एक्सप्लोरर

कुशल पंजाबी की खुदकुशी पर अक्षय कुमार ने जताया अफसोस, कहा हमें मरने नहीं लड़ने की जरूरत है

कुशल पंजाबी ने गुरुवार की शाम को मुम्बई में अपने बांद्रा स्थित घर में फांसी लगा खुदकुशी कर ली थी. खुदकुशी के वक्त वो घर पर अकेले थे.

मुंबई: 37 साल के जाने-माने टीवी व फिल्म अभिनेता कुशल पंजाबी द्वारा खुदकुशी किए जाने की खबर ने मनोरंजन जगत को स्तब्ध कर दिया है. अभिनेता अक्षय कुमार ने भी उनकी मौत पर अफसोस जताया है.

उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, "हां, मैंने भी कुशल पंजाबी के साथ काम किया है. मेरी एक फिल्म में वो भी थे. सबकी अपनी अपनी परेशानियां होती हैं. कुछ लोग खुशनसीब होते हैं, जो इस बात को समझते हैं, तो कुछ लोग इस बात को नहीं समझ पाते हैं. किसी भी परिवार की अपनी अहमियत होती है. हमें नहीं पता कि लोग आखिर इस तरह का कदम क्यों उठाते हैं, उनकी अपनी वजहें होंगी. मैं बस इतना कह सकता हूं कि लोगों को बहादुर होने की जरूरत है. समस्याओं का सामना करो, आपको जो जिंदगी मिली है, वह एक खूबसूरत जिंदगी है. आपके माता-पिता ने आपको जन्म दिया है, आपकी परवरिश की है. जिंदगी को बस यूं ही खत्म मत करो. बहादुर होना बहुत जरूरी है."

बता दें कि कुशल पंजाबी ने गुरुवार की शाम को मुम्बई में अपने बांद्रा स्थित घर में फांसी लगा आत्महत्या कर ली थी. खुदकुशी के वक्त वो घर पर अकेले थे.

अभिनेता अक्षय कुमार ने डिप्रेशन की पृष्ठभूमि पर भी एक फिल्म बनाने की इच्छा जाहिर की. उन्होंने कहा, "मुझे पता है कि यह कहना बहुत आसान है, मगर हमें हालात से लड़ने की जरूरत है. डिप्रेशन पर काम करने और उससे डील करने की जरूरत है. अगर मुझे कभी डिप्रेशन पर फिल्म बनाने का मौका मिला, तो मैं इसपर जरूर एक फिल्म बनाना चाहूंगा. मैं इसपर इसलिए फिल्म बनाना पसंद करूंगा क्योंकि देश का एक बड़ा तबका इससे गुजर रहा है. मैं फिल्म के जरिए एक अवसाद भरे दिमाग में जो कुछ चलता है, उसे जानना चाहूंगा."

यहां पढ़ें

जानिए, विशाल या शहनाज़ को कैप्टन बनाने के लिए किस घरवाले ने दी कितनी बड़ी कुर्बानी, किसने किया इनकार

क्रिसमस पर कंटेस्टेंट्स के लिए घर से आया मां के हाथ का खाना, शहनाज़ बोलीं- सिद्धार्थ मेरी मम्मी का साग खाकर देख

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कॉमेडियन राजीव ठाकुर के पिता का निधन, दोस्त कृष्णा अभिषेक ने कैंसल किया इंदौर शो
कॉमेडियन राजीव ठाकुर के पिता का निधन, दोस्त कृष्णा अभिषेक ने कैंसल किया इंदौर शो
TV Serials Spoiler: राही-प्रेम के रिश्ते में बढ़ी गलतफहमी, सारिका की साजिश में फंसेगी वसुधा-चंद्रिका
राही-प्रेम के रिश्ते में बढ़ी गलतफहमी, सारिका की साजिश में फंसेगी वसुधा-चंद्रिका
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम एक्टर मोहसिन खान ने कर ली सगाई, शेयर की लव स्टोरी
'ये रिश्ता' फेम मोहसिन खान ने कर ली सगाई, मंगेतर संग शेयर की लव स्टोरी
'एक और बच्चा पैदा कर लो...' किस पर भड़कीं मिनी माथुर? कहा- अपनी सलाह अपने पास रखो
'एक और बच्चा कर लो...' किस पर भड़कीं मिनी माथुर? कहा- अपनी सलाह अपने पास रखो

वीडियोज

Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking
Heavy Rain News Today | Weather Alert: मुसलाधार बारिश...खौफ में जिंदगी! | Monsoon 2026 | ABP News
Imran Khan News | Pakistan: पाकिस्तान में पलटने वाली है सत्ता? | Shebaz Shariff | Asim Munir | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
कॉमेडियन राजीव ठाकुर के पिता का निधन, दोस्त कृष्णा अभिषेक ने कैंसल किया इंदौर शो
कॉमेडियन राजीव ठाकुर के पिता का निधन, दोस्त कृष्णा अभिषेक ने कैंसल किया इंदौर शो
इस भारतीय क्रिकेटर ने किया संन्यास का एलान, 25 अगस्त को खेलेगा आखिरी मैच
इस भारतीय क्रिकेटर ने किया संन्यास का एलान, 25 अगस्त को खेलेगा आखिरी मैच
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
'मम्मी ने कहा था अच्छा लड़का चुनना, मैंने राहुल चुन लिया', राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
'मैंने राहुल चुन लिया', पुणे में राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
फेस्टिव सीजन आते ही बाजार में बिक रहा नकली मावा, ऐसे करें असली की पहचान
फेस्टिव सीजन आते ही बाजार में बिक रहा नकली मावा, ऐसे करें असली की पहचान
टूट गया उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड! इस देश के रोबोट ने रच दिया इतिहास
टूट गया उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड! इस देश के रोबोट ने रच दिया इतिहास
Embed widget