एक्सप्लोरर

सीढ़ियों से गिरकर घायल हुए जाने-माने सिनेमेटोग्राफर नदीम खान, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

बॉलीवुड में 80 और 90 के दशक जाने-माने सिनेमेटोग्राफर और मशहूर दिवंगत लेखक, शायर व गीतकार राही मासूम रजा के बेटे नदीम खान को गंभीर हालत में मुम्बई के लीलावती अस्पताल में दाखिल कराया गया है.

मुम्बई : बॉलीवुड में 80 और 90 के दशक जाने-माने सिनेमेटोग्राफर और मशहूर दिवंगत लेखक, शायर व गीतकार राही मासूम रजा के बेटे नदीम खान को गंभीर हालत में मुम्बई के लीलावती अस्पताल में दाखिल कराया गया है. सीढ़ियों से गिरने की वजह से 69 वर्षीय नदीम खान के सिर, सीने और कंधे में गंभीर चोटें लगने की खबर है. इसी के चलते उन्हें अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है.

इस खबर की पुष्टि करने के लिए एबीपी न्यूज़ ने नदीम खान की गायिका पत्नी पार्वती खान से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन इस बारे में उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया. नदीम खान के करीबी दोस्त व जाने-माने अभिनेता रजा मुराद ने पार्वती खान के हवाले से एबीपी न्यूज़ को इस खबर के सही होने की पुष्टि की.

रजा मुराद ने एबीपी न्यूज़ से कहा, "नदीम खान के सीढ़ियों से गिरने से दिमागी चोट लगने और छाती में फ्रैक्चर होने की खबर परिवार की ओर से मुझे मिली. ये सच है कि इस वक्त उनकी हालत गंभीर बनी हुई है."

उल्लेखनीय है कि नदीम खान ने बतौर सिनेमेटोग्राफर 40 से ज्यादा फिल्मों के लिए काम किया है, जिनमें डिस्को डांसर जैसी सुओरहिट फिल्मों के अलावा किंगल अंकल, इल्जाम, जुर्म, आवारगी, गुनाह, गैंग, खलनायिका जैसी तमाम फिल्मों का शुमार है. सिनेमाटोग्राफी करने के अलावा उन्होंने 'तिरछी टोपीवाले' नामक एक फिल्म का निर्देशन भी किया था. 1998 में रिलीज हुई इस फिल्म में चंकी पांडे और मोनिका बेदी मुख्य भूमिकाओं में थे.

फिल्मों के अलावा नदीम खान 1994 में आये लोकप्रिय धारावाहिक 'चंद्रकांता' के साथ भी डायरेक्टर ऑफ फोटोग्राफी के तौर पर भी जुड़े थे. उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्मकार विधु विनोद चोपड़ा के निर्देशन में बनी स्टूडेंट फिल्म मर्डर ऐट मंकी हिल से की थी. इस फिल्म को राष्ट्रीय पुरस्कार से भी नवाजा गया था.

नदीम खान के साथ कई फिल्मों में काम कर चुके रजा मुराद ने उनके साथ सालों पुरानी अपनी दोस्ती को याद करते हुए कहा कि न सिर्फ़ उन दोनों ने पुणे स्थित फिल्म‌ ऐंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (FTII) में साथ-साथ पढ़ाई की थी, बल्कि दोनों का ताल्लुक उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले से भी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office Day 2 Updates: दूसरे दिन 'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने जड़ा शतक, कलेक्शन 100 करोड़ के पार
दूसरे दिन 'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने जड़ा शतक, कलेक्शन 100 करोड़ के पार
Spider Man Box office: 'स्पाइडर मैन' का बॉक्स ऑफिस पर बजा डंका, 100 करोड़ क्लब में मारी एंट्री, जानें फ्राइडे कलेक्शन
'स्पाइडर मैन' का बॉक्स ऑफिस पर बजा डंका, 100 करोड़ क्लब में मारी एंट्री, जानें फ्राइडे कलेक्शन
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
150 किलो वजन, बॉडी शेमिंग और मेंटली प्रेशर... फिटनेस को अर्जुन कपूर ने किया बड़ा खुलासा
150 किलो वजन, बॉडी शेमिंग और मेंटली प्रेशर... फिटनेस को अर्जुन कपूर ने किया बड़ा खुलासा

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Xप्लेन: भारत के किस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! तो कहां गलत सोच रहे आप?
भारत के किस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! तो कहां गलत सोच रहे आप?
Embed widget