एक्सप्लोरर

लॉकडाउन के बीच अपनी इस फिल्म की तैयारियों में जुटी हैं दीपिका पादुकोण

शकुन बत्रा के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में दीपिका के अलावा सिद्धांत चतुर्वेदी और अनन्या पांडे भी नज़र आएंगी. इस अनटाइटल्ड फिल्म में काम करने को लेकर सिद्धांत चतुर्वेदी काफी रोमांचित हैं.

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण आखिरी बार फिल्म 'छपाक' में नज़र आई थीं. अब इन दिनों वो अपने अगले प्रोजेक्ट की तैयारियों में जुट गई हैं. दीपिका, शकुन बत्रा की फिल्म में नज़र आएंगी, हालांकि इस फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है.

दीपिका की ये फिल्म इसी साल अप्रैल में शुरू होने वाली थी, हालांकि कोरोना वायरस के मद्देनज़र देशभर में लॉकडाउन लगा दिया गया और फिल्म पर चल रहे काम को रोकना पड़ा. अब दीपिका ने छूट मिलते ही इसकी तैयारी एक बार फिर शुरू कर दी है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक दीपिका ने अपने लॉकडाउन के वक्त को अच्छे तरीके से इस्तेमाल किया है. कहा जा रहा है कि दीपिका रोज़ाना फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़ रही हैं और अपने रोल को बेहतर तरीके से समझने की कोशिश कर रही हैं. हालांकि वो इस रोल के लिए ज़रूरत से ज्यादा भी तैयारी नहीं करना चाहतीं.

आपको बता दें कि शकुन बत्रा के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में दीपिका के अलावा सिद्धांत चतुर्वेदी और अनन्या पांडे भी नज़र आएंगी. इस अनटाइटल्ड फिल्म में काम करने को लेकर सिद्धांत चतुर्वेदी काफी रोमांचित हैं.

हाल ही में उन्होंने कहा था, "उत्साहित हूं कि यह एक ऐसी शैली है जिसे हिंदी सिनेमा में अभी तक नहीं आजमाया गया है. फिल्म पर बारीकी से काम किया गया है और इसमें बहुत सारी जानकारियां हैं. शकुन एक शानदार निर्देशक हैं. यह एक बहुत ही समकालीन, नए जमाने की फिल्म है. बहुत मजा आने वाला है. मुझे दीपिका पादुकोण के साथ अभिनय करना है! दीपिका से बात करने का मौका मिलना हर लड़के के लिए एक सपना है. यह एक रोमांटिक थ्रिलर है और मैं अपनी खुशी को नियंत्रित नहीं कर सकता. यह एक मजेदार फिल्म और कास्ट है."

ये भी पढ़ें:

भारत के 59 ऐप्स बैन करने से चीन की परेशानी बढ़ी, कहा- बेहद चिंतित हैं, पूरी स्थिति पर नज़र है  PM मोदी के संबोधन से पहले राहुल गांधी ने पूछा- देश को बताइए चीनी सेना को हिंदुस्तान से बाहर कब और कैसे करेंगे 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Drishyam 3 BO Day 12 Live Updates: दूसरे मंगलवार भी 'दृश्यम 3' का कोहराम जारी, 10 बजे तक 323 करोड़ के हो गई पार
दूसरे मंगलवार भी 'दृश्यम 3' का कोहराम जारी, 10 बजे तक 323 करोड़ के हो गई पार
रणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP के प्रदर्शन का किया था विरोध, पुलिस जांच शुरू
रणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP के प्रदर्शन का किया था विरोध, पुलिस जांच शुरू
माधुरी दीक्षित ने क्यों की हार्ट सर्जन डॉ. श्रीराम नेने से शादी? अब बताई वजह
माधुरी दीक्षित ने क्यों की हार्ट सर्जन डॉ. श्रीराम नेने से शादी? अब बताई वजह
बॉक्स ऑफिस धमाका: खराब रिव्यू, फिर भी ओपनिंग वीकेंड में की बजट से 124 परसेंट ज्यादा कमाई
बॉक्स ऑफिस धमाका: खराब रिव्यू, फिर भी ओपनिंग वीकेंड में की बजट से 124 परसेंट ज्यादा कमाई

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget