एक्सप्लोरर

Birthday Special: बेइंतिहा मोहब्बत के बावजूद सुरैया के साथ आशिकी नहीं निभा पाए देवानंद, देखें Love Story

26 सितंबर को देवानंद का जन्म हुआ था और उनके जन्मदिन के मौक़े पर आज हम आपको बता रहे हैं उनकी लव स्टोरी के बारे में जिसका जिक्र उस जमाने में हर गली, हर चौक पर होता था.

नई दिल्ली: यूं तो 50-60 के दशक में हिंदी फिल्मों में राज कपूर, दिलीप कुमार और देव आनंद का डंका बजता था. दिलीप गंभीर रोल करने वाले ट्रैजेडी किंग थे, तो चार्ली चैपलिन बड़े दिल का छोटा आदमी जैसे किरदार राज कपूर के नाम थे. मगर रोमांस, स्टाइल और दिलकश पर्सनैलिटी के लिए जो नाम सिर्फ और सिर्फ अकेला उभरा वो था देवानंद. देव आनंद के लाखों दीवाने थे. देव आनंद की एक एक एक अदा पर आहें भरती थी हसीनाएं, देव आनंद ख़ुद भी कई हसीनाओं के आशिक रहे मगर सबसे लंबी आशिक़ी उन्होंने निभाई अपनी जिन्दगी से. आपको बता दें कि 26 सितंबर को देव साहब का जन्म हुआ था और उनके जन्मदिन के मौक़े पर आज हम आपको बता रहे हैं उनकी लव स्टोरी के बारे में जिसका जिक्र उस जमाने में हर गली, हर चौक पर होता था. सुर्खियों में रही इस लव स्टोरी की कशक ऐसी है कि आज भी अगर कोई देवानंद का नाम लेता है तो खुद-ब-खुद सुरैया का नाम आ जाता है.

कैसे शुरु हुई ये लव स्टोरी

देवानंद और सुरैया की लव स्टोरी की शुरूआत 1948 में हुई थी. सुरैया फिल्मों में अपने गीत खुद ही गाती थीं. देवानंद अभी नए-नए आए थे. उन्हें 'विद्या' के लिए साइन किया गया जिसमें सुरैया उनकी हीरोइन थीं. यहीं दोनों की पहली मुलाकात हुई थी. पहले ही दिन दोनों के बीच रोमांटिक सीन फिल्माया जाना था. शूटिंग के दौरान देवानंद सुरैया के इतने कायल थे कि उन्होंने सोचा कि काश उस सीन के दौरान कोई उनकी एक तस्वीर क्लिक कर ले. पहली नज़र में ही दोनों को प्यार हो गया था. इस फिल्म का एक सीन नदी में फिल्माया जाना था. शूटिंग के दौरान नाव पलट गई और सुरैया पानी में गिर गईं. इसके बाद देवानंद ने उन्हें बचाया. यही वो पल था जब दोनों को बेपनाह मोहब्बत हो गई.

Birthday Special: बेइंतिहा मोहब्बत के बावजूद सुरैया के साथ आशिकी नहीं निभा पाए देवानंद, देखें Love Story

धर्म अलग होने की वजह से एक नहीं हो पाए देवानंद और सुरैया

देवानंद जब भी सुरैया के घर जाते तो उनके दोस्त सुरैया की नानी को बातों में उलझा लेते और ये लव बर्ड छत पर जाकर क्वालिटी टाइम एक दूसरे के साथ बिताता. 1949 में आई फिल्म 'जीत' में शादी का सीन फिल्माया जाना था यहां पर दोनों ने सोचा कि वो सीन मे असली पंडित को बुलाएंगे और शादी कर लेंगे.  ये खबर सुरैया की नानी तक पहुंच गई और वो जबरदस्ती सुरैया को घर ले गईं. दोनों के धर्म अलग होने की वजह से सुरैया की नानी इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं हुईं और दोनों को अलग होना पड़ा. इसके बाद सुरैया ने कभी शादी नहीं की और देव की यादों में ही खोई रहीं.

यहां देखें: देवानंद और सुरैया की लव स्टोरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर रिलीज, आयुष्मान खुराना ने दिया लाफ्टर का ओवर डोज, सारा संग जमी जोड़ी
'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर रिलीज, आयुष्मान खुराना ने दिया लाफ्टर का ओवर डोज
रणवीर सिंह ने खरीदी करोड़ों की BMW i7, लग्जरी इलेक्ट्रिक सेडान की कीमत उड़ा देगी होश
रणवीर सिंह ने खरीदी लग्जरी कार, BMW i7 इलेक्ट्रिक सेडान की कीमत 2 करोड़ रुपये
अल्लू अर्जुन की 'राका' में नजर आएंगी मृणाल ठाकुर? बोलीं- पिछले 9 महीने से कोई फिल्म साइन नहीं की
अल्लू अर्जुन की 'राका' में नजर आएंगी मृणाल ठाकुर? बोलीं- पिछले 9 महीने से कोई फिल्म साइन नहीं की
Drishyam 3 BO Day 12 Live Updates: दूसरे मंगलवार भी 'दृश्यम 3' का कोहराम जारी, 3 बजे तक 317 करोड़ के हो गई पार
दूसरे मंगलवार भी 'दृश्यम 3' का कोहराम जारी, 3 बजे तक 317 करोड़ के हो गई पार

वीडियोज

Prithvi Shaw और Akriti Agarwal का Patch-Up! Engagement टूटने के बाद फिर शुरू हुई Love Story
सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित
गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
2027 वर्ल्ड कप को लेकर फैंस में गजब का उत्साह... 12 दिन में 15,083,752 टिकट एप्लीकेशन
2027 वर्ल्ड कप को लेकर फैंस में गजब का उत्साह... 12 दिन में 15,083,752 टिकट एप्लीकेशन
India Bloc Protest Live: राहुल गांधी के आवास पर होने वाली बैठक पर बोले पवन खेड़ा- तय होगी रणनीति
LIVE: राहुल गांधी के आवास पर होने वाली बैठक पर बोले पवन खेड़ा- तय होगी रणनीति
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
Embed widget