एक्सप्लोरर

Sunjay Kapur की मौत के बाद करिश्मा को हर महीने नहीं मिलेगी रकम? वकील ने क्या बताया

Sanjay Kapur Death: बिजनेसमैन संजय कपूर थे अरबों के मालिक. तलाक के बाद करिश्मा को हर महीने दिया करते थे मोटी रकम.बच्चों की परवरिश के लिए लोलो को मिलते थे लाखों रुपये. अब सब होगा बंद!

Sanjay Kapur Death: करिश्मा कपूर के एक्स पति संजय कपूर का हाल ही में निधन हो गया है.53 की उम्र में संजय ने हार्ट अटैक की वजह से दुनिया को अलविदा कह दिया, जिसकी वजह से कपूर परिवार के साथ-साथ एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री और बिजनेसवर्ल्ड में भी मातम फैल गया है.संजय कपूर की निधन के बाद तरह-तरह की बातें हो रही हैं.

संजय की डेथ के बाद करिश्मा से उनका तलाक एक बार फिर से सुर्खियों में छा गया है. वैसे तो करिश्मा और संजय को तलाक लिए अरसे बीत चुके हैं. प्रिया सचदेव संग शादी कर संजय अपनी लाइफ में आगे बढ़ चुके थे. वहीं, करिश्मा सिंगल मदर के तौर पर अपने बच्चों की परवरिश कर रही हैं.

2016 में हुआ था तलाक

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार तलाक के बाद संजय अपने बच्चों की परवरिश के लिए करिश्मा को हर महीने मोटी रकम दिया करते थे.वहीं, अब रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि संजय की निधन के बाद ये सब बंद हो सकता है. आपको बता दें कि कई साल तक कड़वाहट भरे रिश्ते में रहने के बाद 2016 में संजय और करिश्मा ने तलाक ले लिया था.


Sunjay Kapur की मौत के बाद करिश्मा को हर महीने नहीं मिलेगी रकम? वकील ने क्या बताया

बच्चों के नाम खरीदा 14 करोड़ का बॉन्ड

उसके बाद दोनों बच्चों की कस्टडी करिश्मा को मिल गई थी और संजय को उनसे मिलने की इजाजत दी गई थी.रिपोर्ट के अनुसार जब तलाक हुआ तो संजय ने अपने पिता का खार वाला घर करिश्मा के नाम कर दिया. इतना ही नहीं संजय ने 14 करोड़ का बॉन्ड अपने बच्चे के नाम पर खरीदा था.

बच्चों संग था संजय का अच्छा बॉन्ड

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार संजय की डेथ के बाद करिश्मा को मिलने वाली मोटी रकम पर फुल स्टॉप लग जाएगा. हालांकि, इस बारे में ऑफिशियल तौर पर कुछ भी नहीं कहा गया है.खास बात ये है कि करिश्मा संग तलाक के बाद भी संजय अपने बच्चों संग अच्छा बॉन्ड शेयर करते थे और उनके साथ वेकेशन पर भी जाते थे.


Sunjay Kapur की मौत के बाद करिश्मा को हर महीने नहीं मिलेगी रकम? वकील ने क्या बताया

करिश्मा को कितना गुजारा भत्ता देते थे संजय कपूर

रिपोर्ट्स के अनुसार संजय हर महीने समायरा और कियान की देखरेख के लिए करिश्मा को 10 लाख रुपए दिया करते थे. संजय कपूर 10,300 करोड़ के मालिक थे, उनके पास दिल्ली और मुंबई के अलावा लंदन में भी कई प्रॉपर्टीज थीं. रिपोर्ट के अनुसार तलाक के बाद संजय ने करिश्मा को एलिमनी के तौर पर 70 करोड़ रुपए दिये थे.

क्या अब गुजारा भत्ता नहीं मिलेगा करिश्मा कपूर को?

इस बारे में हमने दिल्ली हाई कोर्ट के वकील उत्सव सिंह से बात की. उन्होंने बताया,  'सीआरपीसी के तहत पति की मृत्यु के बाद पत्नी गुजारा भत्ता जारी रखने का दावा नहीं कर सकती. हालांकि, हिंदू एडॉप्शन एंड मेंटीनेंस एक्ट की धारा 19 के तहत, अगर उसे अपने मृत पति से संपत्ति विरासत में मिली है और वो खुद का भरण-पोषण करने में समर्थ नहीं है, तो अपने ससुर से भरण-पोषण का दावा कर सकती है.'

2003 में हुई थी शादी

संजय और करिश्मा की शादी 2003 में बेहद ही धूमधाम से हुई थी. लेकिन, शादी के बाद संजय पर कई आरोप लगाते हुए करिश्मा ने 2014 में कोर्ट में तलाक की अर्जी दायर की थी. तलाक के दौरान करिश्मा ने संजय पर मारपीट करने के अलावा दोस्तों संग सोने तक के दवाब का आरोप लगाया था. वहीं, संजय ने कहा था कि एक्ट्रेस ने उनसे पैसों के लिए शादी की थी.

ये भी पढ़ें:-इस डिजिटल क्रिएटर ने खुद को बताया 'अनुष्का शर्मा' की बहन, लोग मांगने लगे 'विराट कोहली' का नंबर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Thursday Box Office Updates: 'वेलकम 3' ने आलिया भट्ट की 'अल्फा' से ज्यादा कमाया, जानें गुरुवार का कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'वेलकम 3' ने आलिया भट्ट की 'अल्फा' से ज्यादा कमाया, जानें गुरुवार का कलेक्शन
सोहेल खान और Seema Sajdeh का तलाक क्यों हुआ, 24 साल की शादी क्यों टूटी?
सोहेल खान और सीमा सजदेह का तलाक क्यों हुआ, 24 साल की शादी क्यों टूटी?
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
Cheque Bounce Case: राजपाल यादव के लिए कल का दिन अहम, दिल्ली हाईकोर्ट सुनाएगी फैसला
चेक बाउंस मामला: राजपाल यादव के लिए कल का दिन अहम, दिल्ली हाईकोर्ट सुनाएगी फैसला

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Iran War News LIVE: इजरायल बोला- 'तीसरी बार' ईरान पर अटैक को तैयार, आज रात खामनेई को किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक
LIVE: इजरायल बोला- 'तीसरी बार' ईरान पर अटैक को तैयार, आज रात खामनेई को किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
Embed widget