एक्सप्लोरर

जब सांप ने फिल्म निर्देशक को काटा और खुद गंवा बैठा जान, क्या आपने कभी सुना ऐसा किस्सा?

Bollywood Gossips: सांप के काटने से फिल्म निर्देशक को तो कुछ नहीं हुआ, लेकिन सांप की मौत हो गई. आज हम आपको फिल्मी गलियारों में मशहूर यह किस्सा बता रहे हैं.

Bollywood Flashback: सिनेमा प्रेमियों के लिए फिल्मी कहानियों को चाय की चुस्कियों के साथ सुनना या पढ़ना कोई नई बात नहीं है. पुराने जमाने में लोग रूपहले पर्दे की कहानियों और डायलॉग्स का मजा टेप रिकॉर्डर पर उनकी सीडी चलाकर लिया करते थे. वहीं, अब इन्हीं का आनंद खबरों के जरिए लिया जाता है. लेकिन क्या आपने कभी इस बात के बारे में सोचा है कि इन फिल्मी सितारों की असल जिंदगी में कभी-कभी कुछ ऐसी घटनाएं हो जाती हैं, जो फिल्मी कहानी से कम नहीं होतीं. अगर नहीं तो आज हम बॉलीवुड के जिस दिलचस्प और हैरतअंगेज किस्से के बारे में बताने जा रहे हैं, उस पर गौर फरमाइएगा. आज फ्राइडे फ्लैशबैक में हम बॉलीवुड के ऐसे निर्देशक के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको काटने से सांप की मौत हो गई थी.

इस फिल्म निर्देशक से जुड़ा है किस्सा

सांप के काटने से इंसान को मरते तो पूरे जमाने ने देखा है, लेकिन सवाल तब उठता है, जब किसी इंसान को काटकर सांप मर जाए. हुए न हैरान....यह सुनने में तो फिल्मी कहानी की स्क्रिप्ट लगती है, लेकिन यह किस्सा एकदम असली है और रूपहले पर्दे से जुड़े एक निर्देशक की जिंदगी का है. यकीन मानिए बॉलीवुड को 'फूल और पत्थर', 'तलाश', 'हलचल', 'पापी' जैसी शानदार फिल्में देने वाले दिवंगत निर्देशक ओपी रल्हन को काटने के बाद सांप की मौत हो गई थी.

जिंदगी में ऐसे आई मुसीबत

'जाको राखे साइयां मार सके न कोई' कहावत ओपी रल्हन पर बिल्कुल सटीक बैठती है. यह उन दिनों की बात है, जब ओपी रल्हन साल 1981 में अपनी फिल्म 'प्यास' की शूटिंग में व्यस्त थे. इस फिल्म के एक सीन में सांप का इस्तेमाल किया जाना था. ऐसे में ओपी रल्हन की फिल्म के सेट पर सांप के साथ एक सपेरे को बुलाया गया था. एक तरफ अभिनेताओं की टोली सीन शूट करने की तैयारी कर रही थी तो दूसरी तरफ सपेरे ने भी पूरी तरह कमर कस ली थी. हालांकि, इस बीच ओपी रल्हन के मन में सांप को छूने की इच्छा हुई, जो उनके साथ-साथ सपेरे के लिए भी मुसीबत का सबब बन गई.

सांप ने बनाया निर्देशक को शिकार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब ओपी रल्हन ने सांप को छूना चाहा तो जीव ने अपनी प्रवृति दिखाते हुए फन फैला दिया और पलटकर उनका अंगूठा पकड़ लिया. ऐसा होते ही ओपी रल्हन घबरा गए और उन्होंने वही किया, जो कोई भी आम इंसान करता. निर्देशक ने सांप की गर्दन को कसकर दबोच लिया और उसे सेट पर दूर फेंक दिया. सांप के काटने के बाद ओपी रल्हन की तबीयत बिगड़ने लगी, जिससे सेट पर अफरातफरी मच गई. आनन-फानन में निर्देशक को एंटीडोड दिया.  

जब डसना सांप को पड़ गया भारी

इस हादसे के बाद सेट पर डर का माहौल था, लेकिन ओपी रल्हन ने तबीयत में सुधार होते ही शूटिंग दोबारा शुरू करा दी. जब वह शूटिंग सेट पर पहुंचे तो उनकी नजर कोने में मुंह लटकाए बैठे सपेरे पर पड़ी. उन्होंने उससे सांप के बारे में पूछा तो सपेरे ने जवाब दिया कि आपने इतनी जोर से उसे दबाकर फेंका था कि मेरा सांप मर गया.

Box Office Clash: शाहरुख खान और स्पाइडर मैन के बीच भिड़ंत, 'जवान' से बॉक्स ऑफिस पर होगा क्लैश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'किल' के बाद फिर भौकाल काटेंगे राघव जुयाल, 'द पैराडाइज' पर बोले- ये बहुत जबरदस्त होने वाली है
फिर भौकाल काटेंगे राघव जुयाल, 'द पैराडाइज' पर बोले- ये बहुत जबरदस्त होने वाली है
1 महीने में दूसरी बार गिरते-गिरते बचे अक्षय कुमार, सैफ अली खान ने संभाला, Video वायरल
गिरते-गिरते बचे अक्षय कुमार, सैफ अली खान ने संभाला, Video वायरल
क्या प्रेग्नेंट हैं Kareena Kapoor? लेटेस्ट वीडियो में दिखा बेबी बंप, फैंस बोले- 'तीसरा बेबी आने वाला है'
क्या प्रेग्नेंट हैं करीना कपूर? लेटेस्ट वीडियो देखकर फैंस बोले- तीसरा बेबी आने वाला है
Box Office: 8वें दिन 3 बजे तक 'आवारापन 2' हुई 114 करोड़ के पार, जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
8वें दिन 3 बजे तक 'आवारापन 2' हुई 114 करोड़ के पार, जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
Embed widget