एक्सप्लोरर

आरे कॉलोनी में पेड़ों को काटे जाने के फ़ैसले के खिलाफ सोनाक्षी सिन्हा ने भी उठाई आवाज

सोनाक्षी से पहले अभिनेत्री श्रद्धा कपूर भी इसका विरोध करती नज़र आई थीं. श्रद्धा तो आम लोगों के साथ पोस्टर और बैनर लेकर भी खड़ी नज़र आईं थी.

मुंबई: मुंबई के आरे कॉलोनी में 2700 पेड़ों को काटकर मेट्रो कारशेड बनाने को लेकर शहर में जन आंदोलन छिड़ा हुआ और आम लोग सरकार के इस फ़ैसले का पुरज़ोर अंदाज़ में विरोध कर रहे हैं. ऐसे में बॉलीवुड के कुछ सितारों भी आम लोगों की आवाज़ में अपनी आवाज़ मिला रहे हैं. अब सरकार का विरोध करने वालों में सोनाक्षी सिन्हा का नाम भी जुड़ गया है.

सोनाक्षी सिन्हा ने एबीपी न्यूज़ से ख़ास बातचीत के दौरान कहा कि हम सब जानते है दुनिया में किस कदर ग्लोबल वार्मिंग बढ़ रही है और ऐसे में पेड़ उगाने की बजाय पेड़ काटने की बात हो रही है. सोनाक्षी ने कहा कि मुंबई में ऐसी बहुत कम जगहें हैं, जहां पर हरियाली है, ऐसे में हमें और पेड़ लगाने के बारे में सोचना चाहिए, न कि काटने के बारे में. सोनाक्षी ने कहा कि हमें किसी भी कीमत पर आरे कॉलोनी के पेड़ों को नहीं काटने देना चाहिए.

ये भी पढ़ें: In Pics: 'सेव आरे' में पेड़ों को काटने का विरोध करने पहुंचीं श्रद्धा कपूर, बारिश में सामने आई ये तस्वीरें 

सोनाक्षी से जब पूछा गया कि आरे कॉलोनी में पेड़ काटने को लेकर हो रहे तमाम विरोध के बावजूद भी महाराष्‍ट्र सरकार अपने फ़ैसले को वापस लेने का नाम नहीं ले रही है, तो इसपर सोनाक्षी ने‌ कहा कि मसला पर्यावरण का है, जिसे लेकर सरकार को गंभीरता से सोचना चाहिए और लोगों के आंदोलन के मद्देनजर सरकार को इस मुद्दे पर झुकना ही होगा.

आपको बता दें कि सोनाक्षी से पहले अभिनेत्री श्रद्धा कपूर भी इसका विरोध करती नज़र आई थीं. श्रद्धा तो आम लोगों के साथ पोस्टर और बैनर लेकर भी खड़ी नज़र आईं थी, जिसमें वो आरे के जंगल को बचाने की अपील करती दिखीं थीं.

Chhichhore में सेक्सा का रोल कर रहे Varun Sharma ने ABP न्यूज रिपोर्टर बन फिल्म के स्टारकास्ट का लिया इंटरव्यू, देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Friday BO Live Updates: 'जेलर 2' हुई 68 करोड़ के पार, जानें- ‘नई नवेली’-'प्रहार' का 1 बजे तक का कलेक्शन
Live Updates: 'जेलर 2' हुई 68 करोड़ के पार, जानें- ‘नई नवेली’-'प्रहार' का 1 बजे का कलेक्शन
घर चलाने के लिए चटनी बेचती थीं सोनाली कुलकर्णी की मां, बोलीं- 'सोचा नहीं था इतना कमाउंगी कि टैक्स देना पड़ेगा'
'सोचा नहीं था इतना कमाउंगी कि टैक्स देना पड़ेगा', ऐसी थी सोनाली कुलकर्णी के घर की हालत
Friday Theater Release: 'नई नवेली' से 'प्रहार' तक, फ्राइडे को थिएटर में हुई 6 नई फिल्मों की एंट्री, दशहरे वीकेंड के लिए बेस्ट ऑप्शन
'नई नवेली' से 'प्रहार' तक, फ्राइडे को थिएटर में हुई इन 6 नई फिल्मों की एंट्री
'पूरी जिंदगी साथ बितानी है', 14वीं वेडिंग एनिवर्सरी पर करीना ने सैफ पर लुटाया प्यार
'पूरी जिंदगी साथ बितानी है', 14वीं वेडिंग एनिवर्सरी पर करीना ने सैफ पर लुटाया प्यार

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा, पवन खेड़ा, वो नेता जिन्होंने कहा- 'तख्तापलट चाहता है विपक्ष'
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा, पवन खेड़ा, वो नेता जिन्होंने कहा- 'तख्तापलट चाहता है विपक्ष'
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
नवरात्रि में फैंस को बड़ा तोहफा, फ्री में मिल रहा भारत-जिम्बाब्वे मैच का टिकट
नवरात्रि में फैंस को बड़ा तोहफा, फ्री में मिल रहा भारत-जिम्बाब्वे मैच का टिकट
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
Embed widget