एक्सप्लोरर

'क्वांटिको' में 'हिंदू आतंकी' वाले सीन पर ट्रोल हुई थीं प्रियंका चोपड़ा, अब मेकर्स ने मांगी माफी

चैनल ने बताया है कि यह एक फिक्शन सीरिज है और लोगों की भावनाएं आहत करने का उनका मकसद नहीं था.

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपडा इन दिनों अमेरिकन टेलिविजन शो 'क्वांटिको 3' की वजह से आलोचनाओं में घिरी हुई हैं. इस शो के हालिया एपिसोड ‘The Blood of Romeo’ में प्रियंका चोपड़ा एक हिंदू राष्ट्रवादी को आतंकी बताती दिखी थीं. इस पर खूब बवाल मचा और प्रियंका चोपडा़ को भारत में काफी ट्रोल किया गया. अब एबीसी नेटवर्क प्रियंका चोपड़ा के बचाव में आ गया है और सफाई देते हुए माफी मांगी है. इस शो के लिए एबीसी ने कहा है कि ''हम हालिया एपिसोड के लिए माफी मांगते हैं. प्रियंका चोपडा़ ना तो इस शो की डायरेक्टर हैं और ना ही इस इसकी कहानी वो लिखती हैं. उस एपिसोड में जो कुछ भी दिखाया गया है उस स्टोरीलाइन में प्रियंका चोपड़ा का कोई हाथ नहीं है.'' आगे चैनल ने बताया है कि यह एक फिक्शन सीरिज है और लोगों की भावनाएं आहत करने का उनका मकसद नहीं था. चैनल ने ये भी कहा है कि इसके लिए प्रियंका चोपड़ा को टारगेट करना ठीक नहीं है. किस बात पर मचा बवाल बता दें कि प्रियंका चोपडा़ क्वांटिको में एफबीआई एजेंट एलेक्स पैरिश का किरदार निभा रही हैं. हालिया एपिसोड 'द ब्लड ऑफ रोमियो' में दिखाया गया कि एक शख्स को न्यूयॉर्क पर आतंकी हमले के शक में गिरफ्तार किया जाता है और उसके पास रुद्राक्ष की माला मिलती है. एलेक्स के सहयोगी बताते हैं कि वो पाकिस्तानी है. लेकिन फिर एलेक्स यानि प्रियंका चोपड़ा कहती हैं, ''ये पाकिस्तानी नहीं है. इसके गले में रुद्राक्ष की माला है, यह भारतीय राष्ट्रवादी है. रूद्राक्ष पाकिस्तानी के गले में नहीं हो सकता. ये पाक को फंसाने की कोशिश कर रहा है." इसी को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बवाल मचा और प्रियंका चोपड़ा को भारत में खूब आलोचना झेलनी पड़ी. वैसे तो प्रियंका हर मुद्दे पर अपना पक्ष खुलकर रखती हैं लेकिन इस पर उन्होंने चुप्पी साध ली. अब चैनल उनके बचाव में आ गया है और माफी मांग ली है. क्वांटिको का ये तीसरा सीजन है जिसकी शुरुआत 26 अप्रैल को हुई. इसके दोनों सीजन काफी पसंद किए गए हैं. प्रियंका चोपडा को इस शो की लिए भारत  से लेकर अमेरिका तक काफी तारीफें मिली हैं. भारत में इसका प्रसारण स्टार वर्ल्ड और स्टार वर्ल्ड एचडी पर होता है. भारत से बॉलीवुड में कमबैक प्रियंका बॉलीवुड में फिल्म दिल धड़कने दो में दिखाई दी थीं  जो फ्लॉप हो गई थी. प्रियंका चोपड़ा इसके बाद अब सलमान खान के साथ फिल्म 'भारत' से फिर कमबैक कर रही हैं. इसके अलावा ऋतिक रोशन के साथ 'कृष 4' में भी उनकी जगह पक्की हो गई है. प्रियंका जल्द ही भारत की शूटिंग शुरु करने वाली हैं.

????

A post shared by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शादी के दिन ही पत्नी तान्या से भिड़े मिस्टर फैजू, पिता से भी हुई बड़ी भूल, व्लॉग को मिले 10 मिलियन से ज्यादा व्यूज
शादी के दिन ही पत्नी तान्या से भिड़े मिस्टर फैजू, पिता से भी हुई बड़ी भूल
बिग बॉस 20 में हंगामा, गुल्लू-नकुल धुल के बीच हाथापाई, घर से होंगे बाहर?
बिग बॉस 20 में हंगामा, गुल्लू-नकुल धुल के बीच हाथापाई, घर से होंगे बाहर?
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
बेडरुम की बातें पब्लिकली बताकर ट्रोल हो रहे राहुल वैद्य, लोग बोले- 'कुछ तो शर्म करो'
बेडरुम की बातें पब्लिकली बताकर ट्रोल हो रहे राहुल वैद्य, लोग बोले- 'कुछ तो शर्म करो'

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की DNA टेस्ट की मांग
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की डीएनए टेस्ट की मांग
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ी की नौटंकी
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ी की नौटंकी
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Embed widget