By: ABP News Bureau | Updated at : 01 Jun 2018 10:12 AM (IST)
मुंबई: लोकप्रिय टेलीविजन अभिनेता करण पटेल, राजीव खंडेलवाल के नए चैट शो 'जज्बात- संगीन से नमकीन' तक के आने वाले एपिसोड में दिखाई देंगे. इस बार वह राजीव के शो में कई चीजों पर खुल बाते करने वाले हैं जो शायद बहुत से लोगों को पता नहीं है. टीवी की दुनिया के 'एंग्री यंग मैन' के नाम से जाने वाले करन पटेल ने अपने इंस्टाग्राम पर शो के एक प्रोमो की लिंक को शेयर किया जिसे देखने के बाद करण के फैंस में उत्सुकता और बढ़ जाएगी.
वीडियो के कैप्शन में करण ने लिखा: अपनी गलतियों से सीखने का इन्तजार नहीं करें, आप उन गलतियों से सीख सकते हैं जो मैंने अपनी जिंदगी में की.
करण को इस प्रोमो में अपनी गलतियों को स्वीकार करते वक्त और रोते हुए भी देखा गया है. करण ने शो के होस्ट के साथ इसके बारे में बात भी की. उनका कैप्शन काफी इंस्पीरेशन देता है कि किसी दूसरे की गलतियों से सीखने और एक बदले हुए इंसान से इंस्पायर होना काफी आसान होता है.
जी टीवी पर दिखाए जाने वाला राजवी खंडेलवाल का चैट शो 'जज्बात' दिनों-दिन काफी लोकप्रियता पाने लगा है. इस चैट शो पर बीते दिनों तमाम सेलिब्रिटीज ने अपनी जिंदगी के राज खोले. टीवी अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी से लेकर अदा खान तक इन कलाकारों ने दिल खोल कर अपनी जिंदगी के अच्छे और बुरे दौर के बारे में राजीव खंडेलवाल के शो पर अपनी बात की.
एक तरफ दिव्यांका ने जहां अपने बुरे दौर के बारे में बात करते हुए अपने एक्स शरद मल्होत्रा के बारे में जिक्र किया. वहीं टीवी सीरीज 'नागिन' की मशहूर अदाकारा अदा खान ने अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड के बारे में बात करते हुए कहा वह अपनी लव लाइफ में तीन बार धोखा खा चुकी हैं.
बहरहाल अब यह देखना काफी दिलचस्प होगा की करण पटेल अपनी जिंदगी में कैसे इन बुराइयों और गलतियों से कैसे उबरें हैं जिनका उन्होंने शो में जिक्र किया है.
आरवी ने खाई अनुपमा से बदला लेने की कसम, स्नेहा को फंसाने के लिए पूर्वी ने चली नई चाल
बिग बॉस 20: राशन टास्क में बवाल, मैरी कॉम जमीन पर गिरी, लव और यंग डीएसए में हुई लड़ाई
मिनी ड्रेस, कातिल निगाहें, 'बबीता जी' ने ग्लैमरस लुक से लूटी लाइमलाइट
शादी के बंधन में बंधने वाले हैं मिस्टर फैजू? वेडिंग कार्ड हो रहा वायरल
'मैंने हमेशा प्यार पर भरोसा किया', 40 की उम्र में दूसरी शादी पर जेनिफर विंगेट ने तोड़ी चुप्पी
राज्यसभा चुनाव के लिए सपा के उम्मीदवार घोषित, रामगोपाल यादव और धनराज करेंगे नामांकन
परिमल नाथवानी: झारखंड में कांग्रेस को चखाया, अब सपा उनके बेटे को भेज रही राज्यसभा
14 की उम्र में पिता को खो चुके थे शान, 17 की उम्र में गाया पहला गाना, एक्टिंग में भी आजमाया हाथ
126 तारीखें और 22 से ज्यादा गवाह..., मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड की पूरी टाइमलाइन