एक्सप्लोरर

Adaa Khan से लेकर काम्या पंजाबी तक कई टीवी एक्ट्रेसेस को प्यार में मिला धोखा, दिल टूटने के गम में डिप्रेशन की भी हुई शिकार

टीवी इंडस्ट्री की कई बेहतरीन एक्ट्रेस की की लव लाइफ काफी खराब रही है. इन एक्ट्रेस में अदा खान से लेकर सना खान और काम्या पंजाबी तक शामिल हैं जिन्हें प्यार में धोखा मिला था.

TV Actress Break Up: प्यार में होना या किसी से प्यार होना इस दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास है. ये वो फेज होता है जब लव बर्ड्स एक दूसरे के ख्यालों में खोए रहते हैं और एक मुलाकात के लिए बेकरार रहते हैं. हालांकि हर प्यार की हैप्पी एंडिंग नहीं होती है.कई ऐसे लोग भी हैं जिनकी मोहब्बत मुकम्मल नहीं हो पाती है और उनका पार्टनर उन्हें धोखा दे जाता है. फिल्म इंडस्ट्री की बात करें या टीवी इंडस्ट्री की बात करें यहां की चकाचौंध हर किसी को आकर्षिक करती है. ऐसा लगता है कि यहां स्टार्स काफी रोमांटिक लाइफ जीते हैं और सबकुछ मैजिकल लगता है. लेकिन सच्चाई काफी कड़वी है. कई सेलेब्स ऐसे हैं जिनकी लव लाइफ अच्छी नहीं रही. चलिए आज यहां जानते हैं उन टीवी एक्ट्रेस के बारे में जिन्हें प्यार में धोखा मिला.

अदा खान
अदा खान टेलीविजन इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक हैं. अभिनेत्री ने विष या अमृत: सितारा, अमृत मंथन, बहनें, परदेस में है मेरा दिल, पिया बसंती रे जैसे कई शो किए हैं. हालांकि, एकता कपूर के पॉपुलर शो नागिन में 'शेशा' की भूमिका निभाने के बाद उन्हें काफी लाइमलाइट मिली. अदा की सोशल मीडिया पर अमेजिंग स्टाइल और सिजलिंग तस्वीरों की वजह से काफी बड़ी फैन-फॉलोइंग हैं.

अदा अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहती हैं. एक्स बॉयफ्रेंड अंकित गेरा से उनके ब्रेकअप ने काफी सुर्खी बटोरी थी. राजीव खंडेलवाल के शो जज्बात... संगीन से नमकीन में अदा खान ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड अंकिता गेरा द्वारा धोखा दिए जाने के बारे में खुलकर बात की थी. शो के दौरान उन्होंने कहा था,"जब प्यार की बात आती है, तो मुझे पास्ट में एक बहुत ही भयानक अनुभव हुआ है. मेरे एक्स बॉयफ्रेंड ने मुझे धोखा दिया, और फिर भी, मैंने उसे तीन बार माफ कर दिया. लेकिन एक प्वाइंट के बाद, मुझे पता था कि मुझे इसे जाने देना है. प्यार मेरे लिए प्रॉयोरिटी नहीं है."


Adaa Khan से लेकर काम्या पंजाबी तक कई टीवी एक्ट्रेसेस को प्यार में मिला धोखा, दिल टूटने के गम में डिप्रेशन की भी हुई शिकार

सना खान
सना खान एक पूर्व टेलीविजन हस्ती और बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं. सना खान अब हमेशा के लिए फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह चुकी हैं. हालांकि एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में रहने के दौरान सना काफी लाइमलाइट में रहती थीं. वह फेमस रियलिटी शो, बिग बोस 9 में दिखाई देने के बाद काफी सुर्खियों में आ गई थी. इसके बाद उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों वजह तुम हो, जय हो, टॉयलेट: एक प्रेम कथा, अयोग्य, क्लाइमेक्स, थलाइवा जैसी कई फिल्मों में काम किया.

हालांकि अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा सना खान ने अपने ग्लैमरस लुक और अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से मीडिया का ध्यान अट्रैक्ट किया. उनके एक्स ब्वॉयफ्रेंड मेल्विन लुइस के साथ उनका ब्रेकअप सुर्खियों में रहा था और इंटरनेट पर काफी चर्चा में रहा था. टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में, एक्ट्रेस ने मेल्विन पर कई आरोप लगाए थे. सना ने कहा था, "मैंने मेल्विन के साथ रिलेशनशिप इसलिए तोड़ लिया क्योंकि वह मुझे धोखा दे रहा था. मैंने उसे पूरे दिल से प्यार किया था और उसके लिए डेडिकेटेड थी, बदले में मुझे जो मिला उसने मुझे परेशान और हिला दिया. शुरू में, सब कुछ सही से चला, लेकिन जल्द ही, हमने छोटी-छोटी बातों पर लड़ना शुरू कर दिया. लेकिन यह हर रिश्ते में सामान्य है. हालाँकि, आठ महीने बाद, मैंने उसके झूठ के तरीकों और दूसरों से धोखा देने की कहानियाँ सुनना शुरू कर दिया, लेकिन वह मुझे बताता था कि वे उससे जलते थे. ”
Adaa Khan से लेकर काम्या पंजाबी तक कई टीवी एक्ट्रेसेस को प्यार में मिला धोखा, दिल टूटने के गम में डिप्रेशन की भी हुई शिकार

ऐश्वर्या
ऐश्वर्या शर्मा टेलीविजन इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक हैं. उन्हें शो 'गुम हैं किसी के प्यार में' में 'पाखी' की भूमिका के लिए काफी पहचान मिल रही है. इसके अलावा, ऐश्वर्या ने अपने को-एक्टर नील भट्ट से शादी की, जो उसी शो में 'एसीपी विराट चव्हाण' की भूमिका निभा रहे हैं.

फिलहाल एक्ट्रेस हैप्पी मैरिड लाइफ जी रही है लेकिन एक समय ऐसा भी था जब उन्हें उनके एक्स ब्वॉयफ्रेंड ने छोड़ दिया था.स्मार्ट जोड़ी शो में, ऐश्वर्या ने अपने पिछले रिश्तों में धोखा दिए जाने और गलत व्यवहार करने की बात कबूल की थी. ऐश्वर्या ने कहा था, "मेरे बहुत सारे ट्रस्ट इश्यू थे. मेरे पिछले रिश्ते वास्तव में खराब थे. चाहे रिश्ते हों या मेरे सबसे अच्छे दोस्त के साथ दोस्ती, मुझे बहुत धोखा मिला है. मैं छोटी-छोटी चीजों में बहुत उत्साहित हो जाती हूं ... वह मुझसे कहता, 'क्या तुम पागल हो? तुम ऐसा व्यवहार क्यों करती हो?' तो उसने मुझे ऐसा व्यवहार न करने के लिए कहा. और मैंने उसकी बात सुनी. धीरे-धीरे मुझे एहसास हुआ, मैंने सब कुछ करना बंद कर दिया. मेरे पास कोई स्वाभिमान भी नहीं बचा था. मैं कठपुतली बन गई थी. ब्रेकअप के बाद, मैंने कभी कभी शादी नहीं करने का सोचा था. लेकिन जब मैं नील से मिली, तो चीजें अचानक बदल गईं.”


Adaa Khan से लेकर काम्या पंजाबी तक कई टीवी एक्ट्रेसेस को प्यार में मिला धोखा, दिल टूटने के गम में डिप्रेशन की भी हुई शिकार
दिव्या अग्रवाल
दिव्या अग्रवाल इंडस्ट्री में सबसे पॉपुलर नामों में से एक हैं. दिव्या का डांस मूव्स हो या उनका कॉन्फिडेंस, दिव्या अपने हर काम से अपने फैंस को दीवाना कर देती हैं. एक्ट्रेस ने ग्लैमर की दुनिया में अपना नाम बनाया है. उन्होंने बिग बॉस ओटीटी, एमटीवी ऐस ऑफ स्पेस, लॉक यूपीपी, रागिनी एमएमएस: रिटर्न्स, कार्टेल जैसे शो में अपने काम से लोगों का एंटरटेनमेंट किया है.

प्रियांक शर्मा के साथ दिव्या के रिश्ते ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं. रियलिटी शो स्प्लिट्सविला में दोनों मिले और प्यार हो गया. हालांकि, जब प्रियांक को बिग बॉस 11 के शो में अपनी को-कंटेस्टेंट बेनाफ्शा सूनावाला से प्यार हो गया, तो दिव्या का दिल टूट गया, कोइमोई के साथ एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने अपने एक्स ब्वॉफ्रेंड को फटकार लगाते हुए कहा था,” लेट्स ब्रेक डाउन कंवर्सेशन, सबसे पहले तो बेनाफ्शा ने क्यों कहा 'भूल जाओ, यह हम दोनों के लिए बुरा होगा'. पिछले एपिसोड में हिना ने साफ तौर पर कहा था कि प्रियांक की 'जान' यूएसए में है और अब अचानक प्रियांक और बेनाफ्शा एक-दूसरे की तरफ अट्रैक्ट हो गए हैं. दूसरी बात, प्रियांक ने कहा 'मुझे बाहर कोई दिक्कत नहीं होगी लेकिन बेनाफ को होगी.' - मेरा मतलब है, वाह! क्या वह मुझे हल्के में ले रहा है? उसे कोई प्रॉब्लम तो नहीं होगी? मैं उसके मुंह से अपना नाम या मेरे बारे में कुछ सुनने के लिए तरसती थी. मेरे माता-पिता हर दिन इस शो को देख रहे हैं और जब मैंने बचाव करने की कोशिश की तो उन्होंने मुझे विकास गुप्ता और हितेन का उदाहरण दिया - वे लड़कियों के साथ कैसा व्यवहार कर रहे हैं, कोई भी टची या कॉजी नहीं है."


Adaa Khan से लेकर काम्या पंजाबी तक कई टीवी एक्ट्रेसेस को प्यार में मिला धोखा, दिल टूटने के गम में डिप्रेशन की भी हुई शिकार
काम्या पंजाबी
काम्या पंजाबी टेलीविजन इंडस्ट्री की बेहतरीन एक्ट्रेस में से एक हैं. उन्होंने संजोग, बनू मैं तेरी दुल्हन, वो रहने वाली महलों की, पिया का घर, अस्तित्व ... एक प्रेम कहानी, मर्यादा: लेकिन कब तक?, बिग बॉस 7, बेइंतहा, शक्ति - अस्तित्व के एहसास जैसे शो के साथ हमारा मनोरंजन किया है. फिलाहल एक्ट्रेस शलभ डांग से शादी कर हैप्पी मैरिड लाइफ जी रही हैं.



Adaa Khan से लेकर काम्या पंजाबी तक कई टीवी एक्ट्रेसेस को प्यार में मिला धोखा, दिल टूटने के गम में डिप्रेशन की भी हुई शिकार

हालांकि, एक समय ऐसा भी था, जब काम्या को उनके एक्स बॉयफ्रेंड करण पटेल ने अकेला छोड़ दिया था.स्पॉटबॉय के साथ एक इंटरव्यू में, काम्या ने करण से मिले धोखे का खुलासा किया था और कहा था,"मैं खुद उसी समय के आसपास डिप्रेशन से गुज़री थी क्योंकि मेरा दिल टूट गया था. जब मेरी दुनिया उसके इर्द-गिर्द घूमती थी, तो वह आसानी से चला जाता था. मेरी जानकारी के बिना, उसका अफेयर चल रहा था,"

ये भी पढ़ें: फिल्म, ओटीटी और ब्रांड एंडोर्समेंट से कितने करोड़ कमाते हैं मिर्जापुर एक्टर Pankaj Tripathi, आप जानते हैं?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: शांति निकेतन में होगी तुलसी की वापसी, शो में आएगा अब तक का सबसे बड़ा महाट्विस्ट
शांति निकेतन में होगी तुलसी की वापसी, शो में आएगा अब तक का सबसे बड़ा महाट्विस्ट
फोन चलाते- चलाते कीचड़ में जा गिरी रुतुजा सावंत, 'दो दुनिया एक दिल' से एक्ट्रेस का बीटीएस वीडियो हुआ वायरल
कीचड़ में जा गिरी रुतुजा सावंत, 'दो दुनिया एक दिल' से एक्ट्रेस का बीटीएस वीडियो हुआ वायरल
‘करण कुंद्रा ने मुझे हल्के में लिया’ कृतिका कामरा ने जब अपने रिश्ते को लेकर किया था चौंकाने वाला खुलासा
‘करण कुंद्रा ने मुझे हल्के में लिया’ कृतिका कामरा ने जब अपने रिश्ते को लेकर किया था चौंकाने वाला खुलासा
प्रियंका चाहर चौधरी संग ब्रेकअप के बाद अंकित गुप्ता कर रहे हैं शादी की तैयारी? खुद दुनिया के सामने बताई सारी प्लानिंग
प्रियंका चाहर चौधरी संग ब्रेकअप के बाद अंकित कर रहे हैं शादी की तैयारी? खुद बताई सारी प्लानिंग

वीडियोज

Assembly Election 2026: आचार संहिता लागू, बदल जाएंगे 5 राज्यों के सियासी समीकरण! जानें पूरा शेड्यूल
Bengal Election 2026: चुनाव की तारीखों से पहले ममता का ₹500 वाला 'चुनावी दांव'!
Bengal Election 2026: खेला होबे! चुनाव की तारीखों से पहले ममता का ₹500 वाला 'चुनावी दांव'!
Bollywood News: Golmaal 5 का धमाकेदार ऐलान, हंसी का तूफान फिर लौटेगा! (15-03-2026)
Tum se Tum Tak: 😲Anu ने उठाया बड़ा कदम, Aryavardhan के भाई को मानाने के लिए की साड़ी हदें पार #sbs

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
West Bengal Election 2026: बंगाल में 8 की जगह अब सिर्फ 2 चरणों में चुनाव, ममता बनर्जी के लिए कितना मुश्किल? जानें एक्सपर्ट्स की राय
बंगाल में 8 की जगह सिर्फ 2 चरणों में चुनाव, ममता के लिए कितना मुश्किल? जानें एक्सपर्ट्स की राय
संभल सीओ के बयान पर राकेश टिकैत की प्रतिक्रिया, LPG और डीजल-पेट्रोल की अफवाहों पर भी जताई चिंता
संभल सीओ के बयान पर राकेश टिकैत की प्रतिक्रिया, LPG और डीजल-पेट्रोल की अफवाहों पर भी जताई चिंता
दोस्ती खत्म! रोहित शर्मा नहीं हैं बेस्ट, विराट कोहली का चौंकाने वाला बयान आया सामने, जानें पूरा माजरा
दोस्ती खत्म! रोहित शर्मा नहीं हैं बेस्ट, विराट कोहली का चौंकाने वाला बयान आया सामने
'आदित्य ने मेरे बारे में नहीं सोचा', 'धुरंधर' न मिलने पर है अक्षय कुमार को पछतावा! रणवीर सिंह की तारीफ के बांधे पुल
'आदित्य ने मेरे बारे में नहीं सोचा', 'धुरंधर' न मिलने पर है अक्षय कुमार को पछतावा! रणवीर सिंह की तारीफ के बांधे पुल
Iran-Israel War: LPG संकट ने गिग वर्कर्स पर ढाया कहर, कमाई पर पड़ा असर, घर चलाने में हो रही परेशानी
LPG संकट ने गिग वर्कर्स पर ढाया कहर, कमाई पर पड़ा असर, घर चलाने में हो रही परेशानी
Tamil Nadu Election 2026 Dates: तमिलनाडु विधानसभा के लिए 23 अप्रैल को डाले जाएंगे वोट, 4 मई को नतीजों का ऐलान, जानें पूरा शेड्यूल
Tamil Nadu Election 2026 Dates: तमिलनाडु विधानसभा के लिए 23 अप्रैल को डाले जाएंगे वोट, 4 मई को नतीजों का ऐलान, जानें पूरा शेड्यूल
UPSC ने जारी किया CMS परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन, जानें कब तक कर सकते हैं आवेदन?
UPSC ने जारी किया CMS परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन, जानें कब तक कर सकते हैं आवेदन?
Video: सब को माफ करते हुए...हरीश राणा की इच्छा मृत्यु का भावुक पल, वीडियो देख फट जाएगा कलेजा
सब को माफ करते हुए...हरीश राणा की इच्छा मृत्यु का भावुक पल, वीडियो देख फट जाएगा कलेजा
Embed widget