News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

'एनिमल' को लगा बड़ा झटका! अब नेटफ्लिक्स पर रिलीज नहीं होगा फिल्म का Uncut वर्जन, जानें पूरा मामला

Animal Release On Netflix: 'एनिमल' थिएटर्स में 3 घंटे 23 मिनट 21 सेकंड के ड्यूरेशन के साथ रिलीज हुई है. फिल्म का अनकट वर्जन 3 घंटे 51 मिनट था और यह नेटफ्लिक्स पर 8 हफ्ते तक स्ट्रीम हो सकती थी.

Share:

Animal Release On Netflix: रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' ने थिएटर्स में काफी धूम मचाई है और अब दर्शकों को फिल्म के ओटीटी रिलीज का इंतजार है. न सिर्फ उन फैंस को फिल्म के ओटीटी रिलीज का इंतजार था जिन्होंने थिएटर में फिल्म नहीं देखी थी बल्कि वे लोग भी इसका इंतजार कर रहे थे जिन्होंने फिल्म सिनेमाघरों में देख रहे थे. ऐसा इसीलिए कि अक्सर देखा जाता है कि ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर फिल्म का अनकट वर्जन रिलीज होता है.

संदीप रेड्डी वांगा के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'एनिमल' भी अपने अनकट वर्जन के साथ नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जाने वाली थी. लेकिन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म की तरफ से जोरदार झटका लगा है. द हिंदू की एक रिपोर्ट के मुताबिक नेटफ्लिक्स अब उन ओटीटी प्लेटफार्मों की कैटेगरी का हिस्सा बन गया है, जो सीबीएफसी से अप्रूव्ड फिल्मों को स्ट्रीम करते हैं और अनकट वर्जन रिलीज नहीं करते. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Animal The Film (@animalthefilm)

कितने ड्यूरेशन का था अनकट वर्जन?
रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'एनिमल' थिएटर्स में 3 घंटे 23 मिनट 21 सेकंड के ड्यूरेशन के साथ रिलीज हुई है. जबकि फिल्म का अनकट वर्जन 3 घंटे 51 मिनट था और इसके नेटफ्लिक्स पर कम से कम 8 सप्ताह तक स्ट्रीम होने की उम्मीद थी. बता दें कि सीबीएफसी ने ''एनिमल'' को 'ए' सर्टिफिकेट देते हुए 5-6 बदलाव सुझाए थे जिसके बाद फिल्म से करीब 28 मिनट का सीन हटाया गया था.

नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी 'एनिमल'?
गौरतलब है कि अभी तक 'एनिमल' के मेकर्स की तरफ से ऑफिशियली अनाउंसमेंट नहीं हुई है कि फिल्म किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी. लेकिन फिल्म का डिजिटल पार्टनर नेटफ्लिक्स है और ये लगातार 'एनिमल' का प्रोमोशन करता नजर आया है. ऐसे में दर्शकों को उम्मीद है कि 'एनिमल' नेटफ्लिक्स पर ही रिलीज की जाएगी.

ये भी पढ़ें: 'अगर कैटरीना से शादी नहीं की होती तो आपसे कर लेता...', 'डंकी' के सेट पर विक्की कौशल को हुआ शाहरुख खान से प्यार तो यूं किया इजहार

Published at : 18 Dec 2023 09:56 PM (IST) Tags: Netflix Ranbir Kapoor censor Board animal
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: News in Hindi

यह भी पढ़ें

अगर थ्रिलर और इंटेंस रोमांस के हैं शौकीन, तो मिस न करें 2026 के ये 5 टर्किश ड्रामा

अगर थ्रिलर और इंटेंस रोमांस के हैं शौकीन, तो मिस न करें 2026 के ये 5 टर्किश ड्रामा

इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में

इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में

'राइज एंड फॉल 2' में डबल एविक्शन, निहारिका तिवारी बनीं अल्टीमेट रूलर, सारा गुरपाल का हुआ राइज

'राइज एंड फॉल 2' में डबल एविक्शन, निहारिका तिवारी बनीं अल्टीमेट रूलर, सारा गुरपाल का हुआ राइज

Jailer 2 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी रजनीकांत की 'जेलर 2'? आ गई सारी डिटेल्स

Jailer 2 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी रजनीकांत की 'जेलर 2'? आ गई सारी डिटेल्स

'घूसखोर पंडित' का बदला गया टाइटल, ट्रेलर भी हुआ रिलीज, जानें ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे फिल्म

'घूसखोर पंडित' का बदला गया टाइटल, ट्रेलर भी हुआ रिलीज, जानें ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे फिल्म

टॉप स्टोरीज

यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी

यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी

कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'

कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'

'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन

'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन

'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया

'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया