एक्सप्लोरर

Mika Singh संग शादी रचाने की थीं खबरें, अब Akanksha Puri ने दिया ऐसा बयान कि फैंस नहीं कर पा रहे विश्वास

Akanksha Puri On Relationship With Mika Singh: ‘मीका दी वोटी’ की विनर आकांक्षा पुरी ने साफ लफ्जों में कहा है कि, वह और मीका सिंह कपल नहीं हैं.

Mika Singh Akanksha Puri Relationship: बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह (Mika Singh) 45 साल की उम्र में भी बैचलर हैं. सिंगल से मिंगल होने के लिए मीका सिंह को पार्टनर तलाशने का मौका भी मिला था. उनके लिए स्पेशल स्वयंवर ‘मीका दी वोटी’ (Mika Di Vohti) भी लॉन्च किया गया था. इस रियलिटी शो में अलग-अलग शहरों से हसीनाएं आई थीं, जिनके साथ मीका ने वक्त बिताया और उनमें से किसी को अपनी वोटी बनाने के लिए सिलेक्ट किया.

शो की विनर रहीं उनकी सबसे अच्छी दोस्त आकांक्षा पुरी (Akanksha Puri), जिन्होंने शो के आखिर में आकर भी बाजी मार ली. मीका सिंह ने 12 लड़कियों में आकांक्षा पुरी को अपनी वोटी बनाया था. आमतौर पर स्वयंवर के फिनाले में ही लड़के-लड़की की शादी हो जाती है, लेकिन मीका और आकांक्षा ने उस वक्त शादी नहीं की थी. हालांकि, दोनों तुरंत डेटिंग करने लगे, लेकिन अब आकांक्षा ने खुलासा किया है कि, दोनों कपल नहीं हैं. एक्ट्रेस ने ईटाइम्स को दिए इंटरव्यू में इसका एलान किया है.

कपल नहीं हैं आकांक्षा-मीका

आकांक्षा ने कहा, “हम कई सालों से दोस्त हैं और वही बने रहेंगे. हम कपल नहीं हैं.” स्वयंवर में एक-दूसरे को पार्टनर के रूप में चुनने को लेकर आकांक्षा ने कहा, “स्वयंवर का मतलब था एक-दूसरे को चुनने से था और हमने चुना. हम एक-दूसरे को करीब एक दशक से जानते हैं. हमने कभी नहीं कहा कि हम प्यार में हैं या कोई रोमांस भी शो नहीं किया है. हम क्लियर थे कि, हमें लाइफ पार्टनर चाहिए. कोई ऐसा पार्टनर जो फ्रेंड भी हो. शो के बाद हमारे बीच कुछ भी नहीं बदला. हम वही पुराने दोस्त हैं, जो हम थे.” आकांक्षा ने बताया कि, दोनों एक-दूसरे के लिए प्रोटेक्टिव हैं और सम्मान भी करते हैं. वह धीमे-धीमे कदम बढ़ा रहे हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Akanksha Puri🧚‍♀️ (@akanksha8000)

वर्क कमिटमेंट्स में बिजी हैं दोनों

आकांक्षा पुरी ने यह भी बताया कि, दोनों पब्लिक प्लेस में एक-दूसरे का हाथ भी नहीं पकड़ते हैं. अभी दोनों अपने काम में बिजी हैं. ‘मीका दी वोटी’ जीतने के बाद आकांक्षा और मीका के इस शो को प्रीप्लान बताया गया था. इस पर एक्ट्रेस ने कहा कि, उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है कि लोग क्या कहते हैं.

यह भी पढ़ें- Munawar Faruqui ने इस कंटेस्टेंट को बताया Bigg Boss 16 का विनर, बोले- वह सबसे अच्छा इंसान है...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिग बॉस 20 में हंगामा, गुल्लू-नकुल धुल के बीच हाथापाई, घर से होंगे बाहर?
बिग बॉस 20 में हंगामा, गुल्लू-नकुल धुल के बीच हाथापाई, घर से होंगे बाहर?
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
बेडरुम की बातें पब्लिकली बताकर ट्रोल हो रहे राहुल वैद्य, लोग बोले- 'कुछ तो शर्म करो'
बेडरुम की बातें पब्लिकली बताकर ट्रोल हो रहे राहुल वैद्य, लोग बोले- 'कुछ तो शर्म करो'
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड

वीडियोज

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'
विपक्ष की चाय पर चर्चा...आम आदमी का बढ़ेगा खर्चा? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget