एक्सप्लोरर

Friday Release: आज बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो रही हैं 'परमाणु' और 'बायोस्कोपवाला'

आज बॉक्स ऑफिस पर दो फिल्में रिलीज हुई हैं, दोनों ही फिल्में कहानी और सब्जेक्ट के मामले में एक दूसरे से बेहद अलग हैं. एक फिल्म में लंबे समय से चर्चा में रही जॉन अब्राहम की फिल्म 'परमाणु: द स्टोरी ऑफ पोखरण' और दूसरी फिल्म है 'बायोस्कोपवाला' जिसमें एक्टर डैनी लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं.

नई दिल्ली: आज बॉक्स ऑफिस पर दो फिल्में रिलीज हुई हैं, दोनों ही फिल्में कहानी और सब्जेक्ट के मामले में एक दूसरे से बेहद अलग हैं. एक फिल्म में लंबे समय से चर्चा में रही जॉन अब्राहम की फिल्म 'परमाणु: द स्टोरी ऑफ पोखरण' और दूसरी फिल्म है 'बायोस्कोपवाला' जिसमें एक्टर डैनी लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं.

 'परमाणु: द स्टोरी ऑफ पोखरण'

'परमाणु' फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है. इस फिल्म में भारत में पहले परमाणु परिक्षण की कहानी को दिखाया गया है.ये घटना साल 1998 की है जिसमें भारत ने एक राजस्थान के पोखरण में एक साथ 6 परमाणु परिक्षण किए थे और उसमें सफलता हासिल की थी. इस सफल परिक्षण के बाद भारत एक परमाणु ताकत बनकर उभरा और पूरे विश्व इतिहास  में अपनी स्थिति और स्थान को बदल कर रख दिया. फिल्म की कहानी के चारों ओर घूमती है और उस कहीनी के बारे में बात करती है जिसे हम और आप जैसे आम लोग नहीं जानते. ये कहा जा सकता है कि ये एक ऐसी कहानी है जिसे जानकर हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो जाएगा और उसे इस कहानी की जानकारी जरूर होनी चाहिए.

 'बायोस्कोपवाला'

वहीं, दूसरी फिल्म है 'बायोस्कोपवाला' जो कि आधिरत है रवींद्रनाथ टैगोर की प्रसिद्ध कहानी 'काबूलीवाला' का मॉडर्न अडेप्शन है. इस फिल्म का निर्देशन देब मधेकर ने किया है. फिल्म में डैनी के अलावा आदिल हुसैन , टिस्का चोपड़ा और गीतांजली थापा जैसे किरदार नजर आ रहे हैं. फिल्म की कहानी एक फैशन फोटोग्राफर रोबी और उसकी बेटी मिनी के इर्द-गिर्द घूमती है. एक सड़क हादसे में रोबी की मौत हो जाती है. इसके बाद फिल्म में एंट्री होती है रहमत यानी कि बायोस्कोपवाला की जो हत्या के इल्जाम में जेल में बंद था लेकिन रोबी ने उसे जल्द छुड़वाया है. पहले तो मिनी इस बात से नाराज होती है लेकिन बाद में उसे पता चलता है कि रहनत और कोई नहीं बल्कि वही बायोस्कोपवाला है जो बचपन में उसे कहानी सुनाया करता था और एक बार उसने उसकी जान भी बचाई थी. इसके बाद कहानी आगे बढ़ती है और मिनी ये पता लगाने की कोशिश करती है कि क्या सच में रहमत एक खूनी है या फिर ये आरोप झूठे हैं.

इस शुक्रवार दोनों ही फिल्में अपने साथ बेहद अलग प्रकार के अनुभव लेकर आ रही हैं. अगर आप इस वीकेंड फिल्म देखने का मन बना रहे हैं तो आप ये दोनों ही फिल्में देख सकते हैं. दोनों ही फिल्मों की खास बात ये है कि ये दोनों ही फिल्में परिवार और बच्चों के साथ देखी जा सकती हैं. इन दिनों गर्मियों की छुट्टियां चल रही हैं और आप अपनी फैमिली के साथ ये फिल्में देखने जा सकते हैं.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dhamaal 4 BO Collection: 'धमाल 4' ने दूसरे दिन 'अल्फा' सहित 25 फिल्मों के ओपनिंग वीकेंड का तोड़ा रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'धमाल 4' ने दूसरे दिन 'अल्फा' सहित 25 फिल्मों के ओपनिंग वीकेंड का तोड़ा रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
Dhamaal 4 BO Day 2: 'धमाल 4' का दूसरे दिन भी भौकाल, 10 बजे तक 31 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' का दूसरे दिन भी भौकाल, 36 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
आकांक्षा रंजन के संगीत में करण जौहर ने रीक्रिएट किया सलमान खान का 'तौलिया डांस', जाह्नवी कपूर ने लगाए ठुमके, देखें वीडियो
आकांक्षा रंजन के संगीत में करण जौहर ने किया 'तौलिया डांस', जाह्नवी कपूर ने लगाए ठुमके, देखें वीडियो

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget