एक्सप्लोरर

'बाहुबली' के ऑस्कर में शामिल ना होने से निराश नहीं : राजामौली

फिल्म में प्रभास, राणा दग्गुबाती, अनुष्का शेट्टी, राम्या कृष्णन, तमन्ना भाटिया और सत्यराज जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में थे.

हैदराबाद : एस. एस. राजामौली इस साल अपनी फिल्म 'बाहुबली 2: द कनक्लूजन' के ऑस्कर में शामिल न होने से निराश नहीं हैं. फिल्मकार का कहना है कि उनका लक्ष्य कहानियों को दर्शकों तक पहुंचाना और पुरस्कार जीतने के बजाय टीम के लिए पैसा बनाना है. राजामौली ने खास मुलाकात में कहा, "बिलकुल भी नहीं (इस साल ऑस्कर की दौड़ में पीछे होने से निराश नहीं), जब मैं फिल्म बनाता हूं तो कभी पुरस्कार के बारे में नहीं सोचता. यह मेरा लक्ष्य नहीं है. मेरा पहला लक्ष्य खुद कहानी से संतुष्ट होना और फिर दर्शकों की अधिकतम संख्या तक पहुंचना है और उनके लिए पैसा कमाना, जिन्होंने इसमें अपनी जान लगाई है." उन्होंने कहा, "यह मेरे लिए सबसे जरूरी है. अगर पुरस्कार मिलता है, तो मैं खुश हूं. अगर नहीं तो भी मुझे कोई दिक्कत नहीं है क्योंकि यह मेरे मानदंडों पर नहीं है." दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में चुनावी पृष्ठभूमि पर निर्मित हिंदी फिल्म 'न्यूटन' ऑस्कर में सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा की फिल्म के लिए नामांकित की गई है. माना जा रहा है कि 'बाहुबली 2: द कनक्लजन' भी इस दौड़ में थी. यह फिल्म 8 अक्टूबर को सोनी मैक्स टीवी पर दिखाई जाएगी. राजामौली ने 'बाहुबली' के निर्माता के रूप में वैश्विक ख्याति प्राप्त की है. यह फिल्म 1,000 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई के साथ भारत की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बन गई है. फिल्म में प्रभास, राणा दग्गुबाती, अनुष्का शेट्टी, राम्या कृष्णन, तमन्ना भाटिया और सत्यराज जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में थे. उन्होंने बताया कि उन्हें फिल्म की सफलता पर पूरा यकीन था लेकिन उत्तरी भारत में फिल्म की अपार लोकप्रियता ने उन्हें भी हैरत में डाल दिया था. उन्होंने कहा, "दोनों फिल्मों (बाहुबली-1 और बाहुबली-2) का कुल बजट 150 करोड़ रुपये था. अगर हमें उम्मीद नहीं होती कि फिल्म इतना अच्छा परिणाम हासिल करेगी तो हम इसे बनाते ही नहीं." निर्देशक ने चुटीले अंदाज में कहा, "इन दोनों फिल्मों की सफलता के बाद देश के उत्तरी हिस्से में भी मैं अपनी निजता (प्राइवेसी) कुछ हद तक खो चुका हूं." साल 2017 में बॉलीवुड के लिए बॉक्स ऑफिस पर निराशाजनक स्थिति के बारे में राजामौली ने कहा, "वर्तमान में हिंदी फिल्मोद्योग थोड़ा सुस्त पड़ा हुआ है लेकिन मुझे नहीं लगता यह ज्यादा समय तक चलेगा और बहुत जल्द हम बहुत सारी सफलता देखेंगे."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एयरपोर्ट पर 'रामायण' के 'राम' संग 'रावण' की हुई एंट्री, रणबीर-यश का वीडियो वायरल
एयरपोर्ट पर 'रामायण' के 'राम' संग 'रावण' की हुई एंट्री, रणबीर-यश का वीडियो वायरल
'जेलर 2' से रजनीकांत ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- विद्या बालन से मोहनलाल तक पूरी स्टारकास्ट की फीस
'जेलर 2' से रजनीकांत ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- बाकी स्टारकास्ट की फीस
'दादा' की रिलीज से पहले कोलकाता जाएंगे राजकुमार राव, सौरव गांगुली संग करेंगे मां दुर्गा के दर्शन
'दादा' की रिलीज से पहले कोलकाता जाएंगे राजकुमार राव, सौरव गांगुली संग करेंगे मां दुर्गा के दर्शन
Friday BO Live Updates: 'जेलर 2' हुई 70 करोड़ के पार, जानें- ‘नई नवेली’-'प्रहार' का 3 बजे तक का कलेक्शन
Live Updates: 'जेलर 2' हुई 70 करोड़ के पार, जानें- ‘नई नवेली’-'प्रहार' का 3 बजे का कलेक्शन

वीडियोज

Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!
Yami Gautam ने किए Ayodhya में रामलला के दर्शन, Ramayana में Sita बनने की उठी मांग!
लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा...रिजीम चेंज वाले बयान राजनाथ सिंह का पलटवार, क्या है पूरा विवाद?
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा...रिजीम चेंज वाले बयान राजनाथ सिंह का पलटवार, क्या है पूरा विवाद?
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
South OTT Release: 'डीसी' से 'द ट्रेटर्स' तक, फ्राइडे को OTT पर साउथ की 7 फिल्मों-सीरीज की धूम, वीकेंड पर करें एंजॉय
फ्राइडे को OTT पर आईं साउथ की 7 फिल्में-सीरीज, वीकेंड पर करें एंजॉय
BCCI के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द बन चुके हैं जसप्रीत बुमराह, 3 कारणों से समझें
BCCI के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द बन चुके हैं जसप्रीत बुमराह, 3 कारणों से समझें
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
गांव पहुंचा जर्मन डिप्लोमेट, किसान ने उठवाया गोबर; देखें वीडियो
गांव पहुंचा जर्मन डिप्लोमेट, किसान ने उठवाया गोबर; देखें वीडियो
Embed widget