एक्सप्लोरर

कथक डांसर वीरू कृष्णन के निधन से सदमे में बॉलीवुड, प्रियंका से लेकर टिस्का तक न जताया दुख

वीरू कृष्णन के निधन पर प्रियंका चोपड़ा जोनास, टिस्का चोपड़ा और करणवीर बोहरा जैसे सितारों ने सोशल मीडिया पर अपनी संवेदना व्यक्त की है, जिन्होंने उनसे कथक का प्रशिक्षण प्राप्त किया था.

मुंबई: मशहूर कथक डांसर वीरू कृष्णन का मुंबई में निधन हो गया है. वह 'हम हैं राही प्यार के' और 'राजा हिंदुस्तानी' जैसी फिल्मों में अपने निभाए गए किरदारों की वजह से जाने जाते हैं. शनिवार को कृष्णन के आकस्मिक निधन से पूरा बॉलीवुड सदमे में है.

ऐसे में प्रियंका चोपड़ा जोनास, टिस्का चोपड़ा और करणवीर बोहरा जैसे सितारों ने सोशल मीडिया पर अपनी संवेदना व्यक्त की है, जिन्होंने उनसे कथक का प्रशिक्षण प्राप्त किया था.

प्रियंका ने ट्वीट किया, "आपने मुझे डांस सिखाया जब मुझे इसकी समझ नहीं थी. डांस के प्रति आपका रुझान और जुनून इतना प्रभावित करने वाला था, कि हम में से हर किसी ने आपसे न केवल कथक सीखा बल्कि और भी बहुत कुछ सीखा. आप हमेशा याद किए जाएंगे गुरूजी."

 

टिस्का ने एक तस्वीर को पोस्ट किया है, जिसमें कृष्णन 'चटनी' एक्ट्रेस को नृत्य का प्रशिक्षण देते नजर आ रहे हैं. इसके साथ ही टिस्का ने एक पोस्ट भी लिखा है जिसमें टिस्का ने जीवन के बहुमूल्य सबक सिखाने के लिए उनकी सराहना की है.

उन्होंने लिखा, "एक बहुत दुखद दिन..मेरे गुरूजी पंडित वीरू कृष्णन हम सबको छोड़कर चले गए. उन्होंने कथक के अलावा भी मुझे बहुत कुछ सिखाया जैसे कि पैसे की कीमत को समझना, किसी भूमिका का पालन अच्छे ढंग से करना, उत्कृष्टता की तलाश में थकान से परे जाना, एक कलाकार के तौर पर ऑल राउंडर बनना और कुछ अच्छा करते हुए सदैव मुस्कुराना. गुरूजी मैं आपको बहुत याद करूंगी."

 

लारा दत्ता भूपति ने कहा, "यह वास्तव में एक दुखद खबर है. गुरूजी के परिवार के प्रति दिल से मेरी प्रार्थनाएं और संवेदनाएं. वह वास्तव में एक संस्थान थे और कथक के लिए अपने जुनून और छात्रों के प्रति धैर्य उन्हें एक अनुकरणीय शिक्षक बनाता है."

 

करणवीर ने इसे एक 'विराट क्षति' बताते हुए लिखा, "मुझे यह बताते हुए बेहद दुख हो रहा है कि मेरे प्रिय गुरूजी ने स्वर्ग की अपनी यात्रा के लिए हमें छोड़कर चले गए हैं..हमने उनसे बहुत कुछ सीखा है. उनके जैसे शिक्षक बहुत कम ही होते हैं. यह हम सबके लिए एक बहुत बड़ी क्षति है."

 

कृष्णन के निधन के कारण के बारे में अब तक कोई जानकारी नहीं मिली है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'किसी को हंसाना बहुत मुश्किल है', कॉमेडी एक्टर्स को अवॉर्ड नहीं मिलने पर बोले अक्षय कुमार
'किसी को हंसाना बहुत मुश्किल है', कॉमेडी एक्टर्स को अवॉर्ड नहीं मिलने पर बोले अक्षय कुमार
‘धुरंधर 2’ सहित 6 बड़ी फिल्में ठुकरा चुका है ये एक्टर, 'हां' कहता तो आज बॉक्स ऑफिस का किंग होता
‘धुरंधर 2’ सहित 6 बड़ी फिल्में ठुकरा चुका है ये एक्टर, 'हां' कहता तो आज बॉक्स ऑफिस का किंग होता
एकता कपूर संग काम करना मुश्किल है? प्रियदर्शन ने बताया ‘भूत बंगला’ की प्रोड्यूसर का सच
एकता कपूर संग काम करना मुश्किल है? प्रियदर्शन ने बताया ‘भूत बंगला’ की प्रोड्यूसर का सच
बॉर्डर 2 से लेकर जैज सिटी तक, ईद के मौके पर ओटीटी पर रिलीज हो रही ये फिल्में-सीरीज
बॉर्डर 2 से लेकर जैज सिटी तक, ईद के मौके पर ओटीटी पर रिलीज हो रही ये फिल्में-सीरीज

वीडियोज

Iran- Israel War: 'डांसिंग डेथ का मारा इजरायल' ! | World War | Sansani |
Iran- Israel War: 7 हजार से ज्यादा ठिकानों पर हमले- Trump | World War | Breaking | Abp News
'इजरायल सभी मुस्लिम देशों का दुश्मन'- Iran
LPG की किल्लत से जनता परेशान?
चुनाव से पहले तबादलों के पीछे का 'असली सच' क्या?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
RSS और RAW पर बैन की सिफारिश वाली अमेरिकी रिपोर्ट पर MEA ने लगाई लताड़, जानें क्या कहा?
RSS और RAW पर बैन की सिफारिश वाली अमेरिकी रिपोर्ट पर MEA ने लगाई लताड़, जानें क्या कहा?
राज्यसभा चुनाव रिजल्ट: बेटे निशांत ने पिता की जीत पर ऐसे दी बधाई, बोले- 'एक पुत्र के रूप में…'
राज्यसभा चुनाव रिजल्ट: बेटे निशांत ने पिता की जीत पर ऐसे दी बधाई, बोले- 'एक पुत्र के रूप में…'
एशिया में एक और जंग! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की एयरस्ट्राइक, काबुल में हुए 5 धमाके
एशिया में एक और जंग! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की एयरस्ट्राइक, काबुल में हुए 5 धमाके
CSK से RCB तक, IPL 2026 की सभी 10 टीमों का स्क्वाड; जानें किसने किसने कर दिया कप्तान का एलान
CSK से RCB तक, IPL 2026 की सभी 10 टीमों का स्क्वाड; जानें किसने किसने कर दिया कप्तान का एलान
'किसी को हंसाना बहुत मुश्किल है', कॉमेडी एक्टर्स को अवॉर्ड नहीं मिलने पर बोले अक्षय कुमार
'किसी को हंसाना बहुत मुश्किल है', कॉमेडी एक्टर्स को अवॉर्ड नहीं मिलने पर बोले अक्षय कुमार
'इजरायल पर परमाणु हमला करेगा PAK', कौन हैं मुज्तबा के सैन्य सलाहकार? दिया था बयान
'इजरायल पर परमाणु हमला करेगा PAK', कौन हैं मुज्तबा के सैन्य सलाहकार? दिया था बयान
मुरादाबाद से ISIS मॉड्यूल से जुड़ा संदिग्ध आतंकी हारिश अली गिरफ्तार, बीडीएस का है छात्र
मुरादाबाद से ISIS मॉड्यूल से जुड़ा संदिग्ध आतंकी हारिश अली गिरफ्तार, बीडीएस का है छात्र
CBSE का कड़ा फरमान: कॉपी जांच की जानकारी शेयर की तो खैर नहीं, evaluators पर होगी कार्रवाई
CBSE का कड़ा फरमान: कॉपी जांच की जानकारी शेयर की तो खैर नहीं, evaluators पर होगी कार्रवाई
Embed widget