एक्सप्लोरर

NCB ने ड्रग्स मामले में अर्जुन रामपाल की बहन को भेजा समन, जब्त हुई थी दवाईयां

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने ड्रग्स केस में अभिनेता अर्जुन रामपाल की बहन को समन भेजा है. इससे पहले छापेमारी के दौरान NCB ने अर्जुन की बहन की दवाईयां जब्त की थीं.

Drugs Case: नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने बॉलीवुड में फैले ड्रग्स केस में अभिनेता अर्जुन रामपाल की बहन को समन भेजा है. इस बात की जानकारी NCB के अधिराकी ने दी है. ऐसे में माना जा रहा है कि इस मामले में अर्जुन रामपाल और उनके करीबियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. इससे पहले अर्जुन रामपाल से 21 दिसंबर को इस केस में दोबारा पूछताछ हुई थी. हालांकि एनसीबी का कहना था कि वो अर्जुन के जवाबों से संतुष्ट नहीं हैं. इसके साथ ही ड्रग्स केस में अर्जुन की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला से पूछताछ कर चुकी है. इसके साथ ही गैब्रिएला के भाई को गिरफ्तार भी किया जा चुका है.

जब्त की थी बहन की दवाईयां

ड्रग्स कनेक्शन की जांच के दौरान नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की मुंबई यूनिट ने अभिनेता अर्जुन रामपाल के घर पर छापेमारी की थी और इस छापेमारी के दौरान एनसीबी के अधिकारियों ने उनके कुत्ते की दर्द की दवाई और उनकी बहन की ANXIETY की दवाई जप्त की थी. एनसीबी कई महीनों से बॉलीवुड में ड्रग्स के कनेक्शन की जांच कर रही है और इस दौरान अर्जुन रामपाल पर भी एनसीबी की नजर पड़ी जिसके चलते अर्जुन रामपाल को दो बार एनसीबी के कार्यालय बुलाकर पूछताछ भी की गयी.

अर्जुन रामपाल का बयान

अर्जुन रामपाल ने एनसीबी को बताया कि उनके घर से जो दो तरह की टेबलेट्स मिली है उनमें से एक टेबलेट तो उनके कुत्ते की थी जिसको वैटनरी के एक एक्सपर्ट डॉक्टर ने प्रिस्क्राइब किया था साथ ही जो दूसरी टेबलेट मिली थी वह टेबलेट उनकी बहन की थी जिसे दिल्ली के एक सायकायट्रिस्ट ने उनके ANXIETY की समस्या को ध्यान में रखते हुए प्रिस्क्राइब किया था. अपने स्टेटमेंट में अर्जुन रामपाल ने यह भी साफ कर दिया था कि उन्हें जिस शक के बिनाह पर बुलाया गया था दरअसल वह शक बेबुनियाद है.

गर्लफ्रेंड का भाई गिरफ्तार

एनसीबी के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड के भाई एगीसियालोस डेमीट्रिएड्स को गिरफ्तार करने के बाद एनसीबी ने जब उसके मोबाइल कि जांच की तो उसके कुछ चैट्स किसी अर्जुन नाम के शख्स से साथ मिले थे. आरोप यह है कि उन चैट्स में ड्रग्स का जिक्र था. फिर क्या 9 नवंबर को एनसीबी की टीम ने अर्जुन रामपाल के बांद्रा वाले घर यानी कि कैप्री हाइट्स में रेड कर दी.

ये भी पढ़ें:

Body Positivity: 'कबीर सिंह' की प्लस साइज 'नौकरानी' ने खास संदेश देने के लिए बिना कपड़ों के करवाया फोटोशूट

बिकिनी पहने पूल में अर्जुन कपूर के साथ इस अंदाज में नजर आई मलाइका अरोड़ा, देखिए अनसीन तस्वीरें

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रीस में सात फेरे लेंगे अनिरुद्ध और काव्या मारन? शादी के बाद रिसेप्शन की डेट आई सामने
ग्रीस में सात फेरे लेंगे अनिरुद्ध और काव्या मारन? शादी के बाद रिसेप्शन की डेट आई सामने
Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 से अमन गांधी का सफर खत्म, घर से हुए बेघर
बिग बॉस 20 से अमन गांधी का सफर खत्म, घर से हुए बेघर
यामी गौतम की 'नई नवेली' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? जानें- यहां सारी डिटेल्स
'नई नवेली' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? जानें- यहां सारी डिटेल्स
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें सब कुछ
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
मर चुके बच्चे को दफनाने आई डॉगी मां, यूजर्स बोले- मां तो मां होती है...
मर चुके बच्चे को दफनाने आई डॉगी मां, यूजर्स बोले- मां तो मां होती है...
अब खेतों में आग रोकने का काम अफसरों को, पराली पर और ज्यादा सख्ती
अब खेतों में आग रोकने का काम अफसरों को, पराली पर और ज्यादा सख्ती
Embed widget