एक्सप्लोरर

'कपिल शर्मा के ऊपर कोई नहीं', कॉमेडियन भारती सिंह बोलीं- मैं उनको बहुत मानती हूं

Bharti Singh On Kapil Sharma: भारती सिंह ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में कॉमेडियन-एक्टर कपिल शर्मा की जमकर तारीफ की और कहा कि वे हमेशा अपने साथी कॉमेडियन्स का हौसला बढ़ाते रहते हैं.

फेमस कॉमेडियन और टीवी होस्ट भारती सिंह आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. वे लोगों को अपने जोक्स और सेंस ऑफ ह्यूमर से खूब हंसाती हैं. वहीं उनका कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा के साथ गहरा बॉन्ड हैं. दोनों कॉमेडी नाइट्स विद कपिल में साथ काम कर चुके हैं. वहीं हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान भारती सिंह ने कपिल शर्मा की खूब तारीफ की और कहा कि उन्हें बेहतर कॉमेडियन बनाने में कपिल शर्मा का हाथ है.

भारत सिंह को कपिल शर्मा ने बनाया बेहतर कॉमेडियन
बता दें कि भारती सिंह राज शमनी के पॉडकास्ट पर आईं थीं. इस दौरान उन्होंने बताया कि कपिल शर्मा ने उन्हें एक बेहतर कॉमेडियन बनाया है.  भारती सिंह ने कहा कि कपिल उनके करियर में उनकी मदद करने और उनको गाइड करने से कभी पीछे नहीं हटते. दरअसल भारती सिंह से पूछा गया था कि कपिल शर्मा उनकी ज़िंदगी में कितनी भूमिका निभाते हैं. उन्होंने कहा, "बहुत बड़ी." उन्होंने माना कि कपिल एक आइकॉन हैं और कहा, "लोग कहते हैं कि उन्होंने ये-वो कहा, लेकिन मैंने उनकी कड़ी मेहनत देखी है. वह अकेले रहते हैं... उन्हें किसी राइटर की ज़रूरत नहीं है. उन्हें बस टाइपिंग करने के लिए एक राइटर की ज़रूरत है.

दूसरों को गाइड करने से पीछे नहीं हटते कपिल शर्मा
भारती ने याद किया कि कपिल शर्मा ने उन्हें वैल्यूएबल टिप्स देकर एक बेहतर कॉमेडियन बनने में मदद की थी. भारती ने बताया कि अपनी सफलता के बावजूद, कपिल दूसरों को गाइड करने से कभी पीछे नहीं हटते और यही उन्हें बेहतर बनाता है, उन्होंने कहा, "कपिल शर्मा के ऊपर तो कोई नहीं है ना? मैं बहुत मानती हूं उनको, और आज भी कभी डाउन सा फील होता है तो वो फोन करते हैं, मेरा बहुत आना जाना है उनके घर. मेरे लिए एक एनर्जी बूस्ट है वो."


कपिल शर्मा के ऊपर कोई नहीं', कॉमेडियन भारती सिंह बोलीं- मैं उनको बहुत मानती हूं

अपने साथी कॉमेडियन्स का हौसला बढ़ाते हैं कपिल शर्मा
उन्होंने कहा कि जहां एक ही फील्ड के लोग अक्सर एक-दूसरे को नीचा दिखाते हैं, वहीं कपिल शर्मा हमेशा अपने साथी कॉमेडियन्स का हौसला बढ़ाते हैं. उन्होंने कपिल के शब्दों को याद किया, "ओए तू शेर है, तू जो कर सकती है, कोई नहीं कर सकता." उन्होंने आगे कहा, "आपको लगता है कि अच्छा इन्होंने बोल दिया अगर तो मेरे पास तीन ही गोलियां हैं पर मैं 30 चला सकती हूं . इतना बूस्ट करते है ना कपिल की पूछो नहीं."

डाउन-टू-अर्थ हैं कपिल शर्मा
भारती ने आगे  कहा, "वह हमेशा मौका देते रहते हैं, चाहे वह कोई भी हो." उन्होंने कहा कि कपिल मंच पर और मंच के बाहर एक अलग ही इंसान हैं. अपने शानदार करियर के बावजूद, मंच के पीछे कपिल को आज भी घबराहट और पसीना आता है. उन्होंने बताया कि कपिल की सबसे अच्छी बात उनका ज़मीन से जुड़ा होना है. उन्होंने कहा, "बहुत डाउन-टू-अर्थ है. स्टेज पर पता नहीं कैसे दिखते हैं आप लोगों को वो... लेकिन मैंने वो बंदे को पर्सनली जाना है. बहुत डाउन-टू-अर्थ, बात सुनते हैं, इतना सराहते हैं क्योंकि वो बंदा झूठा नहीं है." भारती सिंह ने कहा कि वह अपने सभी त्योहार कपिल के साथ मनाती हैं क्योंकि वह हमेशा उन्हें इंस्पायर करते हैं. भारती सिंह ने कहा कि उन्हें पर्सनली कपिल शर्मा बहुत अच्छे लगते हैं. 

ये भी पढ़ें:-Tuesday Box Office Collection: मंगलवार को किस फिल्म ने मारी बाजी, किसका हुआ बुरा हाल? जानें- बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TV Serial Spoilers: अनुपमा की प्राइज मनी पर बच्चों की बुरी नजर, अस्पताल से अचानक गायब हुई दादी सा
अनुपमा की प्राइज मनी पर बच्चों की बुरी नजर, अस्पताल से अचानक गायब हुई दादी सा
'मेरे लिए आशीर्वाद है', 'तारक मेहता' फेम तन्मय वेकारिया बोले- आज भी लोग बाघा के नाम से जानते हैं
'मेरे लिए आशीर्वाद है', 'तारक मेहता' फेम तन्मय वेकारिया बोले- आज भी लोग बाघा के नाम से जानते हैं
मौनी रॉय संग लिंकअप की अफवाहों पर भड़के अर्जुन बिजलानी, बोले- हर दोस्ती को रोमांटिक एंगल की जरुरत नहीं
मौनी रॉय संग लिंकअप की अफवाहों पर भड़के अर्जुन बिजलानी, बोले- हर दोस्ती को रोमांटिक एंगल की जरुरत नहीं
Disha Parmar Marriage Anniversary: दिशा परमार और राहुल वैद्य की शादी को हुए 5 साल, एनिवर्सरी पर एक्ट्रेस ने पति पर लुटाया प्यार
दिशा परमार और राहुल वैद्य की शादी को हुए 5 साल, एनिवर्सरी पर एक्ट्रेस ने पति पर लुटाया प्यार

वीडियोज

Aamir Khan ने किया बड़ा खुलासा, बोले- Phunsukh Wangdu का किरदार Sonam Wangchuk पर आधारित नहीं था
Sansani: बैड बीवी की आशिकी | Crime News
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सफलता नहीं मिली, मुझे अभी बहुत आगे जाना है
Christopher Nolan की The Odyssey क्या है? जानिए क्यों पूरी दुनिया इस फिल्म का इंतजार कर रही है
Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
संजय राउत का बड़ा दावा, 'महाराष्ट्र में बदल सकता है CM, देवेंद्र फडणवीस को केंद्र में भूमिका'
संजय राउत का बड़ा दावा, 'महाराष्ट्र में बदल सकता है CM, देवेंद्र फडणवीस को केंद्र में भूमिका'
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
Explained: UP सरकार के निशाने पर जौहर और ग्लोकल समेत 25 हजार यूनवर्सिटी-मदरसे! 'कानूनी शासन' या 'राजनीतिक गणित'?
UP सरकार के निशाने पर जौहर-ग्लोकल समेत 25,000 यूनवर्सिटी-मदरसे! कानूनी शासन या राजनीतिक गणित?
Embed widget