एक्सप्लोरर

वरिष्ठ बंगाली अभिनेता सौमित्र चटर्जी की हालत गंभीर और स्थिर

मशहूर अभिनेता सौमित्र चटर्जी के स्वास्थ्य की स्थिति शुक्रवार को और गंभीर हो गई. यहां एक निजी अस्पताल में उनका उपचार कर रहे एक डॉक्टर ने एक बयान में यह जानकारी दी.

कोलकाता: मशहूर अभिनेता सौमित्र चटर्जी के स्वास्थ्य की स्थिति शुक्रवार को और गंभीर हो गई. यहां एक निजी अस्पताल में उनका उपचार कर रहे एक डॉक्टर ने एक बयान में यह जानकारी दी.

डॉक्टर के अनुसार, “85 वर्षीय कलाकार की स्थिति ठीक नहीं है. वास्तव में उनकी हालत और खराब हो गई है. अस्पताल में रहने के दौरान उनकी न्यूरोलॉजिकल हालत सबसे ज्यादा खराब हुई है. पिछले 48 घंटे में उनकी तबियत और खराब हो गई. हमने सीटी स्कैन किया ताकि पता चल सके कि कहीं कोई समस्या तो नहीं है. हमने एक ईईजी किया था, लेकिन उनके मस्तिष्क के भीतर बहुत कम गतिविधि हो रही है.”

उन्होंने कहा कि उनके दिल की स्थिति भी अच्छी नहीं हैं. उन्होंने कहा, ‘‘उनकी हृदय गति अधिक हो गई थी लेकिन नियंत्रित हो गई. उनकी ऑक्सीजन की आवश्यकता बढ़ गई है और उनके गुर्दे भी ठीक से काम नहीं कर रहे हैं. वह अब वैकल्पिक डायलिसिस पर है.”

डॉक्टर ने बुलेटिन में कहा कि अच्छी बात यह है कि उनके किसी भी अंग में खून नहीं बहा है. उन्होंने कहा, ‘‘कुल मिलाकर ऐसा लगता है कि आने वाले 24 घंटे में उनकी स्थिति ठीक नहीं होगी. पहली बार हम स्थिति के प्रतिकूल परिणाम का अनुमान जता रहे हैं. हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास कर रहे हैं लेकिन ऐसा लगता है कि चटर्जी को पूरी तरह ठीक करने के लिए हमारे सर्वश्रेष्ठ प्रयास पर्याप्त नहीं है.”

यह सूचित करते हुए कि न्यूरो बोर्ड अगले 24 घंटे में चटर्जी की बारीकी से निगरानी करेगा, डॉक्टर ने कहा, ‘‘अभी तक स्थिति गंभीर है लेकिन भगवान की कृपा से हो सकता है कि वह इस स्थिति से बाहर आ जाएंगे.” चटर्जी का प्लाज्मा काउंट बढ़ाने के लिए बृहस्पतिवार को पहली प्लाज्माफेरेसिस की गयी थी.

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'डॉग के बर्तन में पानी पीओ', सौरभ जोशी ने पत्नी को दिया डेयर, सोशल मीडिया पर भड़के लोग
'डॉग के बर्तन में पानी पीओ', सौरभ जोशी ने पत्नी को दिया डेयर, सोशल मीडिया पर भड़के लोग
'राइज एंड फॉल 2' में डबल एविक्शन, निहारिका तिवारी बनीं अल्टीमेट रूलर, सारा गुरपाल का हुआ राइज
'राइज एंड फॉल 2' में डबल एविक्शन से पलटा गेम, इन दो कंटेस्टेंट्स का सफर हुआ खत्म
Jailer 2 Box Office Day 1 Live Updates: रजनीकांत की 'जेलर 2' करेगी बंपर ओपनिंग! 2 बजे तक 21 करोड़ के हुई पार
Live Updates: 'जेलर 2' करेगी बंपर ओपनिंग! 2 बजे तक 21 करोड़ के हुई पार
'घूसखोर पंडित' का बदला गया टाइटल, ट्रेलर भी हुआ रिलीज, जानें ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे फिल्म
'घूसखोर पंडित' का बदला गया टाइटल, ट्रेलर भी हुआ रिलीज, जानें ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे फिल्म

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं राहुल गांधी के लिए यहा हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहा हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
दिव्या मित्तल ने किया राजनीतिक दल का ऐलान,दिए 3 वचन, कहा- हमारे पास फंड्स...
दिव्या मित्तल ने किया राजनीतिक दल का ऐलान,दिए 3 वचन, कहा- हमारे पास फंड्स...
Pope Leo XIV Cancer: किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
Embed widget