके घर पर रह रहे हैं, क्या आपने चाबी इन्हें दी थी? इस मामले ने काफी तूल पकड़ा था. अरहान ने इस प्रकार के दावों का खंडन किया था.

पहले के एक एपिसोड में रश्मि ने कहा था कि एक तीसरे व्यक्ति के पास घर की चाबियां हैं और अरहान को फंसाया जा रहा है! उन्होंने उस तीसरे व्यक्ति को चेताते हुए ऐसा करने से मना किया था और ऐसा नहीं होने पर उनके बाहर आने के बाद परिणाम भुगतने को तैयार रहने के लिए कहा था.

एक अन्य एपिसोड में रश्मि से सलमान ने पूछा था कि क्या अब उनके घर का मुद्दा सुलझ गया है? इसके जवाब में रश्मि ने उन्हें और बिग बॉस की टीम को उनके घर के ताले बदलने और उन्हें सुरक्षित स्थान पर रखने के लिए धन्यवाद कहा.

यहां पढ़ें

IN PICS: समंदर के किनारे करिश्मा तन्ना इस अंदाज़ में कर रही हैं मस्ती, वायरल हुईं तस्वीरें

Bigg Boss 13: एलिमिनेट होते ही अरहान खान ने मांगी रश्मि देसाई के घर की चाबी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नाबालिग को-एक्ट्रेस से छेड़छाड़ के आरोप में रोहित चंदेल गिरफ्तार, पुलिस के सामने कबूली ये बात
नाबालिग को-एक्ट्रेस से छेड़छाड़ के आरोप में रोहित चंदेल गिरफ्तार, पुलिस के सामने कबूली ये बात
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
TMKOC Promo: 9 साल बाद 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में दयाबेन की वापसी, खुशी से झूमे जेठालाल
9 साल बाद 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में दयाबेन की वापसी, खुशी से झूमे जेठालाल
TV Serial Spoilers: राही के गायब होते ही शाह हाउस में मचा बवाल, चंद्रिका मासा की साजिश का हुआ पर्दाफाश
राही के गायब होते ही शाह हाउस में मचा बवाल, चंद्रिका मासा की साजिश का हुआ पर्दाफाश

वीडियोज

Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी
Farah Khan ने Akanksha Chaudhary की लगाई जमकर क्लास
लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
'जिन्हें अपने ही लोग नाकारा लगें...', सचिन पायलट का जिक्र कर गजेंद्र सिंह शेखावत का अशोक गहलोत पर पलटवार
'जिन्हें अपने ही लोग नाकारा लगें...', सचिन पायलट का जिक्र कर गजेंद्र सिंह शेखावत का अशोक गहलोत पर पलटवार
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
'तूफान आते ही समंदर में कूदा, लेकिन...', वियतनाम नाव हादसे में जिंदा बचे शख्स ने सुनाई डरावनी आपबीती
'तूफान आते ही समंदर में कूदा, लेकिन...', वियतनाम नाव हादसे में जिंदा बचे शख्स की डरावनी आपबीती
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
वॉटर एप्पल की खेती कैसे करें किसान, हर साल कमाएंगे लाखों का मुनाफा
वॉटर एप्पल की खेती कैसे करें किसान, हर साल कमाएंगे लाखों का मुनाफा
साड़ी पहनकर जिम की मशीन पर वर्कआउट करने लगी नौकरानी, फुटेज देख मालिक भी हैरान- वीडियो वायरल
साड़ी पहनकर जिम की मशीन पर वर्कआउट करने लगी नौकरानी, फुटेज देख मालिक भी हैरान- वीडियो वायरल
Embed widget