एक्सप्लोरर

Box Office : वर्ल्डवाइड ‘जॉली LLB-2’ की कमाई 130 करोड़ के पार

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म ‘जॉली एलएलबी-2’ ने पहले हफ्ते में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 77.71 करोड़ की कमाई कर ली है.

मार्केट एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट करके इस फिल्म के कमाई की जानकारी दी है. तरण ने बताय है कि इस फिल्म ने पहले पहले दिन शुक्रवार को 13.20 करोड़, दूसरे दिन 17.31 करोड़, तीसरे दिन 19.95 करोड़, चौथे दिन 7.26 करोड़ पांचवे दिन 9.07 करोड़, छठे दिन 5.89 करोड़ और सातवें दिन 5.03 करोड़ की कमाई की है और कुल मिलाकर ये फिल्म 77.71 करोड़ कमा चुकी है.

आपको यह भी बता दें कि ये फिल्म तीन दिनों में 50 करोड़ कमाने वाली साल 2017 की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बन गई है. इससे पहले पिछले महीने 25 तारीख को रिलीज हुई शाहरूख खान की ‘रईस’ ने तीन दिनों में 59 करोड़ कमा लिए थे. यहां ये भी बता दें कि ‘रईस’ बुधवार को रिलीज हई थी और इस फिल्म का पांच दिनों का ओपेनिंग वीकेंड था जिसमें इसने 93.24 करोड़ की कमाई की थी.

अगर बात की जाए ‘जॉली एलएलबी-2’ के वर्ल्डवाइड कमाई की तो फिल्म ने पहले हफ्ते 130.79 करोड़ की कमाई कर ली है. वेबसाइट koimoi ने फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई की जानकारी दी है.

आपको यह भी बता दें कि अक्षय कुमार की इस फिल्म ने दो दिनों में ही ‘जॉली एलएलबी’ की कमाई की बराबरी कर ली थी.  ‘जॉली एलएलबी’ ने लाइफटाइम 32 करोड़ की कमाई की थी वहीं इस फिल्म ने दो दिनों में ही 30 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था.

इस कमाई से फिल्म के मेकर्स बहुत खुश हैं. फॉक्स स्टार स्टूडियोज के सीईओ विजय सिंह ने कहा, ‘फिल्म को मिल रहे प्यार से अधिक अविश्वसनीय वृद्धि का पता चलता है और ‘जॉली एलएलबी 2’ ने भी यही किया. अपने अभूतपूर्व दिन के बाद फिल्म को दर्शकों और मीडिया से काफी प्यार मिला.’

Jolly-LLB-Stills

फॉक्स स्टार स्टूडियोज द्वारा निर्मित फिल्म सुभाष कपूर द्वारा निर्देशित है. यह साल 2013 की फिल्म ‘जॉली एलएलबी’ का सीक्वल है. इसमें अक्षय कानपुर के वकील जगदीशवर मिश्रा उर्फ जॉली की भूमिका में हैं. ‘जॉली एलएलबी’ में हुमा कुरैशी, सौरभ शुक्ला और अन्नू कपूर जैसे सितारे प्रमुख भूमिका में हैं.

आपको बता दें कि अक्षय कुमार और हुमा कुरैशी स्टारर इस फिल्म की कहानी पहले वाली फिल्म ‘जॉली एलएलबी’ से ज्यादा अलग नहीं है. प्लॉट वैसा ही है बस शहर और किरदार बदल गए हैं. जज सौरव शुक्ला ही हैं. वकील बोमन ईरानी की जगह इसमें अन्नू कपूर हैं. अक्षय कुमार ने मेहनत खूब की है लेकिन जॉली का का जिक्र होते ही कहीं ना कहीं अरशद वारसी दिमाग में आ जाते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अक्षय कुमार की बहन से जुड़े प्रॉपर्टी धोखाधड़ी मामले में MNS नेता गणेश चुक्कल को राहत, अदालत ने रिहाई के दिए आदेश
अक्षय कुमार की बहन से जुड़े प्रॉपर्टी धोखाधड़ी मामले में MNS नेता गणेश चुक्कल को राहत, अदालत ने रिहाई के दिए आदेश
Drishyam 3 BO Day 12 Live Updates: दूसरे मंगलवार भी 'दृश्यम 3' का कोहराम जारी, 6 बजे तक 319 करोड़ के हो गई पार
दूसरे मंगलवार भी 'दृश्यम 3' का कोहराम जारी, 6 बजे तक 319 करोड़ के हो गई पार
रजनीकांत का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, एडवांस बुकिंग में 40 करोड़ पार 'जेलर 2', इन 10 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
रजनीकांत का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, एडवांस बुकिंग में 40 करोड़ पार 'जेलर 2', इन 10 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
RJ Mitte की मौत से टूटे ऑन-स्क्रीन फादर Bryan Cranston, कहा- क्यों अपनी जान खुद ले ली?
RJ Mitte की मौत से टूटे ऑन-स्क्रीन फादर, कहा- क्यों अपनी जान खुद ले ली?

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
बर्थडे पर सारा तेंदुलकर ने ग्लैमर से ढाया कहर, देखें किस तरह मनाया 29वां जन्मदिन
बर्थडे पर सारा तेंदुलकर ने ग्लैमर से ढाया कहर, देखें किस तरह मनाया 29वां जन्मदिन
Embed widget