एक्सप्लोरर

Exclusive: रेप के आरोपों पर सिंगर Rahul Jain ने दी सफाई, बोले- इल्ज़ाम बेबुनियाद, इसमें कोई तथ्य नहीं

Rahul Jain Statement: सिंगर राहुल जैन पर महिला 'कॉस्ट्यूम स्टाइलिस्ट' ने रेप का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है. हालांकि सिंगर ने सभी आरोपों को खारिज कर दिया है.

Rahul Jain Statement: बॉलीवुड सिंगर राहुल जैन ने खुद पर लगे रेप के आरोपों पर सफाई दी है. उन्होंने आरोपों को बेबुनियाद बताया है. एबीपी न्यूज़ से फोन‌ पर बात करते हुए रेप के आरोपी गायक और संगीतकार राहुल जैन ने कहा कि उनके खिलाफ लगाया गया आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद है और इसमें कोई तथ्य नहीं है.  राहुल ने कहा कि वो ऐसी किसी भी कॉस्ट्यूम स्टाइलिस्ट को नहीं जानते हैं और ना ही कभी उन्होंने इस तरह की सेवाएं आरोप लगाने वाली स्टाइलिस्ट से ली हैं. 

उन्होंने एबीपी न्यूज़ से कहा कि उनपर पहले भी इस तरह के इल्जाम लगे थे, जिसे लेकर उन्होंने ख़ुद को बेगुनाह साबित किया और कानून से उन्हें न्याय मिला था. राहुल‌ ने कहा कि पिछले एक साल से वे ऐसी किसी भी महिला से नहीं मिले हैं और वे इन नये आरोपों से हैरान हैं.

राहुल ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि उनके साथ ऐसा क्यों हो रहा है. उन्होंने कहा कि पहले भी उनपर ऐसे आरोप लगे थे और उन्हें लगता है कि यह इल्जाम भी कहीं ना कहीं पुराने मामले से प्रेरित है. 

राहुल जैन ने कहा कि अगर वो लड़की उनके घर आई होगी, तो बिल्डिंग में सेक्युरिटी गार्ड्स हैं, सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं बाहर से आने वाले लोगों के नाम दर्ज किए जाते हैं. ऐसे ही थोड़े ना कोई उनके घर आ जाएगा. राहुल ने कहा कि वे इन तमाम आरोपों से इनकार करते हैं और उन्हें यह आरोप उनके खिलाफ एक बड़ी साजिश का हिस्सा लगता है. राहुल पिछले कुछ दिनों से मुम्बई में नहीं हैं.

क्या है आरोप?

राहुल पर 30 साल की महिला 'कॉस्ट्यूम स्टाइलिस्ट' ने रेप का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है. पुलिस के एक अधिकारी ने प्राथमिकी का हवाला देते हुए बताया है कि शिकायतकर्ता ने ओशिवरा थाने में दर्ज कराए गए अपने बयान में कि कहा कि जैन ने इंस्टाग्राम पर उससे संपर्क किया और उसके काम की प्रशंसा की. आरोपी ने शिकायतकर्ता को उपनगरीय अंधेरी में स्थित अपने फ्लैट पर बुलाया.

पुलिस अधिकारी ने कहा कि महिला 11 अगस्त को जैन के फ्लैट पर गई थी. आरोपी उसे अपना सामान दिखाने के बहाने अपने बेडरूम में ले गया और फिर उससे बलात्कार किया. पुलिस के मुताबिक, महिला स्वतंत्र 'कॉस्ट्यूम स्टाइलिस्ट' के तौर पर काम करती है. महिला ने कहा कि जब उसने विरोध किया तो जैन ने उससे मारपीट की और सबूत मिटाने का प्रयास भी किया.

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने जैन के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376, 323 और 506 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है. आरोपी को अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है.

Pippa Teaser: 1971 के युद्ध पर बनी फिल्म का दमदार टीजर रिलीज, देश के लिए जान न्यौछावर करने के लिए तैयार दिखे Ishaan Khatter

Akshay On Bollywood Boycott: बायकॉट बॉलीवुड पर अक्षय कुमार ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'भारत की अर्थव्यवस्था का हो रहा है भारी नुकसान'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dhamaal 4 Box Office Day 5: मंगलवार को 'धमाल 4' ने कर दिया बड़ा कमाल, उड़ा दिए 'ओ रोमियो' के परखच्चे, बनाया ये रिकॉर्ड
मंगलवार को 'धमाल 4' ने कर दिया बड़ा कमाल, उड़ा दिए 'ओ रोमियो' के परखच्चे, बनाया ये रिकॉर्ड
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
ऐश्वर्या राय की स्टंट डबल ने याद किया 'रावण' का खतरनाक स्टंट, बोलीं- 30 मिनट तक चट्टान पर लटकी रही
ऐश्वर्या राय की स्टंट डबल ने याद किया 'रावण' का खतरनाक स्टंट, बोलीं- 30 मिनट तक चट्टान पर लटकी रही
प्यार के आगे फीकी पड़ी मजहब की दीवार, मुस्लिम हसीनाओं पर दिल हारे ये हिंदू एक्टर्स, रचाई शादी
ऋतिक रोशन से लेकर मनोज बाजपेयी तक, इन पॉपुलर एक्टर्स ने मुस्लिम लड़कियों से रचाई शादी

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक मैं न कहूं...', ईरान पर जारी रहेंगे भीषण हमले, ट्रंप बोले- अभी भी वक्त है वो समझौता कर लें
'जब तक मैं न कहूं...', ईरान पर जारी रहेंगे भीषण हमले, ट्रंप बोले- अभी भी वक्त है वो समझौता कर लें
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
Weather Forecast Today: दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर आधी रात बवाल, परेड ग्राउंड में अड़कर बैठ गए कांग्रेसी, अब क्या होगा?
राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर आधी रात बवाल, परेड ग्राउंड में अड़कर बैठ गए कांग्रेसी, अब क्या होगा?
लग्जरी कार छोड़ बैलगाड़ी पर दुल्हनिया लेने पहुंचा दूल्हा, बिना DJ और बिना दहेज के पेश की मिसाल
लग्जरी कार छोड़ बैलगाड़ी पर दुल्हनिया लेने पहुंचा दूल्हा, बिना DJ और बिना दहेज के पेश की मिसाल
इस प्रीमियम 7-सीटर को खरीदने का अच्छा मौका, Kia दे रही 2 लाख रुपये का डिस्काउंट
इस प्रीमियम 7-सीटर को खरीदने का अच्छा मौका, Kia दे रही 2 लाख रुपये का डिस्काउंट
Embed widget