एक्सप्लोरर

पान सिंह तोमर: जब इरफान ने एक एथलीट को लोगों के दिलों में जिंदा कर दिया

इरफान खान ने 2012 में आई फिल्म पान सिंह तोमर में अपनी एक्टिंग से उस एथलीट और सूबेदार को लोगों के दिलों में जिंदा कर दिया था, जिसे लोगों ने बागी मान लिया था.

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर इरफान खान इस दुनिया में नहीं रहें, लेकिन अपनी बेमिसाल अदाकारी के दम पर वह हमेशा हर किसी के जेहन में रहेंगे. इरफान अपनी असली पहचान के अलावा अलग-अलग किरदार के रूप में भी लोगों के दिलों पर राज करते रहेंगे. ऐसा ही एक किरदार है- 'पान सिंह तोमर', जो चंबल का बड़ा डकैत था. एथलीट से डकैत बने पान सिंह की कहानी में इरफान खान का किरदार इतना जबरदस्त था कि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाकर रख दी थी. 60वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2012 में इरफान खान को फिल्म पान सिंह तोमर में शानदार अभिनय के लिए श्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार भी दिया गया. इरफान खुद अपने किरदार से इतने उत्साहित थे कि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की सफलता के बाद उन्होंने कहा था कि 'मैं पान सिंह तोमर जैसी फिल्म को एक बार फिर करना चाहूंगा.' पान सिंह तोमर, एक बायोपिक है, जो चंबल के कुख्यात डकैत की सच्ची कहानी पर आधारित है. सेना का सूबेदार कैसे बन गया चंबल का कुख्यात डकैत फिल्म पान सिंह तोमर की शूटिंग मध्य प्रदेश में चंबल के बीहड़ों में हुई थी. पान सिंह तोमर चंबल का बागी था. चंबल बागियों का गढ़ माना जाता है. एक समय में यहां डाकुओं का राज था. इसी इलाके में पान सिंह तोमर नाम का एक सैनिक था, जिसने स्टीपलचेज में 1958 के एशियन गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व किया था. उन्होंने इस इवेंट में सात नेशनल गोल्ड जीते थे. लेकिन हालात ने उसे बागी बना दिया. सेना से रिटायरमेंट लेकर पान सिंह अपने मुरैना स्थित गांव लौट चले गए. वहां गांव के दबंगों ने उनकी जमीन हड़प ली. आठ साल तक पान सिंह अपनी जमीन पर अधिकार वापस लेने के लिए संघर्ष करते रहे. लेकिन किसी सरकारी अधिकारी या पुलिस ने उनकी मदद नहीं की. आखिरकार सिस्टम से हारकर पान सिंह ने बंदूक उठा ली. बंदूक खरीदने के लिए पान सिंह ने एक व्यक्ति का अपहरण किया, फिर उससे मिले पैसों से बंदूक खरीदी. इसके बाद पान सिंह गांव छोड़कर चंबल के जंगल में रहने लगा. अपना गिरोह बनाया. इसी बीच उसने कई लोगों की हत्याएं की. धीरे-धीरे उसका इलाके में उसका दबदबा बढ़ता गया. पान सिंह तोमर का चंबल में इतना खौफ हो गया कि पुलिस उसके नाम से कांपने लगी. खास बात ये है कि वह कभी गरीबों और महिलाओं पर जुल्म नहीं करता था. गरीबों की मदद करता था. इस वजह से भी वो आस-पास इलाके में काफी मशहूर हो गया था. आखिरकार पुलिस ने अक्टूबर 1981 में 10 हजार पुलिस बल के साथ पान सिंह की घेराबंदी की और मार गिराया. इस फिल्म में इरफान खान का एक फेमस डायलॉग है- "बीहड़ में तो बागी होते हैं सॉब, डकैत तो संसद में होते हैं." ये भी पढ़ें- इरफान का आखिरी ऑडियो- 'जब जिंदगी नींबू थमा देती है न, तो शिकंजी बनाना मुश्किल होता है' 54 की उम्र में इरफान खान का कैंसर से निधन, नेशनल अवॉर्ड से लेकर जीत चुके हैं फिल्मफेयर पुरस्कार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दृश्यम 3' बनेगी साल की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म? जानें- 'बॉर्डर 2' को मात देने के लिए कितना कमाना होगा
'बॉर्डर 2' को मात दे पाएगी 'दृश्यम 3'? जानें- कितना कमाना होगा
अमेरिका में 'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में मचाई धूम, 16 हजार से ज्यादा टिकट बिके, इतने करोड़ हुई कमाई
अमेरिका में 'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में मचाई धूम, 16 हजार से ज्यादा टिकट बिके
Saturday Box Office Live Updates: 'जेलर 2' हुई 112 करोड़ के पार, जानें- 'नई नवेली' से 'प्रहार' का 2.30 बजे तक का कलेक्शन
Live Updates: 'जेलर 2' हुई 112 करोड़ के पार, जानें- 'नई नवेली' से 'प्रहार' 2.30 बजे का कलेक्शन
'जेलर 2' ने रिलीज के दूसरे ही दिन बनाया साल 2026 का इतना बड़ा रिकॉर्ड, बनी तमिल की 5वीं सबसे बड़ी फिल्म
'जेलर 2' ने रिलीज के दूसरे दिन बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, बनी तमिल की 5वीं सबसे बड़ी फिल्म

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'दुर्भाग्यपूर्ण, कुछ बाहरी ताकतों की वजह से...', CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान
'दुर्भाग्यपूर्ण, कुछ बाहरी ताकतों की वजह से...', CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
Embed widget