एक्सप्लोरर

Anupamaa Spoiler Alert: अनुज के नाम का सिंदूर लगाएगी माया, खुशियां आने से पहले ही तबाह हो जाएगी अनुपमा की जिंदगी!

Anupamaa Spoiler Alert: स्टार प्लस शो 'अनुपमा' के अपकमिंग ट्विस्ट से फैंस खुश थे कि अनुपमा और अनुज कपाड़िया का जल्द ही मिलन होने वाला है, लेकिन अब कहानी में एक और मोड़ आने वाला है.

Anupamaa Spoiler Alert: फुल ऑन ड्रामे से भरा डेली सोप ‘अनुपमा’ में आए दिन कोई न कोई ट्विस्ट देखने को मिलता रहता है. शो में अब एक और ट्विस्ट आने वाला है, जो अनुपमा-अनुज के फैंस के लिए अच्छी खबर नहीं है. हालिया एपिसोड में दिखाया गया कि अलग होने के बाद अब आखिरकार अनुपमा और अनुज के मिलने की घड़ी आ गई है. अनुज ने तो अपने प्यार का इजहार और वापस आने की बात भी कह दी है, लेकिन अपकमिंग ट्विस्ट्स शायद उन्हें मिलने से रोक दे.

अनुपमा ने बा-वनराज को सुनाई खरी-खोटी

आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि शाह हाउस में वनराज और बा अनुपमा के बारे में बात कर रहे होते हैं. वनराज और बा अनुज और डिंपी को बुरा भला कहते हैं, साथ ही अनुज और अनुपमा के रिश्ते पर भी बात करते हैं. इतने अनुपमा पहुंच जाती है और वह बा-वनराज की सारी बातें सुन लेती है और दोनों की अच्छे से क्लास लगाती है. अनुपमा कहती है कि बा और वनराज होते कौन हैं उनके और अनुज के रिश्ते के बारे में बात करने वाले.

बा कहती है कि अनुज ने उसके साथ जो किया, उसकी वजह से वह अनुज का चेहरा नहीं देखना चाहती है. इतने में अनुपमा याद दिलाती है कि उसका सबसे ज्यादा बुरा तो खुद बा और वनराज ने किया है तो क्या वे अपना मुंह नहीं देख रहे हैं. वनराज कहता है कि अनुपमा के आंखों में उदासी देखने को मिल रही है. ये सुन अनुपमा और इरिटेट हो जाती है. वह कहती है कि उसकी आंखों में दर्द दिख रहा है, लेकिन बेटे समर की आंखों में उसे कोई दर्द नहीं दिख रहा है.

अनुज करेगा अनुपमा के लिए प्यार का इजहार

इतने में डिंपी आ जाती है और वह डिंपी को समर से शादी न तोड़ने की सलाह दे ही रही होती है कि तभी वनराज के फोन पर अनुज को कॉल करता है. वनराज अनुज का फोन उठाने से मना कर देता है, तब अनुपमा उसका फोन उठाती है और अनुज अनुपमा के लिए अपने प्यार का इजहार करता है और कहता है कि वह अपने और अनुपमा के रिश्ते को ठीक कर देगा. यही नहीं, वह यह भी कहेगा कि वह जल्द ही अनुपमा के पास लौटेगा तो वह उसके आने की उम्मीद न खोए. उसने समर और डिंपी की शादी कराने की भी बात कही.

अनुज को रोकने के लिए माया चलेगी नई चाल

ये बात सुनकर अनुपमा तो बहुत खुश हो जाती है, लेकिन लेटेस्ट प्रोमो की मानें तो उसकी ये खुशी थोड़े समय के लिए होती है. प्रोमो के मुताबिक, अनुपमा अपनी खुशी मां कांताबेन से शेयर करती है, दूसरी ओर वनराज शॉक में होता है और माया अनुज के नाम का सिंदूर लगाती है और मंगलसूत्र पहनती है और कहती है कि वह किसी भी कीमत पर अनुज को खुद से दूर नहीं करेगी. अब देखना होगा शो में अब क्या ट्विस्ट आएगा.

यह भी पढ़ें- ‘मुझसे शादी का वादा किया और फिर...’, टीवी एक्ट्रेस ने को-स्टार पर लगाया रेप का आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मां बनने के दबाव पर छलका कनिका मान का दर्द, बोलीं- बच्चों के बिना घरवालों की नजर में जीरो हूं
मां बनने के दबाव पर छलका कनिका मान का दर्द, बोलीं- बच्चों के बिना घरवालों की नजर में जीरो हूं
टीवी को 'डस्टबिन' कहने पर पत्नी ने लगाई रोहित रॉय को फटकार, एक्टर का खुलासा
टीवी को 'डस्टबिन' कहने पर पत्नी ने लगाई रोहित रॉय को फटकार, एक्टर का खुलासा
'नहीं चाहता बेटी ये सब देखे', करिश्मा तलवार संग एडिटेड वीडियो पर भड़के प्रिंस नरूला
'नहीं चाहता बेटी ये सब देखे', करिश्मा तलवार संग एडिटेड वीडियो पर भड़के प्रिंस नरूला
टीवी के सितारों ने शेयर की दशहरे की यादें, बताया क्यों खास है ये त्योहार
टीवी के सितारों ने शेयर की दशहरे की यादें, बताया क्यों खास है ये त्योहार

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget