एक्सप्लोरर

ऋतिक रोशन ने इस वजह से रिजेक्ट कर दी थी 'बंटी और बबली', सालों बाद हुआ खुलासा

Bunty Aur Babli: अभिषेक बच्चन, रानी मुखर्जी और अमिताभ बच्चन की फिल्म बंटी और बबली हिट साबित हुई थी. इस फिल्म के लिए अभिषेक पहली पसंद नहीं थे.

Hrithik Roshan Rejected Bunty Aur Babli: साल 2005 में रानी मुखर्जी, अभिषेक बच्चन और अमिताभ बच्चन की फिल्म बंटी और बबली आई थी. ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी. फिल्म के डायलॉग्स, गाने सब  हिट रहे थे. फिल्म में अभिषेक बच्चन और रानी मुखर्जी की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था मगर अभिषेक फिल्म के लिए मेकर्स की पहली च्वाइस नहीं थे. ऋतिक रोशन को बंटी और बबली के लिए शुरुआत में सिलेक्ट किया गया था हालांकि वो उस समय वो छोटे शहर में कदम रखने में सहज नहीं थे. अब कई सालों बाद ऋतिक ने खुलासा किया है कि उन्होंने इसे रिजेक्ट कर दिया था.

बॉलीवुड हंगामा को दिए इंटरव्यू में बंटी और बबली के डायरेक्टर शाद अली ने खुलासा किया है कि ऋतिक रोशन अभिषेक के रोल के लिए पहली पसंद थे. उनके पिता राकेश रोशन को फिल्म की स्क्रिप्ट बहुत पसंद आई थी और वो चाहते थे कि ऋतिक ये फिल्म करें.

ऋतिक ने क्यों रिजेक्ट की थी फिल्म
शाद अली ने कहा- 'ऋतिक उस समय एक छोटे शहर के रोल में जाने में सहज नहीं थे. हालांकि उन्होंने सुपर 30 में शानदार काम किया था.' शाद ने बताया ऋतिक रोशन ने फिल्म के आइडिया के बारे में भी बताया और यह उनका ही आइडिया था कि इस जोड़े को लास्ट सीन में फिर से ठगी करनी चाहिए. इस बारे में बताते हुए ऋतिक ने बताया कि वे ‘सुपरमैन की तरह’ हैं. इसलिए, अगर वो अपनी ज़िंदगी में वापस लौटते हैं तो यह सही नहीं होगा और उनके लिए ठगी की दुनिया में वापस लौटना ज़रूरी था.

बंटी और बबली में ऐश्वर्या राय का आइटम सॉन्ग था जो खूब पॉपुलर हुआ था. इस गाने को लोग आज भी सुनना पसंद करते हैं. बता दें बंटी और बबली का दूसरा पार्ट भी आ चुका है. जिसमें रानी मुखर्जी के साथ सैफ अली खान की जोड़ी नजर आई थी. उनके अलावा सिद्धांत चतुर्वेदी और शारवरी वाघ लीड रोल में नजर आए थे.

ये भी पढ़ें: बीमार पति को बिस्तर पर छोड़ भाग गई थी ये हसीना, बॉयफ्रेंड ने दिया धोखा, 41 की उम्र में रचाई दूसरी शादी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Saturday Box Office Live Updates: 'जेलर 2' हुई 109 करोड़ के पार, जानें- 'नई नवेली' से 'प्रहार' का 1.30 बजे तक का कलेक्शन
Live Updates: 'जेलर 2' हुई 109 करोड़ के पार, जानें- 'नई नवेली' से 'प्रहार' 1.30 बजे का कलेक्शन
अबू धाबी में शाहरुख खान का मेगा म्यूजिक कॉन्सर्ट, अरिजीत सिंह, सोनू निगम और करण औजला मचाएंगे धमाल
अबू धाबी में शाहरुख खान का मेगा म्यूजिक कॉन्सर्ट, अरिजीत सिंह, सोनू निगम मचाएंगे धमाल
'रामायण' की नई झलक: योद्धा सीता के रूप में दिखीं साई पल्लवी, मेकर्स बोले- '10 हजार टेक्निशियन कर रहे फिल्म पर काम'
'रामायण' की नई झलक: योद्धा सीता के रूप में नजर आईं साई पल्लवी
अजय देवगन के बंगले में बिना इजाजत हो रही थी कंस्ट्रक्शन, अब बीएमसी ने की कार्रवाई
अजय देवगन के बंगले में बिना इजाजत कंस्ट्रक्शन, अब बीएमसी ने की कार्रवाई

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील, बोले- ‘हमारे कमरे में रात को...’
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
Embed widget