एक्सप्लोरर

Shamshera: 'शमशेरा' में डबल रोल पाने के लिए रणबीर कपूर को करना पड़ा था ये काम, तब माने थे करण मल्होत्रा और आदित्य चोपड़ा

Ranbir Kapoor Shamshera: रणबीर कपूर ने 'शमशेरा' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान खुलासा किया कि फिल्म में उन्हें सिर्फ बेटे का रोल ऑफर हुआ था, पिता शमशेरा का रोल पाने के लिए उन्हें काफी मेहनत करनी पड़ी.

Ranbir Kapoor Double Role: फिल्म 'शमशेरा' के ट्रेलर (Shamshera Trailer) ने रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया. इस ट्रेलर को जहां दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है तो वहीं रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), संजय दत्त (Sanjay Dutt) और वाणी कपूर (Vaani Kapoor) के लुक और अभिनय ने भी फैंस को चौंका दिया है. फिल्म की बेताबी अब दर्शकों के बीच बढ़ चुकी है. शमशेरा (Shamshera) में रणबीर कपर एक डकैत के रोल में नजर आएंगे.

फिल्म में वो पिता शमशेरा और बेटे बल्ली का रोल प्ले कर रहे हैं यानि फिल्म मे वो डबल रोल में नजर आएंगे. रणबीर ने ट्रेलर रिलीज के दौरान इस बात का खुलासा किया है कि उन्हें सिर्फ बल्ली का रोल ऑफर किया गया था लेकिन पिता शमशेरा का किरदार हासिल करने के लिए उन्हें काफी मेहनत करनी पड़ी थी.  

डबल रोल पाने के लिए रणबीर कपूर ने बेले पापड़

पहली बार फिल्मी पर्दे पर रणबीर कपूर डबल रोल में नजर आने वाले हैं. रणबीर के फैंस उनके इस अवतार में देखने के लिए बेताब हो रहे हैं. रणबीर कपूर ने बताया कि, 'जब मुझे फिल्म के बारे में बताया गया, तब मुझे डबल रोल के लिए ऑफर नहीं हुआ था. लेकिन जब मैंने कहानी सुनी, तो आदित्य चोपड़ा और करण मल्होत्रा को फौरन मैंने अपनी प्रतिक्रिया दी. मुझे पिता शमशेरा की भूमिका भी निभाने दें, क्योंकि ये इतना अच्छा रोल है. एक अभिनेता के लिए ये इतना दिलचस्प, शानदार रोल है.'

लुक टेस्ट बाद मिला था पिता शमशेरा का किरदार:

रणबीर कपूर ने आगे बताया, 'इस रोल के लिए मुझे वास्तव में आदित्य और करण को मनाना पड़ा था. मुझे लगता है कि उसके बाद करण ने कुछ लुक टेस्ट किए और तभी वो मुझे ये रोल देने के लिए पूरी तरह से आश्वस्त हुए. शुरू में मुझे ये रोल ऑफर नहीं किया गया था, लेकिन इसने मुझे एक अभिनेता के रूप में अच्छी तरह से बांध दिया. वे दो अनोखे किरदार थे और मेरे जैसे अभिनेता के लिए उस किरदार निभाना और अलग बनाना काफी चुनौतीपूर्ण और रोमांचक था.'

शमशेरा (Shamshera) एक ऐसे व्यक्ति की कहानी है, जिसे गुलाम बनाया जाता है और बाद में अपने गोत्र की रक्षा के लिए उसे नेता चुन लिया जाता है. फिल्म में वाणी कपूर एक नाचने वाली सोना के किरदार में नजर आएंगी, वहीं संजय दत्त दारोगा शुद्ध सिंह के रोल में दिखाई देंगे. फिल्म में रणबीर कपूर और संजय दत्त आमने-सामने होंगे. 22 जुलाई को ये फिल्म हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगू भाषा में सिनेमाघरों में रिलीज होगी. बता दें 'शमशेरा' (Shamshera) के बाद रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आएंगे जिसमें आलिया भट्ट (Alia Bhatt) संग उनकी जोड़ी देखने को मिलेगी. 'शमशेरा' (Shamshera) की रिलीज के फौरन बाद रणबीर इस फिल्म की शूटिंग में जुट जाएंगे. 

ये भी पढ़ें:

Raimohan Parida Dead : उड़िया एक्टर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, घर पर लटका मिला शव

Entertainment News Live Updates: जुग जुग जियो का 1st Day कलेक्शन और कुत्ते के लिए फ्लाइट टिकट मामले पर रश्मिका का बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सायरा बानो ने बर्थडे पर खोला पुरानी यादों का पिटारा, दिलीप कुमार को याद कर हुईं इमोशनल
बर्थडे पर दिलीप कुमार को याद कर इमोशनल हुईं सायरा बानो, शेयर की पुरानी तस्वीरें
रातों-रात मिली शोहरत, अब लाइमलाइट से दूर कहां और किस हाल में हैं रानू मंडल?
रातों-रात मिली शोहरत, अब लाइमलाइट से दूर कहां और किस हाल में हैं रानू मंडल?
बॉक्स ऑफिस पर 12 हजार करोड़ कमाने वाली 'द ओडिसी' ओटीटी पर कब होगी रिलीज? कहां देख पाएंगे?
बॉक्स ऑफिस पर 12 हजार करोड़ कमाने वाली 'द ओडिसी' ओटीटी पर कब होगी रिलीज? कहां देख पाएंगे?
Awarapan 2 ने तोड़ा 'कॉकटेल 2' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की हाईएस्ट रोमांटिक ग्रॉसर फिल्म
'आवारापन 2' ने तोड़ा 'कॉकटेल 2' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की हाईएस्ट रोमांटिक ग्रॉसर फिल्म

वीडियोज

Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking
Heavy Rain News Today | Weather Alert: मुसलाधार बारिश...खौफ में जिंदगी! | Monsoon 2026 | ABP News
Imran Khan News | Pakistan: पाकिस्तान में पलटने वाली है सत्ता? | Shebaz Shariff | Asim Munir | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
कॉमेडियन राजीव ठाकुर के पिता का निधन, दोस्त कृष्णा अभिषेक ने कैंसल किया इंदौर शो
कॉमेडियन राजीव ठाकुर के पिता का निधन, दोस्त कृष्णा अभिषेक ने कैंसल किया इंदौर शो
इस भारतीय क्रिकेटर ने किया संन्यास का एलान, 25 अगस्त को खेलेगा आखिरी मैच
इस भारतीय क्रिकेटर ने किया संन्यास का एलान, 25 अगस्त को खेलेगा आखिरी मैच
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
'मम्मी ने कहा था अच्छा लड़का चुनना, मैंने राहुल चुन लिया', राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
'मैंने राहुल चुन लिया', पुणे में राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
फेस्टिव सीजन आते ही बाजार में बिक रहा नकली मावा, ऐसे करें असली की पहचान
फेस्टिव सीजन आते ही बाजार में बिक रहा नकली मावा, ऐसे करें असली की पहचान
टूट गया उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड! इस देश के रोबोट ने रच दिया इतिहास
टूट गया उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड! इस देश के रोबोट ने रच दिया इतिहास
Embed widget