एक्सप्लोरर

वरुण-नताशा की शादी में शामिल सभी मेहमानों का हुआ कोविड टेस्ट, सिर्फ 40 लोग होंगे शामिल

अलीबाग के सासवने स्थित 'द मैन्शन हाउस' में होने वाली शादी में वर-वधु को मिलाकर कुल 40 लोग ही शामिल होंगे और कोरोना के माहौल के चलते इन‌‌ सभी का कोरोना टेस्ट कराने‌ का फैसला किया गया है.

मुंबई: अभिनेता वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी की तैयारियां जोरों पर हैं. महाराष्ट्र के अलीबाग में दोनों की शादी होने वाली है. वहीं इस शादी में शामिल होने वाले हर मेहमान का कोरोना टेस्ट किया गया है. इतना ही नहीं खुद दूल्हा बनने‌ जा रहे वरुण धवन और दुल्हन नताशा दलाल ने भी मुंबई में अपना कोविड टेस्ट कराया है. वहीं इस शादी में वही लोग पहुंचे हैं जिनकी कोविड टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई है.

आज दोपहर ही वरुण और नताशा के परिवारवाले और खुद नताशा अलीबाग में 'द मैन्शन हाउस' पहुंचे हैं, जहां पर ये शादी होने वाली है. वहीं वरुण धवन 22 जनवरी को शाम को अलीबाग पहुंचने वाले थे लेकिन‌ वरुण 23 जनवरी की सुबह मुंबई से अलीबाग के लिए रवाना होंगे. एक सूत्र ने एबीपी न्यूज़ को बताया कि अलीबाग के सासवने स्थित 'द मैन्शन हाउस' में होने वाली शादी में वर-वधु को मिलाकर कुल 40 लोग ही शामिल होंगे और कोरोना के माहौल के चलते इन‌‌ सभी का कोरोना टेस्ट कराने‌ का फैसला किया गया है.

वरुण धवन हो गए थे कोरोना पॉजिटिव

हाल ही में चंडीगढ़ में फिल्म 'जुग जुग जिओ' की शूटिंग के दौरान वरुण धवन भी कोविड-19 का शिकार हो गए थे. ऐसे में वरुण और नताशा दोनों ही इस बात को लेकर सतर्क हैं कि इस शादी में शामिल होने वाले तमाम लोगों का कोरोना टेस्ट कराया जाए, खासकर इसलिए भी क्योंकि दोनों परिवारों के कई बुजुर्ग लोग भी इस शादी‌ में मौजूद होंगे. गौरतलब है कि शादी में शामिल होने वाले तमाम लोगों के कोरोना टेस्ट के अलावा मुंबई से आए 23 बाउंसर्स, अलीबाग में किराए पर लिए सभी ड्राइवर और सभी निजी ड्राइवर का भी कोरोना टेस्ट निगेटिव पाए जाने के बाद ही उनकी सेवाएं ली जा रही हैं.

पुलिस की टीम तैनात

मुंबई के बांद्रा इलाके में स्थित एक बंगले में निजी डॉक्टर्स की सेवाएं लेकर शादी में शामिल होने वाले सभी लोगों का कोरोना टेस्ट कराया गया है. इस शादी के लिए मांडवा पुलिस ‌को भी सतर्क कर दिया गया है. 'द मैन्शन हाउस' के बाहर मांडवा पुलिस की एक टीम भी मौजूद है. बता दें कि वरुण और नताशा की शादी 24 जनवरी को हिंदू रीति-रिवाज से होगी और मांडवा पुलिस शादी होने तक शादी के वेन्यू 'द मैन्शन हाउस' के बाहर पूरी मुस्तैदी से अपनी सेवाएं मुहैया कराएगी.

यह भी पढ़ें: दुल्हन बनने जा रही नताशा अलीबाग पहुंची, शाम तक वेन्यू पर पहुंचेंगे वरुण धवन वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी में होंगे सिर्फ 50 गेस्ट, बॉलीवुड के ये दिग्गज हो सकते हैं फंक्शन में शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
'हैवान' से तबाही मचाने आ रहे अक्षय-सैफ, जानें दोनों में से कौन है ज्यादा अमीर
'हैवान' से तबाही मचाने आ रहे अक्षय-सैफ, जानें दोनों में से कौन है ज्यादा अमीर
अरिजीत सिंह के रिटायरमेंट पर शान का रिएक्शन, बोले- 'मैं भी काफी कंफ्यूज था'
अरिजीत सिंह के रिटायरमेंट पर शान का रिएक्शन, बोले- 'मैं भी काफी कंफ्यूज था'
'भारत माता और झंडा देश के विधाता नहीं...', 'जन गण मन' विवाद पर बोले मुकेश खन्ना
'भारत माता और झंडा देश के विधाता नहीं...', 'जन गण मन' विवाद पर बोले मुकेश खन्ना

वीडियोज

Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण
Picnic बनी मुसीबत! नदी के बीच फंसे युवक-युवतियां
सत्ता की डगर...Gen-Z वोटर 'नया किंगमेकर'
कंगना के हमले के बाद बाबा रामदेव का पलटवार

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, तोड़ दिया विराट कोहली के सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, तोड़ दिया विराट कोहली के सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शाहरुख खान के मन्नत में काम करता हेल्पर, वायरल किया बेडरूम का वीडियो
शाहरुख खान के मन्नत में काम करता हेल्पर, वायरल किया बेडरूम का वीडियो
क्या होती हैं लाल रोशनी वाली टॉर्च? जानें किन जगहों पर होता है इनका यूज
क्या होती हैं लाल रोशनी वाली टॉर्च? जानें किन जगहों पर होता है इनका यूज
Embed widget