एक्सप्लोरर

Karan Johar ने रणबीर कपूर की Animal को बताया साल 2023 की बेस्ट फिल्म, बोले- 'लास्ट सीन देखकर मेरी आंखों में आंसू थे'

Karan Johar: फिल्म मेकर करण जौहर ने रणबीर कपूर स्टारर फिल्म एनिमल की जमकर तारीफ की है. करण ने एक इंटरव्यू के दौरान संदीप रेड्डी वांगा निर्देशित फिल्म को साल 2023 की बेस्ट फिल्म करार दिया.

Karan Johar On Animal: संदीप रेड्डी वांगा की डायरेक्शनल और रणबीर कपूर स्टारर फिल्म ‘एनिमल’ को रिलीज हुए एक महीना हो चुका है और ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अभी भी जमी हुई है और करोड़ों में कलेक्शन कर रही है. इस बीच  ‘एनिमल’ ने बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड भी तोड़ दिए है. सिनेलवर्स ने रणबीर कपूर, बॉबी देओल, तृप्ति डिमरी सहित फिल्म की स्टारकास्ट की एक्टिंग की जमकर तारीफ की है. एक इंटरव्यू के दौरान फिल्ममेकर करण जौहर ने भी एक्शन-थ्रिलर ‘एनिमल’ को  इस साल की सबसे बेहतरीन फिल्म बताया

करण जौहर ने ‘एनिमल’ को साल की बेस्ट फिल्म बताया
‘एनिमल’ 1 दिसंबर, 2023 को  सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी. इस फिल्म को ऑडियंस से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला और इसे देखने के लिए थिएटर्स के बाहर लंबीं-लंबी कतारें भी देखी गईं. वहीं ‘एनिमल’  की सक्सेस को लेकर गैलाटा प्लस से बात करते हुए फिल्म मेकर करण जौहर ने कहा कि जब उन्होंने एनिमल के प्रति अपने प्यार का इजहार किया तो लोग उनके पास आए और कहा, 'आपने रॉकी और रानी बनाई, यह एनिमल जैसी फिल्म के लिए वैक्सीनेशन है. यह एकदम अपोजिट है'

केजेओ ने कहा, “मुझे लगता है कि एनिमल मेरे लिए साल की सबसे अच्छी फिल्म है. इस बयान तक पहुंचने में मुझे थोड़ा समय लगा और बहुत साहस करना पड़ा क्योंकि जब आप लोगों के बीच होते हैं, तो आपको फैसले का डर होता है.'' उन्होंने कहा कि उन्हें कबीर सिंह भी पसंद है. उस समय भी उन्होंने इस बात की परवाह किए बिना फिल्म के प्रति अपने प्यार का इजहार नहीं किया कि दूसरे उनके बारे में क्या सोचेंगे.

एनिमल के इस सीन पर करण जौहर की आंखों से निकले आंसू
करण ने एनिमल की तारीफ के कसीदे गढ़ते हुए आगे कहा, “मुझे एनिमल उसकी फ्रंट-फुटेड, बिल्कुल कन्विक्शन बेस्ट नैरेटिव, ब्रेकिंग ग्रामर, ब्रेकिंग मिथ और वह सब कुछ तोड़ने के लिए पसंद है जो आप सोचते हैं कि मेनस्ट्रीम के सिनेमा के अनुरूप है. अचानक आपके पास एक इंटरवल ब्लॉक आता है जहां हीरो की पिटाई हो रही है और हर कोई गाना गा रहा है... मुझे लगा, 'आपने इस तरह का सीक्वेंस कहां देखा है?' यह टैलेंट है. लास्ट में  जहां दो आदमी एक-दूसरे की जान लेने जा रहे हैं और वे वह गाना बजाते हैं... मेरी आंखों में आंसू थे, लेकिन सीन में केवल ब्लड था. तो मुझे लगा कि मेरे साथ कुछ गलत है या उसके साथ कुछ गलत है, लेकिन इस फिल्म के बारे में जो कुछ मिला है वह बहुत सही है.

 यह कोई एवरेज सोच वाला दिमाग नहीं है. यह किसी ऐसे व्यक्ति का दिमाग है जो इतनी अलग सोच रखता है, इतना व्यक्तिवादी है कि मैं दंग रह गया. मैंने फिल्म दो बार देखी, पहली बार एक दर्शक के रूप में देखने के लिए और दूसरी बार इसकी स्टडी करने के लिए. मुझे लगता है कि एनिमल की सक्सेस और एक्सेप्टेंस गेम-चेंजिंग है. कंविक्शन एक ऐसी चीज़ है जिसे मैं पाना चाहता हूं.”

ये भी पढ़ें:-Salaar Box Office Collection Day 11: सेकंड मंडे भी ‘सालार’ ने बॉक्स ऑफिस पर उड़ाया गर्दा, प्रभास की फिल्म पर नोटों की हुई बरसात, जानें-11वें दिन का कलेक्शन

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अमेरिका ने हमें टॉयलेट पेपर की तरह इस्तेमाल कर फेंक दिया', पाकिस्तान के रक्षामंत्री ने संसद में रोया रोना
'US ने हमें टॉयलेट पेपर की तरह इस्तेमाल कर फेंका', PAK के रक्षामंत्री ने संसद में रोया रोना
दिल्ली: 'लखपति बिटिया' योजना की शुरुआत, मिलेंगे 56 हजार रुपये, ग्रेजुएशन के बाद बड़ा तोहफा देगी सरकार
दिल्ली: 'लखपति बिटिया' योजना की शुरुआत, मिलेंगे 56 हजार रुपये, ग्रेजुएशन के बाद बड़ा तोहफा देगी सरकार
टी20 वर्ल्ड कप में क्विंटन डी कॉक ने की एमएस धोनी के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी, इतिहास रचने से एक कदम दूर
टी20 वर्ल्ड कप में क्विंटन डी कॉक ने की एमएस धोनी के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी, इतिहास रचने से एक कदम दूर
PM मोदी से फैमिली के साथ मिले सचिन तेंदुलकर, बेटे अर्जुन की शादी का दिया न्योता, शेयर कीं PHOTOS
PM मोदी से फैमिली के साथ मिले सचिन तेंदुलकर, बेटे अर्जुन की शादी का दिया न्योता, शेयर कीं PHOTOS

वीडियोज

Sansani:बैंक कांड का 'पूरा सच' ! | Crime News
Delhi News: रोहिणी में खुले नाले में गिरकर युवक की मौत, 2 घंटे बाद मिला शव | Rohini
Delhi News: रोहिणी में खुले नाले में गिरकर युवक की मौत, 2 घंटे बाद मिला शव | Rohini News
Janhit with Chitra Tripathi: संसद कांड की नई 'पिक्चर' रिलीज हुई ! | Rahul Gandhi
Janhit with Chitra Tripathi: संसद कांड की नई 'पिक्चर' रिलीज हुई ! | Rahul Gandhi | OM Birla

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अमेरिका ने हमें टॉयलेट पेपर की तरह इस्तेमाल कर फेंक दिया', पाकिस्तान के रक्षामंत्री ने संसद में रोया रोना
'US ने हमें टॉयलेट पेपर की तरह इस्तेमाल कर फेंका', PAK के रक्षामंत्री ने संसद में रोया रोना
दिल्ली: 'लखपति बिटिया' योजना की शुरुआत, मिलेंगे 56 हजार रुपये, ग्रेजुएशन के बाद बड़ा तोहफा देगी सरकार
दिल्ली: 'लखपति बिटिया' योजना की शुरुआत, मिलेंगे 56 हजार रुपये, ग्रेजुएशन के बाद बड़ा तोहफा देगी सरकार
टी20 वर्ल्ड कप में क्विंटन डी कॉक ने की एमएस धोनी के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी, इतिहास रचने से एक कदम दूर
टी20 वर्ल्ड कप में क्विंटन डी कॉक ने की एमएस धोनी के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी, इतिहास रचने से एक कदम दूर
PM मोदी से फैमिली के साथ मिले सचिन तेंदुलकर, बेटे अर्जुन की शादी का दिया न्योता, शेयर कीं PHOTOS
PM मोदी से फैमिली के साथ मिले सचिन तेंदुलकर, बेटे अर्जुन की शादी का दिया न्योता, शेयर कीं PHOTOS
राजपाल यादव के घर खा-पीकर स्टार बने नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी-दिब्येंदु जैसे एक्टर्स, मुसीबत में लापता हैं करीबी दोस्त
राजपाल यादव के घर खा-पीकर स्टार बने नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी-दिब्येंदु जैसे एक्टर्स, मुसीबत में लापता हैं करीबी दोस्त
Video: छलनी टूटने पर ना हो परेशान, इस महिला ने बता दिया आटा छानने का अनोखा तरीका, वीडियो वायरल
छलनी टूटने पर ना हो परेशान, इस महिला ने बता दिया आटा छानने का अनोखा तरीका, वीडियो वायरल
First Satellite In Space: किस देश ने‌ अंतरिक्ष में सबसे पहले भेजा था सैटेलाइट, जानें क्या था इसका मकसद?
किस देश ने‌ अंतरिक्ष में सबसे पहले भेजा था सैटेलाइट, जानें क्या था इसका मकसद?
EPFO लॉन्च करने जा रहा नया ऐप, जानिए इसमें मिलेंगी क्या-क्या सुविधाएं?
EPFO लॉन्च करने जा रहा नया ऐप, जानिए इसमें मिलेंगी क्या-क्या सुविधाएं?
Embed widget