एक्सप्लोरर

श्रीदेवी की मौत के आखिरी तीन दिन, जानिए- कहां-कहां दिखे बोनी कपूर

श्रीदेवी की मौत का मामला उलझता जा रहा है. मौत की वजह से लेकर समय तक पर अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं. अब तो पति बोनी कपूर की मौजूदगी पर भी सवाल उठने लगे हैं.

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी के निधन के बाद सभी ये जानना चाहते हैं कि मौत से पहले बोनी कपूर कहां थे. इसे लेकर अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं, लेकिन एबीपी न्यूज़ के पास इसकी पूरी जानकारी है. हालांकि, पहले ये जानकारी आई कि बोनी शादी के बाद दुबई में रुक गए थे, फिर ये जानकारी आई कि छोटी बेटी के साथ मुंबई लौट आए थे. जानिए- सच्चाई क्या है.

कहां थे बोनी कपूर

जैसे जैसे मौत का मामला उलझता जा रहा है, मौत की वजह को लेकर अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं वैसे-वैसे अब श्रीदेवी के पति बोनी कपूर की मौजूदगी पर भी सवाल उठने लगे हैं.

इसके लेकर ये हैं तमाम दावे

18 फरवरी को बोनी कपूर मोहित मारवाह की शादी के लिए मुंबई से दुबई पहुंचे. वहीं 21 फरवरी को बोनी कपूर बेटी खुशी के साथ भारत वापस आ गए. 24 फरवरी को बोनी कपूर दोबारा मुंबई से दुबई आ गए.

शनिवार को एमिरेट्स की फ्लाइट EK507 से बोनी कपूर दुबई गए. मुंबई से फ्लाइट 3 बजकर 35 मिनट पर रवाना हुई. बोनी कपूर की फ्लाइट दुबई में शाम को 5 बजकर 6 मिनट पर पहुंची.

दुबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 से बाहर निकलने में करीब 25-30 मिनट लगते हैं. बोनी कपूर करीब 5 बजकर 35 मिनट पर एयरपोर्ट से बाहर निकले. दुबई एयरपोर्ट से जुमैरा होटल करीब साढ़े 11 किलोमीटर दूर है. एयरपोर्ट से जुमैरा होटल पहुंचने में करीब 25 मिनट लगते हैं. बोनी कपूर शाम के करीब 6 बजे श्रीदेवी के होटल पहुंचे.

इनवेस्टर्स समिट में हिस्सा लेने गए थे बोनी

श्रीदेवी की मौत के आखिरी तीन दिन, जानिए- कहां-कहां दिखे बोनी कपूर

बोनी कपूर से जुड़ी बड़ी खबर ये है कि वो 22 फरवरी को लखनऊ में इनवेस्टर्स समिट में भी हिस्सा लेने गए थे. एबीपी न्यूज के पास उस कार्यक्रम में बोनी के शामिल होने की ये तस्वीर भी है.

मीडिया के दावे

पत्नी श्रीदेवी को डिनर डेट पर ले जाने के लिए मुंबई से दुबई पहुंचे पति बोनी उस वक्त कमरे में ही मौजूद थे जब वॉशरूम में श्रीदेवी की मौत हुई. खलीज टाइम्स के मुताबिक 15 मिनट बीत जाने पर बोनी कपूर ने श्रीदेवी को आवाज दी और जब कोई जवाब नहीं आया तब धक्का देकर वॉशरूम का दरवाजा खोला. एबीपी न्यूज से बातचीत में भी खलीज टाइम्स के कार्यकारी संपादक विकी कपूर ने बोनी कपूर के होटल में ही होने की बात कही है.

श्रीदेवी की मौत को लेकर वेबसाइट पिंकविला का दावा खलीज टाइम्स से बिल्कुल उल्टा है. पिंकविला के मुताबिक श्रीदेवी की मौत के वक्त पति बोनी कपूर उनके साथ नहीं थे. पिंकविला ने दुबई के एक अखबार के हवाले से ये बात लिखी है कि रात 10.30 श्रीदेवी ने रूम सर्विस को कॉल करके पानी मंगवाया. 15 मिनट बाद होटल का स्टाफ पानी लेकर कमरे के बाहर पहुंचा.

जब डोरबेल बजाने पर श्रीदेवी ने दरवाजा नहीं खोला तो स्टाफ ने शोर मचाया. होटल के स्टाफ दरवाजा तोड़कर भीतर घुसे तो श्रीदेवी बाथरूम के फ्लोर पर पड़ी थी. श्रीदेवी की मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए फिलहाल दुबई पुलिस जांच में लगी है. सवाल ये है कि क्या श्रीदेवी की मौत महज एक हादसा है या बात कुछ और भी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Drishyam 3 BO Day 12 Live Updates: दूसरे मंगलवार भी 'दृश्यम 3' का कोहराम जारी, साढ़े 8 बजे तक 322 करोड़ के हो गई पार
दूसरे मंगलवार भी 'दृश्यम 3' का कोहराम जारी, साढ़े 8 बजे तक 322 करोड़ के हो गई पार
'बेथलहम कुडुम्बा यूनिट' ने रचा इतिहास, 'लोकाह चैप्टर 1' को पछाड़ बनाया ये रिकॉर्ड
'बेथलहम कुडुम्बा यूनिट' ने रचा इतिहास, 'लोकाह चैप्टर 1' को पछाड़ बनाया ये रिकॉर्ड
अक्षय कुमार की बहन से जुड़े प्रॉपर्टी धोखाधड़ी मामले में MNS नेता गणेश चुक्कल को राहत, अदालत ने रिहाई के दिए आदेश
अक्षय कुमार की बहन से जुड़े प्रॉपर्टी धोखाधड़ी मामले में MNS नेता गणेश चुक्कल को राहत, अदालत ने रिहाई के दिए आदेश
रजनीकांत का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, एडवांस बुकिंग में 40 करोड़ पार 'जेलर 2', इन 10 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
रजनीकांत का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, एडवांस बुकिंग में 40 करोड़ पार 'जेलर 2', इन 10 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अगर अभी नहीं रोका गया तो...’, राहुल गांधी के SC मार्च के खिलाफ 200 वकीलों ने सौंपा ज्ञापन
‘अगर अभी नहीं रोका गया तो...’, राहुल गांधी के SC मार्च के खिलाफ 200 वकीलों ने सौंपा ज्ञापन
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
Embed widget