एक्सप्लोरर

B'Day स्पेशल: सलीम खान से है पीएम मोदी का खास रिश्ता, जानें कुछ खास बातें

बहुत कम लोग जानते हैं कि सलीम खान और नरेंद्र मोदी का रिश्ता बेहद खास है.

नई दिल्ली: बॉलीवुड के जाने माने पटकथा लेखक सलीम खान आज अपना 82वां जन्मदिन मना रहे हैं. सलीम खान का जन्म 24 नवंबर 1935 को मध्य प्रदेश के इंदौर में हुआ था. यूं तो सलीम खान ने फिल्म इंडस्ट्री को कई सुपरहिट फिल्में दी हैं, लेकिन अपने शुरुआती करियर में उन्हें काफी स्ट्रगल का सामना भी करना पड़ा था. 70 और 80 के दशक में सलीम अकेले नहीं बल्कि जावेद अख्तर के साथ मिलकर काम करते थे. सलीम-जावेद की इस जोड़ी ने एक साथ करीब 10 हिट फिल्में बॉलीवुड को दी थी. जिनमें हाथी मेरे साथी, सीता और गीता, शोले जैसी कल्ट फिल्में शामिल हैं.

हीरो बनने मुंबई आए थे सलीम

सलीम साहब के लेखन का भला कौन कायल नहीं है, लेकिन क्या आप जानते हैं उनका पहला प्यार स्क्रिप्ट राइटिंग नहीं बल्कि एक्टिंग थी. जी हां, एक इंटरव्यू में सलीम खान ने बताया था कि जब वे करीब 23 साल के थे तो इंदौर में ताराचंद बड़जात्या के बेटे की शादी में शरीक हुए. उसी दौरान एक नामी निर्देशक ने सलीम को मुंबई आकर काम करने का न्योता दिया. हालांकी इसपर सलीम पहले तो थोड़ा हिचकिचाए क्योंकि उन्हें फिल्म जगत के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी लेकिन बाद में मुंबई जाने का फैसला किया. लेकिन वो बतौर अभिनेता अपनी कोई खास पहचान बना नहीं पाए.

ये भी पढ़ें: Watch: 'जूली-2' का इंटिमेट सीन हुआ लीक

लव लेटर्स ने बना दिया लेखक

एक इंटरव्यू में सलीम खान बताते हैं कि असल में उन्होंने लेखन का कोई खास शौक नहीं था लेकिन वो अपने दोस्तों के लिए प्रेम पत्र लिखा करते थे. जिससे उनकी लेखनी का सफर शुरू हुआ. वो कहते हैं कि किसी भी लेखक की यात्रा वहीं से शुरू होती है क्योंकि उस दौर में सोशल मीडिया और फोन नहीं हुआ करते थे.

सलीम ये भी बताते हैं कि प्यार में धोखा खाने के बाद ही उन्होंने मुंबई का रुख किया, उनका कहना है कि वो अपनी प्रेमिका से विवाह केवल इसलिए नहीं कर पाए क्योंकि लड़की के परिवारवालों को एक कामयाब लड़का चाहिए था अपने बेटे के लिए. तभी उन्होंने तय किया कि वो अपने आप को साबित कर के दिखाएंगे.

ये भी पढ़ेंसलमान-कैटरीना के ‘स्वैग से स्वागत’ सॉन्ग का फैन्स ने किया  

ऐसे टूटी थी सलीम-जावेद

एक के बाद एक सुपरहिट फिल्में देने वाली जोड़ी आखिर क्यों टूट गई ये सवाल तो सबके जेहन में आता है. सलीम बताते हैं कि एक दिन अचानक जावेद आए और कहा कि मैं अलग होना चाहता हूं. तो सलीम ने सवाल किया ये खयाल अचानक तो नहीं आया होगा लेकिन अगर तुम अलग होना चाहते हो तो ठीक है. सलीम कहते हैं कि उस वक्त मुझे बहुत दुख हुआ और गुस्सा भी आया लेकिन क्योंकि वो तय कर चुके थे इसलिए उन्होंने जावेद को रोका नहीं.

प्यार में धोखा खाई हेलेन को मिला सलीम का साथ

वैसे तो आज के दौर में सलीम खान की फैमेली सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं पूरे देश के लिए एक मिसाल है. परिवार में हेलेन और सलीम खान की पहली पत्नी सलमा दोनों ही प्यार से रहती हैं. लेकिन शुरुआती दिनों में ऐसा नहीं था. अपने करियर के शुरुआती दौर में हेलेन का रिश्ता निर्माता पीएन अरोड़ा से जुड़ा. लेकिन इस प्यार को न जाने किसकी नजर लगी और रिश्ता टूट गया.

salim

इस रिश्ते के टूटने के बाद हेलेन केवल भावनात्मक रूप से ही नहीं टूटीं बल्कि उनका करियर भी खत्म होने की कगार पर आ गया था और वो एक-एक पैसे की मोहताज हो गई थीं. ऐसे में सलीम खान ने न सिर्फ उनको संभाला बल्कि उनके करियर को भी एक नई उड़ान दी. इसके बाद इस इश्क ने सन 1981 में शादी का रूप ले लिया. हालांकि शुरुआती दौर में सलीम का परिवार और बच्चे उन्हें पसंद नहीं करते थे लेकिन आज हेलेन सबके दिलों पर राज करती हैं.

PM मोदी से है खास रिश्ता पीएम मोदी और सलीम खान के रिश्ते काफी गर्मजोश भरे हुए हैं. सलीम खान ने एक इंटरव्यू में बताया था कि नरेंद्र मोदी से उनकी पहली मुलाकात एक कार्यक्रम में हुई थी. उस मुलाकात में दोनों के बीच खूब बातें हुईं और वहां से दोस्ती की जो शुरुआत हुई वो आगे चलकर काफी प्रगाढ़ होती गई. जब मोदी लोकसभा चुनाव के लिए मैदान में थे तब सलीम खान ने अपनी दोस्ती के तकाज़े को भरपूर निभाया और खुलकर मोदी का बचाव किया. मोदी के लिए उर्दू में वेबसाइट लॉन्च कराई और खुद उसकी जिम्मेदारी ली. सलीम खान ने गुजरात दंगों पर तत्कालीन सीएम मोदी का बचाव किया है और मुसलमानों को ये बताया कि 2002 के बाद बीते 12 साल में उनके दौर में गुजरात में कोई दंगा नहीं हुआ. इस तरह उन्होंने ये भी कहा कि दंगे के लिए किसी सीएम को जिम्मेदार ठहराना सही नहीं है. हालांकि, अपनी दोस्ती की सीमाएं तय करते हुए सलीम खान ने मोदी की किसी चुनाव रैली में हिस्सा नहीं लिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Thursday Box Office Collection: थर्सडे को 'स्पाइडर मैन' 334 करोड़ के पार, जानें- 'जना नायकन' और 'धमाल 4' का कलेक्शन
थर्सडे को 'स्पाइडर मैन' 334 करोड़ के पार, जानें- 'जना नायकन' और 'धमाल 4' का कलेक्शन
Ravi kishan सोशल मीडिया पर बने मीम्स के किंग, कभी बोलकर तो कभी ना बोले इंटरनेट पर छाए
रवि किशन सोशल मीडिया पर बने मीम्स के किंग, कभी बोलकर तो कभी ना बोले इंटरनेट पर छाए
Sunny Deol की 'परशुराम' हुई पोस्टपोन, ये हॉलीवुड फिल्म बनी वजह, जानें पूरा मामला
सनी देओल की 'परशुराम' हुई पोस्टपोन, ये हॉलीवुड फिल्म बनी वजह, जानें पूरा मामला
'कई बार अकेले में रोया', बेटी सुनैना को हुआ था कैंसर, राकेश रोशन याद कर हुए इमोशनल
'कई बार अकेले में रोया', बेटी सुनैना को हुआ था कैंसर, राकेश रोशन याद कर हुए इमोशनल

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget