एक्सप्लोरर

अगले साल रिलीज होगी सलमान खान की मशहूर फिल्म 'किक' का सीक्वल

सलमान खान की मशहूर फिल्म 'किक' साल 2014 में ईद के मौके पर रिलीज हुई थी. इस फिल्म के सीक्वल को निर्माता अगले साल रिलीज करने का प्लान कर रहे हैं.

सुपरस्टार सलमान खान जल्द ही 'किक 2' में 'डेविल' के रूप में वापसी करने वाले हैं. इस फिल्म को अगले साल रिलीज किए जाने की उम्मीद की जा रही है. 'किक' ईद 2014 पर रिलीज़ हुई थी. फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने फिल्म के सीक्वल के बारे में एक अपडेट शेयर किया.

नाडियाडवाला ने कहा, "यह आज एक नॉस्टल्जिक दिन है. 'किक' को आज पांच साल हो गए हैं और मैंने इसका सीक्वल शुरू कर दिया है. पहला मसौदा खत्म भी हो गया है. दूसरा मसौदा अपने शुरुआती चरण में है और जितना प्रशंसक इसे देखना चाहते हैं मैं भी इस जर्नी को शुरू करने के लिए व्यक्तिगत रूप से उतना ही उत्साहित हूं. डेविल जल्द ही वापसी करेगा!''

इस फिल्म में सलमान की डेविल (देवी लाल सिंह) के रूप में वापसी होगी, जो एक मोटिव के साथ चोरी करता है. फिल्म के पहले हिस्से में जैकलीन फर्नांडीज, रणदीप हुड्डा और नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी नजर आए थे.

करीबी एक सूत्र ने कहा, "साजिद और उनके राइटर्स की टीम चीजों को बहुत धीमी गति से ले जा रही है, ताकि यह सुनिश्चित कर सके कि सीक्वल में वे सभी उम्मीदों पर खरा उतरे."

एक सूत्र के मुताबिक, फिल्म में सलमान का किरदार में कई पहलू रखे गए हैं और इस बारे में एक्पोलर करने के लिए सभी को वक्त दिया गया है". सूत्र ने कहा, "डेविल का कैरेक्टर बेहद अप्रत्याशित है. वहीं जो इन किरदार को नायाब बनाता है, साजिद पार्ट 2 में कैरेक्टर के इस पक्ष को एक्सप्लोर करेंगे."

फिल्म निर्माता स्क्रिप्ट के लिए ओवरटाइम काम कर रहे हैं ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि फिल्म अगले साल रिलीज होने के लिए तैयार की जा सके. एक बार स्क्रिप्ट फाइनल होने के बाद, टीम लोकेशन साइट्स के लिए जल्द ही चर्चा करेगी. शूटिंग स्पॉट स्क्रिप्ट की मांग के अनुसार तय किए जाएंगे. पार्ट 1 की तरह अगली कड़ी में भी भारत और विदेशों में शूटिंग किए जाने की संभावनाएं हैं.

सलमान के अलावा अन्य कलाकारों को भी जल्द ही फाइनल किया जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
'नई नवेली' के आगे राजकुमार राव का 'प्रहार' फुस्स, जानें ओपनिंग डे कलेक्शन
'नई नवेली' के आगे राजकुमार राव का 'प्रहार' फुस्स, जानें ओपनिंग डे कलेक्शन
'जेलर 2' की बॉक्स ऑफिस पर तबाही, ओपनिंग डे पर बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड्स
'जेलर 2' की बॉक्स ऑफिस पर तबाही, ओपनिंग डे पर बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड्स
Friday BO Collection: 'जेलर 2' हुई 95 करोड़ के पार, जानें- ‘नई नवेली’-'प्रहार' का फ्राइडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 95 करोड़ के पार, जानें- ‘नई नवेली’-'प्रहार' का फ्राइडे कलेक्शन

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget