एक्सप्लोरर

जब आमिर खान ने गलती से Dhoom 3 का डायलॉग बोल दिया था PK स्टाइल में, ऐसा था सबका रिएक्शन

Aamir Khan: आमिर खान की फिल्म धूम 3 और पीके सुपरहिट साबित हुई थी. जब आमिर खान धूम 3 की शूटिंग कर रहे थे तो गलती से उन्होंने पीके के स्टाइल में डायलॉग बोल दिया था.

Aamir Khan Dialogues: एक्टिंग करना आसान नहीं होता है. खासकर एक रोल से दूसरे रोल में स्विच करना मुश्किल होता है. ये मुश्किल मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान के साथ भी होती है. उन्होंने एक बार अपने इस चैलेंज के बारे में खुद बताया था.  आमिर ने एक बार खुलासा किया था कि धूम 3 की शूटिंग के दौरान वो पीके के भोजपुरी स्टाइल में डायलॉग बोलने लगे थे जिसके बाद वहां मौजूद हर कोई चौंक गया था. डायरेक्टर विजय कृष्ण आचार्य भी सोच रहे थे कि आमिर खान को क्या हो गया.

आमिर खान ने एक इंटरव्यू में इस पल के बारे में बताया था. उन्होंने बताया था कि कैसे पीके और धूम 3 के शेड्यूल मिक्स होने से वो परेशान हो गए थे और कंफ्यूजन में कुछ ऐसा कर दिया था कि हर कोई हंसने लगा था.

पीके के स्टाइल में बोला धूम 3 का डायलॉग
आमिर खान ने बताया कि उन्होंने पीके का 45 दिन का इंटेंस शूट खत्म किया था. इस शूट में उन्होंने भोजपुरी स्टाइल में ही बात की थी. अगले दिन वो धूम 3 के क्लाइमैक्स को शूट करने के लिए स्विट्जरलैंड रवाना हो गए थे. वो सीन बहुत जरुरी और टेंस था. जहां पर आमिर का किरदार समर कैटरीना को हेलिकॉप्टर से बाहर निकलते देखता है जल्दी में उन्हें कहना होता है कि हमारे पास समय नहीं है चलो.

आमिर ने आगे बताया- 'जैसे ही डायरेक्टर ने एक्शन कहा तो आमिर पीके के स्टाइल भोजपुरी नें डायलॉग बोलने लगे. उन्होंने कहा- हमरे पास वखत नहीं है, चलो. इसके बाद सेट पर एकदम शांति थी जब तक डायरेक्टर चिल्लाकर कट कट कट नहीं बोले.' उसके बाद आमिर को एहसास हुआ कि उन्होंने गलती कर दी है और फिर उन्होंने सबसे माफी मांगी. हालांकि दूसरे टेक में भी आमिर ने वो ही गलती की. इस बार हर कोई जोर- जोर से हंसने लगा था.

शूट खत्म होने के बाद डायरेक्टर उनके पास आए और गहरी सोच में डूबा हुआ उनसे पूछा कि वह लगान के भुवन की तरह क्यों बोल रहे हैं. आमिर ने हंसते हुए बताया कि निर्देशक को यह एहसास ही नहीं हुआ कि वह भोजपुरी बोल रहे हैं. उन्होंने बताया कि वह अभी भी पीके में बहुत डूबे हुए थे और पूरी तरह से वापस नहीं आए थे.

ये भी पढ़ें: 'Govinda को बेवकूफ लोग पसंद हैं', पत्नी सुनीता बोलीं- मैं कम बोलती हूं, मुझे अच्छा नहीं लगता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दृश्यम 3' ने दूसरे मंडे भी दिखाया दम, जानें-11 दिनों में कितना कमा लिया प्रॉफिट
'दृश्यम 3' ने दूसरे मंडे भी दिखाया दम, जानें-11 दिनों में कितना कमा लिया प्रॉफिट
पिता बनाना चाहते थे वकील, एक्टर बनने पर खूब रोईं मां, किस्से अशोक कुमार के
पिता बनाना चाहते थे वकील, एक्टर बनने पर खूब रोईं मां, किस्से अशोक कुमार के
'बहुत इम्प्रेस हुआ', मोहनलाल ने की अजय देवगन की 'दृश्यम 3' की तारीफ
'बहुत इम्प्रेस हुआ', मोहनलाल ने की अजय देवगन की 'दृश्यम 3' की तारीफ
जब शूटिंग करते-करते कार से कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जब शूटिंग करते-करते कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
जब शूटिंग करते-करते कार से कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जब शूटिंग करते-करते कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
'INDIA की कोई पार्टी नहीं मांग रही CJI का इस्तीफा', ममता बनर्जी की सांसद सागरिका घोष की सफाई
'INDIA की कोई पार्टी नहीं मांग रही CJI का इस्तीफा', ममता बनर्जी की सांसद सागरिका घोष की सफाई
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget