एक्सप्लोरर

Anupamaa Spoiler Alert: अनुज के करीब आने के लिए माया ने फिर बिछाया जाल, पति को ‘सौतन’ के पास देख टूटेगी अनुपमा!

Anupamaa Spoiler Alert: टीवी शो ‘अनुपमा’ में अब अनुज हमेशा के लिए अनुपमा का चैप्टर अपनी जिंदगी से खत्म करेगा और फिर माया का चैप्टर शुरू होगा. माया ने अनुज को पाने के लिए एक और हथकंडा अपनाया है.

Anupamaa Spoiler Alert: रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) स्टारर शो ‘अनुपमा’ (Anupamaa) का लेटेस्ट ट्रैक ड्रामों से भरा है. पहले अनुपमा और अनुज अलग हो गए, फिर अनुज माया के पास चला गया और उसकी प्रॉपर्टी की कमान अंकुश और बरखा ने ली है. इन सबके बीच आज का एपिसोड बहुत धमाकेदार होने वाला है. शो में दिखाया जाएगा कि अब अनुज अनुपमा का चैप्टर हमेशा के लिए खत्म कर देगा.

अनुज के माया के पास होने की खबर से टूटी अनुपमा

आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि बरखा को माया का मैसेज आता है कि अनुज उसके पास है. डिंपी शाह हाउस में ये खबर देती है, जिससे सभी हैरान रह जाते हैं. फिर समर अपनी नानी कांता को बता देता है कि अनुज माया के पास हैं. जब कांता ने अनुपमा को बताया, तो वह पूरी तरह बिखर गई. कांता अनुज को बुरा भला कहने लगी और उसने ये भी कहा कि अनुज अब भटक चुका है और उसने अब बहुत बड़ी गलती कर दी है. हालांकि, अनुपमा समझती है कि अनुज माया से नहीं बल्कि छोटी अनु से मिलने गया है. जब कांता अनुज के प्यार पर उंगली उठाती है तो अनुपमा नाराज हो जाती है.

वनराज ने अनुपमा पर मारा चांस

कांता अनुज से मिलने मुंबई चली जाती है और वनराज अनुपमा से मिलने उसके घर जाता है. हालांकि, अनुपमा का भाई उसे वनराज को मिलने नहीं देता है. वह अनुपमा और उसके बीच एक दीवार की तरह खड़ा रहता है. वनराज अनुपमा से कहता है कि वह हमेशा उसके साथ है. वह अपना ख्याल रखे और जब भी उसे उसकी जरूरत पड़े, वह उसे बता दे. फिर वनराज वहां से चला जाता है.

माया ने फिर बिछाया जाल

वहीं, अनुज छोटी अनु से मिलकर माया के घर से जाता है तो उसकी बेटी उसे रुकने के लिए कहती है. तब अनुज कहता है कि वह अभी मुंबई में ही है तो वह डेली उससे मिलने आ जाया करेगा. जब अनु पूछती है कि उसकी मां कब मिलेगी, तब वह कहता है कि नवरात्रि की वजह से वह अभी नहीं आ सकती हैं. माया भी अनुज को रोकने की कोशिश करती है, लेकिन अनुज मना कर देता है. माया कहती है कि जब भी उसे अनु से मिलना होगा, वह उसे उसके पास ले आएगी. हालांकि, अनुज कहता है कि उसे अपनी बेटी से अकेले मिलना है. माया मन ही मन फुसफुसाती है कि वह वही करेगी जो अनुज चाहता है, क्योंकि तभी जो वह चाहती है, वह पूरा होगा. वह छोटी अनु के बहाने अनुज के करीब जाने की प्लानिंग कर रही है.

अनुज पर कांता ने पूछे सवाल

इन सबके बीच कांता अनुज से मिलने माया के घर आ जाती है और वहां अनुपमा की मां को देख माया हैरान रह जाती है. कांता माया को छोटी अनु के पास भेज देती है और अनुज पर सवालों की बौछार कर देती है. वह यह भी बताती है कि अनुज के जाने के बाद अनुपमा की हालत कैसी हो गई है. उसने अपना घर छोड़ दिया और दर-दर भटकती रही. ये सुनकर अनुज हैरान रह जाता है.

अनुज की जिंदगी से खत्म हुआ अनुपमा का चैप्टर!

लेटेस्ट प्रोमो में दिखाया गया कि अनुज कांता जी से कहता है कि अनुपमा को अभी उसकी वापसी का इंतजार होगा. वह कांता जी से अनुपमा को बताने के लिए कहता है कि अब उसकी जिंदगी से अनुपमा का चैप्टर खत्म हो गया है. वहीं, अनुपमा का भी रो-रोकर बुरा हाल है. अब देखना होगा कि आगे क्या होता है.

यह भी पढ़ें- Hina Khan Trolled: हिना खान की लेटेस्ट तस्वीरों देख भड़के यूजर, बोले- 'दिखावे के लिए किया उमराह शर्म करो'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TV Serial Spoilers: 'वसुधा' में 15 करोड़ की ब्लैकमेलिंग से मचेगा बवाल, यशवर्धन पर लगेगा बदसलूकी का आरोप
'वसुधा' में 15 करोड़ की ब्लैकमेलिंग से मचेगा बवाल, यशवर्धन पर लगेगा बदसलूकी का आरोप
दीपिका कक्कड़ की मां की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में हुईं भर्ती, एक्ट्रेस ने दिया हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में हुईं भर्ती, एक्ट्रेस ने दिया हेल्थ अपडेट
'मेरे पति से मिलिए...', जेनिफर विंगेट और विलियम इश्माएल की शादी की तस्वीरें आईं सामने, एक्ट्रेस ने व्हाइट ब्राइड गाउन में ढाया कहर
जेनिफर विंगेट और विलियम इश्माएल की शादी की तस्वीरें आईं सामने, एक्ट्रेस ने व्हाइट ब्राइड गाउन में ढाया कहर
'सोचना पड़ेगा' थीम के साथ लौट रहे बिग बी, जानें- कब से आएगा KBC 18
'सोचना पड़ेगा' थीम के साथ लौट रहे बिग बी, जानें- कब से आएगा KBC 18

वीडियोज

Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान
बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget