एक्सप्लोरर

अविका गोर ने की मिलिंद चंदवानी संग शादी की कंफर्म, बताया प्रपोजल का किस्सा

Avika Gor Wedding Announcement: बालिका वधू फेम अविका गोर ने रिएलिटी शो कलर्स के मंच पर अपनी और अपने मंगेतर मिलिंद की शादी की घोषणा कर दी है.

फेमस टीवी सीरियल 'बालिका वधू' फेम अभिनेत्री अविका गोर ने मंगेतर मिलिंद चंदवानी संग शादी की आधिकारिक घोषणा कर दी है.  अभिनेत्री अविका गौर ने कलर्स के रियलिटी शो 'पति पत्नी और पंगा - जोड़ियों का रियलिटी चेक' के प्रीमियर के दौरान ये खुशखबरी साझा की. अविका ने बताया कि वह जल्द ही मंगेतर मिलिंद से शादी करने जा रही हैं. 

कलर्स चैनल से जुड़ी यादें
अविका ने बताया, "जहां से मेरी यात्रा शुरू हुई, वहां वापस लौटना अपने आप में बेहद खास है, कलर्स के साथ मेरी इतनी यादें हैं. 'बालिका वधू' ने मुझे और कई लोगों को बस यह सिखाया कि चुनाव करने की ताकत क्या होती है और अपनी किस्मत को फिर से लिखने का साहस कैसे जुटाया जाता है, अब फिर से कई सालों के बाद कलर्स पर वापस आ रही हूं. अब बालिक आनंदी के रूप में नहीं, बल्कि एक परिपक्व महिला अविका के रूप में लौट रही हूं. जो अब अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा फैसला लेने जा रही है. "

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Avika Gor (@avikagor)

मिलिंद ने हमेशा से किया सपोर्ट

अभिनेत्री ने कहा, "मेरे मंगेतर मिलिंद न केवल मेरे करियर की ग्रोथ में मेरे साथी रहे हैं, बल्कि मेरे जीवन के हर मोड़ पर मेरे साथ कदम से कदम मिलाकर चले हैं और मेरी आगे बढ़ने में मदद की है। यह सिर्फ एक रोमांटिक रिश्ता नहीं, बल्कि आपसी विकास और समर्थन पर आधारित साझेदारी है. जब मिलिंद ने मुझसे जिंदगी भर साथ निभाने को कहा, तो मैंने तुरंत और खुशी-खुशी 'हां' कह दिया. ‘पति पत्नी और पंगा’ पर शादी की घोषणा करना मेरे लिए बेहद खास है, क्योंकि मैंने कलर्स के दर्शकों के सामने ही बचपन से लेकर अब तक की यात्रा तय की है. अब मैं अपने जीवन के सबसे बड़े फैसले को भी कलर्स के साथ साझा कर रही हूं."

पांच साल का रिश्ता और सगाई
पिछले महीने, दोनों ने एक निजी समारोह में सगाई की और समारोह की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की. अविका पिछले पांच सालों से मिलिंद के साथ रिश्ते में हैं.

ये भी पढ़ें:-'सैयारा' ने दूसरे मंगलवार फिर मचाया गदर, तोड़ डाले 'पठान'-'पीके' सहित 9 फिल्मों के रिकॉर्ड, जानें-12 दिनों का कलेक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लोगों ने मान लिया कि अब हम साथ नहीं रहते...', प्रिंस नरूला और युविका चौधरी ने तलाक की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी
'लोगों ने मान लिया कि अब हम साथ नहीं रहते...', प्रिंस नरूला और युविका चौधरी ने तलाक की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी
'कर दिखाया हम दोनों ने...', दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने रोमांटिक अंदाज में सेलिब्रेट की 10वीं वेडिंग एनिवर्सरी
Video: दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने रोमांटिक अंदाज में सेलिब्रेट की 10वीं वेडिंग एनिवर्सरी
क्या तारक मेहता का उल्टा चश्मा है इस शो का कॉपी? जेठालाल बने थे 'अय्यर', 27 साल पहले आए शो की कहानी जान हो जाएंगे दंग
क्या तारक मेहता का उल्टा चश्मा है इस शो का कॉपी? जेठालाल बने थे 'अय्यर', 27 साल पहले आए शो की कहानी जान हो जाएंगे दंग
शिल्पा शिंदे के झूठ पर फिर भड़कीं हिना खान, बोलीं- अगर वो 'बिस बॉस' में ये बोलती, तो कभी नहीं जीतती
शिल्पा शिंदे के झूठ पर फिर भड़कीं हिना खान, बोलीं- अगर वो 'बिस बॉस' में ये बोलती, तो कभी नहीं जीतती

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget