एक्सप्लोरर

Sunny Deol नहीं साउथ का ये स्टार बनने वाला था Ghatak का काशीनाथ, मेकर्स ने कर लिया था कास्ट, फिर...

Sunny Deol Was Not First Choice For Ghatak: साल 1996 में रिलीज हुई सनी देओल की फिल्म 'घातक' बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई थी, लेकिन इसके लिए वह मेकर्स की पहली पसंद नहीं थे.

Sunny Deol Was Not First Choice For Ghatak: सनी देओल (Sunny Deol) ने 90 के दशक में अपनी फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था. उनकी बैक-टू-बैक मू्वीज़ सुपरहिट हो रही थीं. सनी देओल ने फिल्ममेकर राजकुमार संतोषी (Rajkumar Santoshi) के साथ मिलकर कई सफल फिल्में दी हैं. दोनों ने पॉपुलर फिल्म 'घातक' (Ghatak) में साथ काम किया था, लेकिन क्या आपको पता है कि इस फिल्म के लिए सनी देओल पहली पसंद नहीं थे, बल्कि राज कुमार संतोषी 'घातक' को किसी और स्टार के साथ बनाना चाहते थे. उनका नाम हैं कमल हासन (Kamal Haasan). 

कमल हासन को कर लिया था कास्ट
90s में सनी देओल की 'अर्जुन', 'त्रिदेव', 'नरसिम्हा','घायल' और 'दामिनी' जैसी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर टॉप ग्रोसर रही हैं. राजुकमार संतोषी के साथ सनी देओल की जोड़ी हिट फिल्म की गारंटी थी. 'दामिनी' और 'घायल' के बाद एक बार फिर इस जोड़ी ने 'घातक' में काम किया था, लेकिन फिल्म में काशीनाथ के किरदार के लिए राजकुमार संतोषी ने पहले कमल हासन को कास्ट किया था. यहां तक कि ये खबरें अखबारों में भी छप गई थीं.

एक्टर ने फिल्म करने से कर दिया था मना
'घातक' को कमल हासन का बॉलीवुड में कमबैक बताया जा रहा था. इससे पहले वह 'एक दूजे के लिए', 'सनम तेरी कसम' जैसी हिंदी फिल्मों में काम कर चुके थे. 'घातक' के लिए कमल हासन को कास्ट करने के बाद राजकुमार संतोषी ने पोस्टर भी छपवाए थे और मीडिया के सामने अनाउंस भी किया था कि फिल्म में हीरो कमल हासन होंगे, लेकिन किसी वजह से एक्टर ने 'घातक' में काम करने से मना कर दिया था.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kamal Haasan (@ikamalhaasan)

सनी देओल को मिल गई सुपरहिट फिल्म
इसके बाद राजकुमार संतोषी ने 'घातक' के लिए सनी देओल को अप्रोच किया और उन्होंने तुरंत हामी भर दी. फिल्म में सनी देओल के अलावा मीनाक्षी शेषाद्री और अमरीश पुरी जैसे सितारे अहम रोल में नजर आए थे. राजकुमार संतोषी ने फिल्म की स्क्रिप्ट में कुछ बदलाव भी किए थे जो सनी देओल पर सूट करे. फिल्म में डैनी डेन्जोंगपा ने विलेन कात्या का किरदार निभाया था, जिसे लोगों से जमकर तारीफ मिली. 'घातक' 1996 में रिलीज हुई थी और 44 करोड़ रुपये की कमाई के साथ उस साल की हाईएस्ट ग्रोसर फिल्म साबित हुई थी. 

कई हिंदी फिल्मों को ठुकरा चुके हैं कमल हासन
दिलचस्प बात है कि कमल हासन (Kamal Haasan) इससे पहले भी कई हिंदी फिल्म को ठुकरा चुके हैं. सुभाष घई ने 'हीरो' (Hero) फिल्म के लिए एक्टर को अप्रोच किया था, लेकिन डेट्स ना होने की वजह से वह फिल्म का हिस्सा नहीं बन पाए. इसके बाद ये फिल्म जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) को मिल गई. इसके अलावा कमल हासन ने 'जोशीले' (1983) फिल्म भी साइन की थी, लेकिन बाद में वह मूवी से बाहर हो गए और फिर इस फिल्म में अनिल कपूर (Anil Kapoor) हीरो बने थे.

यह भी पढ़ें- आधी रात को बजी फोन की घंटी और Govinda ने छोड़ दी थी ये सुपरहिट फिल्म, एक झटके में बदल गई थी इस एक्टर की जिंदगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'वो सच में टेरर बन जाती हैं..' विग्नेश शिवन ने बताया, जब नयनतारा को गुस्सा आता है तो क्या होता है
विग्नेश शिवन ने बताया, जब नयनतारा को गुस्सा आता है तो क्या होता है
एक्शन मोड में रश्मिका मंदाना! बैंकॉक में 8 घंटे की मुश्किल ट्रेनिंग पूरी, 'मायसा' के अगले शेड्यूल के लिए हैं तैयार
एक्शन मोड में रश्मिका मंदाना! बैंकॉक में 8 घंटे की मुश्किल ट्रेनिंग पूरी, 'मायसा' के अगले शेड्यूल के लिए हैं तैयार
'जन नायकन' के बाद Rajnikhant की 'जेलर 2' भी हुई लीक? मेकर्स ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी
'जन नायकन' के बाद रजनीकांत की 'जेलर 2' भी हुई लीक? मेकर्स ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी
Dacoit Box Office Collection Day 7: 'भूत बंगला' के डर से सहमी 'डकैत’, 7वें दिन किया अब तक का सबसे कम कलेक्शन, क्या वसूल पाएगी बजट?
डकैत’ की कमाई में गिरावट जारी, 7वें दिन किया अब तक का सबसे कम कलेक्शन

वीडियोज

Shree Baba Neeb Karori Maharaj Cast Interview: Premanand Ji और GENZ पर क्या बोले Director ?
Skoda Kushaq 1.5 L Driving Review #skoda #kushaq #drivingreview #autolive
Sansani: VIP रौब की डरावनी पिक्चर ! | MP News | MLA
Breaking News: ईरान ने खोला होर्मुज, युद्ध खत्म? | Iran Israel US War | Trump | Netanyahu
Women's Reservation Bill गिरने के बाद Amit Shah का आया बयान | Breaking | BJP | Congress

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Lucknow: परशुराम जयंती पर छुट्टी पर सियासी संग्राम, सपा कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर में योगी सरकार पर निशाना
लखनऊ: परशुराम जयंती पर छुट्टी पर सियासी संग्राम, सपा कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर में योगी सरकार पर निशाना
Middle East Tensions: ईरान ने फिर से बंद किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, अमेरिका पर सीजफायर तोड़ने का आरोप, ट्रंप को लेकर क्या कहा?
ईरान ने फिर से बंद किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, अमेरिका पर सीजफायर तोड़ने का आरोप
टिम डेविड ने रचा इतिहास, फिल साल्ट के तूफान के बाद भी RCB से बने सिर्फ 175 रन, दिल्ली के जाल में फंसी बेंगलुरू
टिम डेविड ने रचा इतिहास, फिल साल्ट के तूफान के बाद भी RCB से बने सिर्फ 175 रन, दिल्ली के जाल में फंसी बेंगलुरू
बॉलीवुड की लेडी धुरंधर, ये हैं टॉप 7 फीमेल डायरेक्टर, जिन्होंने दी एक से बढ़कर एक धांसू फिल्म
बॉलीवुड की लेडी धुरंधर, ये हैं टॉप 7 फीमेल डायरेक्टर, जिन्होंने दी एक से बढ़कर एक धांसू फिल्म
‘यह हार राजनीति की नहीं, नीयत की है’, रेवंत रेड्डी का BJP पर हमला, महिला नेतृत्व को लेकर उठाए सवाल
‘यह हार राजनीति की नहीं, नीयत की है’, रेवंत रेड्डी का BJP पर हमला, महिला नेतृत्व को लेकर उठाए सवाल
'गाजा में हर दिन 47 महिलाएंओं की मौत...', UN रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा, पूरी तरह युद्ध रोकने की मांग
'गाजा में हर दिन 47 महिलाएंओं की मौत...', UN रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा, पूरी तरह युद्ध रोकने की मांग
कुछ बड़ा होने वाला है? शाम 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर बढ़ी हलचल
कुछ बड़ा होने वाला है? शाम 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर बढ़ी हलचल
मशरूम की इस खास वैरायटी ने बदली किसानों की किस्मत, एक किलो की कीमत 40 हजार रुपये
मशरूम की इस खास वैरायटी ने बदली किसानों की किस्मत, एक किलो की कीमत 40 हजार रुपये
Embed widget