एक्सप्लोरर

धर्मेंद्र संग फिल्म में एक्ट्रेस का था किसिंग सीन, पति से ली थी परमिशन, सुनील दत्त-अमिताभ बच्चन को लेकर खोला राज

Sheeba Akashdeep News: सुनील दत्त को अमिताभ बच्चन की आवाज पसंद नहीं थी. उन्होंने फिल्म अमिताभ के कैरेक्टर को म्यूट रखा था. शीबा आकाशदीप ने कई राज खोले हैं.

Sheeba Akashdeep News: एक्ट्रेस शीबा आकाशदीप इन दिनों खबरों में हैं. उन्होंने सुनील दत्त और अमिताभ बच्चन को लेकर रिएक्ट किया है. साथ ही रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में धर्मेंद्र के किस को लेकर भी बात की.

सुनील को पसंद नहीं थी अमिताभी की आवाज

सिद्धार्थ कनन संग इंटरव्यू में शीबा आकाशदीप ने सुनील दत्त और अमिताभ बच्चन को लेकर रिएक्ट किया. उन्होंने बताया कि सुनील दत्त को अमिताभ बच्चन की आवाज पसंद नहीं थी. सुनील दत्त ने 1971 में आई फिल्म रेशमा और शेरा में अमिताभ बच्चन को म्यूट रोल दिया था. 

उन्होंने बताया कि उनके ससुर ने बताया था- सुनील दत्त कहते थे एक हीरो आता था हमारे घर में और आके मेरे पैरों में बैठता था. हमको लगता था कैसी सी आवाज है इसकी, गूंजती हुई. दत्त साहब ने कहा था हमें इसकी आवाज पसंद नहीं है. इसीलिए सुनील दत्त ने अपनी फिल्म में अमिताभ बच्चन को म्यूट रोल दिया था. 

मालूम हो कि महानायक अमिताभ बच्चन कई दशकों से फैंस को एंटरटेन कर रहे हैं. अमिताभ बच्चन अपनी एक्टिंग के अलावा अपनी आवाज के लिए भी जाने जाते हैं. उनकी यूनिक आवाज को काफी पसंद किया जाता है. अमिताभ बच्चन कई एड में, फिल्मों में अपना वॉइस ओवर देते हैं, जो उसे खास बनाता है.  

धर्मेंद्र ने किया था किस

शीबा की बात करें तो उन्होंने फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में काम किया था. इस फिल्म के एक सीन में धर्मेंद्र ने उन्हें गाल पर किस किया था. उन्होंने एबीपी एंटरटेनमेंट लाइव से बात करते हुए कहा था- उन्होंने मुझे बताया था कि फिल्म में धर्मेंद्र मुझे किस करेंगे. तो मैंने कहा था कि ठीक है मुझे टाइम चाहिए सोचने के लिए. मुझे मेरे पति से इस बारे में बात करनी होगी कि वो इससे सहमत होंगे या नहीं. मैंने अपने पति से पूछा तो उन्होंने कहा कि हां ठीक है, ये फिल्म में फन के तौर पर है, ऐसा नहीं है कि आप अपने बच्चों के साथ देख नहीं सकते हो.

लगातार काम कर रहे अमिताभ बच्चन

अमिताभ बच्चन के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो 70 के दशक में एंग्री यंग मैन के तौर पर उभरे. अमिताभ ने अपनी एक्टिंग, एक्शन और चार्म से सभी को कायल कर दिया था. वो लगातार काम कर रहे हैं. अमिताभ 82 साल की उम्र में भी रोज काम करते हैं. वो शो कौन बनेगा करोड़पति होस्ट करते हैं. फिल्मों में भी वो लगातार एक्टिव हैं. 

पिछली बार एक्टर को फिल्म कल्कि 2898 AD में देखा गया था. इस फिल्म में उनके रोल को काफी पसंद किा गया था. फिल्म ने जबरदस्त कमाई की थी.

ये भी पढ़ें- Bandaa Singh Chaudhary Review: हर 'बंदा' मनोज बाजपेयी नहीं होता, ये फिल्म देखकर बंदा सिंह चौधरी भी दुखी होंगे कि मेरा नाम इस खराब मूवी से जुड़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
Jailer 2 Box Office Day 1: रजनीकांत की 'जेलर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर की बंपर ओपनिंग, 59 करोड़ के हुई पार
'जेलर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर की बंपर ओपनिंग, 59 करोड़ के हुई पार
नवरात्रि इवेंट में मां तनुजा संग पहुंचीं काजोल, सैफ-बॉबी से नागार्जुन-मलाइका तक ने भी की शिरकत
नवरात्रि इवेंट में पहुंचीं काजोल, सैफ-बॉबी से नागार्जुन-मलाइका तक ने भी की शिरकत
विद्या बालन करेंगी पर्थ के पहले भारतीय फिल्म महोत्सव का उद्घाटन, जनवरी 2027 में होगा आयोजन
विद्या बालन करेंगी पर्थ के पहले भारतीय फिल्म महोत्सव का उद्घाटन, जनवरी 2027 में होगा आयोजन

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget