एक्सप्लोरर

Ranveer Singh ने Deepika Padukone के साथ किया डांस, लेकिन वीडियो में है एक ट्विस्ट, देखकर हो जाएंगे हैरान

Ranveer Singh Dance Video: रणवीर सिंह का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ डांस करते हुए नजर आ रहे हैं लेकिन इसमें एक ट्विस्ट है.

Ranveer Singh Dance Video: रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बॉलीवुड के मोस्ट पॉपुलर कपल्स में से एक हैं. सोशल मीडिया हो या फिर पब्लिक प्लेस, दोनों सितारे एक-दूसरे पर प्यार लुटाने से बिल्कुल भी नहीं चूकते हैं. अब रणवीर सिंह का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उनका अंदाज फैंस को बहुत पसंद आ रहा है. फैंस एक्टर पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं.

रणवीर सिंह ने किया मजेदार डांस

वीडियो में देखा जा सकता है कि स्क्रीन पर बाजीराव मस्तानी फिल्म का 'मोहे रंग दो लाल' गाना चल रहा है और उसे देखकर रणवीर सिंह भी मजेदार अंदाज में डांस कर रहे हैं. वह स्क्रीन पर पत्नी दीपिका को देखते हुए स्टेप्स को हूबहू कॉपी करने की कोशिश कर रहे हैं. कमाल की बात ये है कि वह रूम में डांस कर रहे हैं, लेकिन वह स्क्रीन में दीपिका के साथ डांस करते हुए दिख रहे हैं. वहीं, रणवीर सिंह के डांस को देखकर कुछ लोगों के हंसने की आवाज आ रही है. ये वीडियो अबु धाबी का बताया जा रहा है.

 

दीपिका-रणवीर ने अपने डायलॉग्स से फैंस को किया इम्प्रेस

इससे पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें दीपिका को फिल्म 'ओम शांति ओम' का पॉपुलर डायलॉग कहते हुए नजर आई थीं. वीडियो में दीपिका बोलती हैं, 'कहते हैं कि अगर किसी चीज को दिल से चाहो तो पूरी कायनात उसे तुमसे मिलाने की कोशिश में लग जाती है.' इसके जवाब में रणवीर सिंह 'गोलियों की रासलीला राम-लीला' का डायलॉग कहते हैं, 'मुझसे पूछो, इसकी गारंटी दे सकता हूं.'

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की अपकमिंग फिल्में

वर्क फ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह पिछली बार फिल्म सर्कस में नजर आए थे. रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फेल हो गई थी. अब वह करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में दिखेंगे. वहीं, दीपिका पादुकोण की पिछली फिल्म पठान ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. अब वह 'प्रोजेक्ट के' और 'द इंटर्न' के रीमेक में नजर आएंगी.

यह भी पढ़ें-Uorfi Javed के फैशन सेंस की करीना कपूर ने की तारीफ तो फूली नहीं समा रहीं एक्ट्रेस, बोलीं- 'क्या यह सच में हो रहा है?'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
'हैवान' से तबाही मचाने आ रहे अक्षय-सैफ, जानें दोनों में से कौन है ज्यादा अमीर
'हैवान' से तबाही मचाने आ रहे अक्षय-सैफ, जानें दोनों में से कौन है ज्यादा अमीर
अरिजीत सिंह के रिटायरमेंट पर शान का रिएक्शन, बोले- 'मैं भी काफी कंफ्यूज था'
अरिजीत सिंह के रिटायरमेंट पर शान का रिएक्शन, बोले- 'मैं भी काफी कंफ्यूज था'
'भारत माता और झंडा देश के विधाता नहीं...', 'जन गण मन' विवाद पर बोले मुकेश खन्ना
'भारत माता और झंडा देश के विधाता नहीं...', 'जन गण मन' विवाद पर बोले मुकेश खन्ना

वीडियोज

Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण
Picnic बनी मुसीबत! नदी के बीच फंसे युवक-युवतियां
सत्ता की डगर...Gen-Z वोटर 'नया किंगमेकर'
कंगना के हमले के बाद बाबा रामदेव का पलटवार

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, तोड़ दिया विराट कोहली के सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, तोड़ दिया विराट कोहली के सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शाहरुख खान के मन्नत में काम करता हेल्पर, वायरल किया बेडरूम का वीडियो
शाहरुख खान के मन्नत में काम करता हेल्पर, वायरल किया बेडरूम का वीडियो
क्या होती हैं लाल रोशनी वाली टॉर्च? जानें किन जगहों पर होता है इनका यूज
क्या होती हैं लाल रोशनी वाली टॉर्च? जानें किन जगहों पर होता है इनका यूज
Embed widget