एक्सप्लोरर

'हीरामंडी' की इस एक्ट्रेस ने 28 सालों तक किया संजय लीला भंसाली का इंतजार, बोलीं- 'मैं हमेशा डायरेक्टर की एक्टर रही हूं...'

Heeramandi: संजय लीला भंसाली ने 'देवदास' से लेकर 'गंगूबाई काठियावाड़ी' तक, एक से बढ़कर एक फिल्में बनाई हैं. ऐसे में कई आर्टिस्ट की तरह एक हसीना ने भी उनके साथ काम करने के लिए सालों इंतजार किया.

Heeramandi: संजय लीला भंसाली अपनी फिल्मों के ग्रैंड सेट, इम्प्रेसिंव डायलॉग्स और बेहतरीन डायरेक्शन के लिए जाने जाते हैं. ऐसे में हर आर्टिस्ट उनके साथ काम करने की ख्वाहिश रखता है. छोटे से बड़ा हर स्टार उनकी फिल्मों में कास्ट किए जाने का इंतजार करता है. अब भंसाली अपनी मल्टीस्टारर सीरीज 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' लेकर आ रहे हैं जिसमें उन्होंने एक से बढ़कर एक हसीनाओं को कास्ट किया है.

'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' में सोनाक्षी सिन्हा, ऋचा चड्ढा, संजीदा शेख, अदिति राव हैदरी और शर्मिन सहगल जैसी एक्ट्रेसेस अपनी अदाओं से ऑडियंस का दिल जीतने के लिए तैयार हैं. इनमें एक अदाकारा ऐसी भी हैं जिन्होंने भंसाली की फिल्म में काम करने के लिए 28 साल का लंबा इंतजार किया. इस एक्ट्रेस ने भंसाली के काम की तारीफ की और 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' में उन्हें कास्ट करने के लिए आभार भी जताया.

हीरामंडी' की इस एक्ट्रेस ने 28 सालों तक किया संजय लीला भंसाली का इंतजार, बोलीं- 'मैं हमेशा डायरेक्टर की एक्टर रही हूं...

भंसाली के साथ काम करना चाहती थीं ये हसीना
संजय लीला भंसाली के साथ काम करने के लिए इतनी बेकरार होने वाली ये एक्ट्रेस कोई और नहीं, बल्कि 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' में मल्लिकाजान का किरदार निभा रहीं मनीषा कोईराला हैं. एक्ट्रेस ने 1996 की फिल्म 'खामोशी: द म्यूजिकल' में संजय लीला भंसाली के साथ काम किया था. ये फिल्म थिएटर्स में फ्लॉप रही थी लेकिन मनीषा को काफी तारीफें मिली थीं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

'मैंने 28 साल इंतजार किया कि...'
'हीरामंडी' के जरिए अब एक बार फिर मनीषा कोइराला और संजय लीला भंसाली ने एक साथ काम किया है. ऐसे में मनीषा कोइराला ने अपनी खुशी जाहिर की है. 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान मनीषा ने कहा- 'मैंने 28 साल इंतजार किया कि संजय मुझे कॉल करें और ये मेरे लिए खुशी की बात है. इस टैलेंट के साथ काम करना गर्व की बात है. हमने शो को बहुत प्यार से बनाया है और हम आप सभी से उम्मीद करते हैं कि ये पसंद आए.'

हीरामंडी' की इस एक्ट्रेस ने 28 सालों तक किया संजय लीला भंसाली का इंतजार, बोलीं- 'मैं हमेशा डायरेक्टर की एक्टर रही हूं...

'जब आप भंसाली के सेट पर होते हैं...'
मनीषा ने आगे कहा- 'यह सिर्फ संजय लीला भंसाली जैसे टैलेंडेट व्यक्ति के शख्स की वजह से ही मुमकिन हो सका जो कैमरे के पीछे थे. उन्होंने हममें से हर किसी को इतनी बारीकी से और बहुत एक्सप्लेन करके डायरेक्ट किया कि हम बहुत अच्छे दिखे. हमें नहीं पता कि हमने क्या किया है. वह इसे आपसे निकालते हैं. मैं हमेशा डायरेक्टर की एक्टर रही हूं और फिल्म डायरेक्शन का माध्यम है, लेकिन जब आप भंसाली के सेट पर होते हैं, तो आपको अपना एक्स्ट्रा सर्व करना होता है.'

एक से बढ़कर एक फिल्में दे चुके हैं डायरेक्टर
बता दें कि संजय लीला भंसाली ने 'हम दिल दे चुके सनम' से लेकर 'देवदास' तक, 'गोलियों की रासलीला- रामलीला' से लेकर 'बाजीराव मस्तानी' तक और 'पद्मावत' से लेकर 'गंगूबाई काठियावाड़ी' तक, एक से बढ़कर एक फिल्में बनाई हैं. अब डायरेक्टर 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' के साथ एक बार फिर ऑडियंस की वाहवाही लूटने के लिए तैयार हैं. 

ये भी पढ़ें: Amar Singh Chamkila: Amar Singh Chamkila: 'अमर सिंह चमकीला' का फर्स्ट रिव्यू आउट, दिलजीत दोसांझ ने जीता दिल

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Subedar Review: अनिल कपूर-आदित्य रावल का कमाल का परफॉर्मेंस, कहानी की कमजोरी पर भारी पड़ी सूबेदार की सूबेदारी
रिव्यू: अनिल कपूर-आदित्य रावल का कमाल का परफॉर्मेंस, कहानी की कमजोरी पर भारी पड़ी सूबेदार की सूबेदारी
OTT पर रिलीज होते ही छाई Accused, दिमाग को सुन्न कर देगा क्लाइमेक्स, इस फिल्म को फौरन वॉच लिस्ट में करें शामिल
OTT पर रिलीज होते ही छाई ये फिल्म, दिमाग को सुन्न कर देगा क्लाइमेक्स, फौरन देख डालें
Aspirants 3 Release Date: प्राइम वीडियो की ‘एस्पिरेंट्स’ के नए सीजन की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब आएगा तीसरा सीजन?
प्राइम वीडियो की ‘एस्पिरेंट्स’ के नए सीजन की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब आएगा तीसरा सीजन?
OTT Release This Week: होली वीक में आएगा डबल मजा, ओटीटी पर रिलीज हो रही 'सूबेदार' से 'लालो कृष्ण सदा सहायते' तक इतना कुछ
होली वीक में ओटीटी पर धांसू एंटरटेनमेंट, रिलीज हो रहीं 'सूबेदार' से 'लालो कृष्ण सदा सहायते' तक इतना कुछ

वीडियोज

UP News: Hathras में भयंकर सड़क हादसा Etah-Aligarh Highway पर स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी टक्कर
Chitra Tripathi: बेटे Nishant की लॉन्चिंग के लिए Nitish Kumar ने BJP को सौंपी सत्ता? | JDU | Bihar
Bharat Ki Baat: बिहार में BJP से CM की रेस में कौन आगे, क्या होगा फॉर्मूला? | Nitish Kumar | JDU
Sandeep Chaudhary: बिहार का CM कौन...BJP क्यों है मौन? | Nitish Kumar | Bihar | BJP | JDU
Bihar Politics: दिल्ली में Nitish Kumar..बिहार में BJP? निषाद या महिला कौन होगी मुख्यमंत्री? | JDU

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नॉट अवर बिजनेस,' ईरान के युद्धपोत को डुबाने पर कांग्रेस ने सरकार पर उठाए सवाल तो BJP ने दिया जवाब
'नॉट अवर बिजनेस,' ईरान के युद्धपोत को डुबाने पर कांग्रेस ने सरकार पर उठाए सवाल तो BJP ने दिया जवाब
नीतीश कुमार के फैसले से उनके गांव के ही लोग नहीं खुश! कहा- RJD को देंगे समर्थन
नीतीश कुमार के फैसले से उनके गांव के ही लोग नहीं खुश! कहा- RJD को देंगे समर्थन
चीन ही नहीं, भारत को भी मिलेगी राहत... ईरान के ऐलान ने अमेरिका-यूरोप की बढ़ाई टेंशन, अब क्या करेंगे ट्रंप?
चीन ही नहीं, भारत को भी मिलेगी राहत! ईरान के ऐलान ने US-यूरोप की बढ़ाई टेंशन, क्या करेंगे ट्रंप?
ये दो ओवर रहे भारत की जीत के टर्निंग प्वाइंट, वरना इंग्लैंड ने कर दिया था 'खेला'; चेज हो जाते 254 रन
ये दो ओवर रहे भारत की जीत के टर्निंग प्वाइंट, वरना इंग्लैंड चेज कर देता 254 रन
'ये उसका रोज का है' अनुराग डोभाल के वायरल वीडियो पर भाई ने किया रिएक्ट, बोले- 'वो बीवी को मारता था'
'ये उसका रोज का है' अनुराग डोभाल के वायरल वीडियो पर भाई ने किया रिएक्ट, बोले- 'वो बीवी को मारता था'
खामेनेई की मौत के 5 दिन बाद भारत ने जताया दुख, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिसरी, लिखा शोक संदेश
खामेनेई की मौत के 5 दिन बाद भारत ने जताया दुख, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिसरी, लिखा शोक संदेश
Citroen Basalt Vs Kia Syros: इंजन और फीचर्स के मामले में कौन सी SUV है बेहतर? यहां जानें अंतर
Citroen Basalt Vs Kia Syros: इंजन और फीचर्स के मामले में कौन सी SUV है बेहतर? यहां जानें अंतर
Strait of Hormuz: क्या है स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जानें कैसे मिला था इसे इसका यह नाम?
क्या है स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जानें कैसे मिला था इसे इसका यह नाम?
Embed widget