एक्सप्लोरर

पर्दे की 'मां' पर जब बहू ने लगाए दहेज प्रताड़ना जैसे आरोप, जेल जाने की आ गई थी नौबत

Nirupa Roy Life Facts: फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री निरूपा रॉय को बॉलीवुड में मां का टैग मिला था. निरूपा एकमात्र ऐसी अभिनेत्री रहीं, जिन्हें दो-दो पीढ़ियों के एक्टर्स की मां के रोल में देखा गया.

Nirupa Roy Dowry Case: निरूपा रॉय फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री थीं. उन्हें बॉलीवुड में मां का दर्जा दिया गया था. निरूपा रॉय ने कई फिल्मों में मां का किरदार निभाया था, जिसके बाद वे इस किरदार में बहुत फेमस हो गई थीं. निरूपा रॉय ने अपने करियर में करीब 250 से अधिक फिल्मों में काम किया था. आज निरूपा रॉय का जन्मदिन है. अधिकतर अपने मां के किरदारों के लिए याद की जाने वालीं निरूपा रॉय करियर के शुरूआती दिनों में कई फिल्मों में बतौर लीड एक्ट्रेस नजर आईं. 

मां के रोल से हुईं पॉपुलर 
सुपरहिट फिल्म 'दो बीघा जमीन' में निरूपा के किरदार ने उन्हें एक बेहतरीन अभिनेत्री के तौर पर स्थापित कर दिया था. निरूपा रॉय अपने करियर में सभी बड़े सितारों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्होंने अमिताभ बच्चन, शशि कुमार और मिथुन चक्रवर्ती जैसे हीरो के साथ काम किया. ये बात और है कि निरूपा रॉय इन सभी एक्टर्स के मां के रोल में नजर आईं. आपको जानकर हैरानी होगी कि निरूपा एकमात्र ऐसी अभिनेत्री रहीं, जो दो-दो पीढ़ियों के एक्टर्स की मां के रोल में देखी गईं. वो धर्मेंद्र और सनी देओल के मां के रोल में भी नजर आ चुकी हैं. एक फिल्म में तो वो देव आनंद की मां बनी थीं, जबकि दोनों की उम्र में महज 8 साल का अंतर था.

बहू ने कर दिया था केस 
निरूपा रॉय अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी खूब चर्चा में रहीं. उनकी जिंदगी में एक मोड़ ऐसा आया, जब उनके जेल जाने तक की नौबत आ गई थी. दरअसल, निरूपा रॉय के छोटे बेटे की पत्नी उना रॉय ने निरूपा और उनके पति कमल समेत बड़े बेटे पर दहेज़ प्रताड़ना का केस दर्ज कराया था. एक्ट्रेस की बहू ने उन पर काले धन से भी जुड़े गंभीर आरोप लगाए थे. साथ ही निरूपा पर उसे घर से बाहर निकालने का भी आरोप लगाया था. बता दें, साल 2004 में निरूपा रॉय लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित की गई थीं. 13 अक्टूबर 2004 को 72 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई. 

ये भी पढ़ें: 

Shah Rukh Khan Tweet: 'डिजास्टर है पठान...रियाटरमेंट ले लो', यूजर के ट्वीट पर भड़के शाहरुख खान, दिया ये करारा जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Saturday Box Office: 'जेलर 2' हुई 144 करोड़ के पार, जानें- 'नई नवेली' से 'प्रहार' का सैटरडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 144 करोड़ के पार, जानें- 'नई नवेली' से 'प्रहार' का सैटरडे कलेक्शन
'सलमान खान की गुलामी करने वालों को बुलाया जाता है', सुनील पाल ने खोली बिग-बॉस की पोल
'सलमान खान की गुलामी करने वालों को बुलाया जाता है', सुनील पाल ने खोली बिग-बॉस की पोल
'देश विरोधी कौन है, हमारे अधिकार कहां हैं?' कॉकरोचों के सपोर्ट में पूजा बेदी, BJP को घेरा
'देश विरोधी कौन है, हमारे अधिकार कहां हैं?' कॉकरोचों के सपोर्ट में पूजा बेदी, BJP को घेरा
500 रुपये में चाय और 1600 में पेने पास्ता बेच रहे कपिल शर्मा, देखें दुबई वाले कैफे की इनसाइड फोटोज
500 रुपये में चाय, 1600 में पेने पास्ता, देखें कपिल के दुबई वाले कैफे की फोटोज

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget