एक्सप्लोरर

EXCLUSIVE: कोरोना पॉज़िटिव सिंगर कनिका कपूर बोलीं- किसने कहा मैं पार्टी करती रही, सोमवार से कमरे में थी

कनिका से जब पूछा गया कि 4 दिनों से आपको वायरस के लक्षण थे, बावजूद इसके आप पार्टी कर रही थीं? इस सवाल पर कनिका ने साफ कहा कि मैं सोमवार से अपने कमरे में थी.कनिका जिन दो पार्टियों में शामिल हुई, उनमें से एक में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और उनके सांसद बेटे दुष्यंत सिंह भी शामिल हुए थे.

नई दिल्ली: बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर का कोराना वायरस टेस्ट पॉज़िटिव पाया गया है, जिसके बाद उन्हें लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती किया गया है. एबीपी न्यूज़ ने अस्पताल में इलाज करा रहीं कनिका से बातचीत की है. इस बातचीत में एबीपी न्यूज़ ने कनिका से कई अहम सवाल किए. उन पर लग रहे लापरवाही के आरोपों पर भी सवाल किया गया.

जब कनिका कपूर से सवाल किया गया कि इस वक्त आपकी तबीयत कैसी है? तो इस सवाल पर उन्होंने कहा, "मुझे बुखार है और थोड़ी कमज़ोरी है. हालांकि मैं ठीक हूं.

कनिका से जब पूछा गया कि 4 दिनों से आपको वायरस के लक्षण थे, बावजूद इसके आप पार्टी कर रही थीं? इस सवाल पर कनिका ने साफ कहा कि मैं सोमवार से अपने कमरे में थी. उन्होंने कहा, "आपको किसने कहा कि मैं पार्टी करती रही. सोमवार से मेरी तबीयत खराब है. सोमवार से ही मैंने अपना कमरा नहीं छोड़ा है. तीन दिनों तक यहां के अधिकारियों के पीछे पड़कर मैंने अपना टेस्ट करवाया है. कोई भी कुछ भी कह देगा आप मान लेंगी."

कनिका ने आगे कहा, "ये हास्यास्पद है कि ऐसी बातें भी हो रही हैं." जब कनिका से दोनों पार्टियों में शामिल होने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, "हम सब फैमिली फ्रेंड हैं. ये हमारे रिश्तेदार हैं. उनके बेटे का जन्मदिन था. 13 तारीख (13 मार्च) को मैं अपने मां बाप के साथ मुंह दिखाने के लिए (थोड़ी देर के लिए) वहां गई थी. ये छोटा सा फैमिली गेट टू गेदर (मेल मिलाप) था."

अनजाने में समाज को खतरे में डालने के सवाल पर कनिका ने कहा, "मैं नौ तारीख को हिंदुस्तान वापस आई हूं. सीधे अपने मां बाप के पास. उस समय ऐसा कोई बड़ा एलान (सरकार की ओर से) नहीं हुआ था. सिर्फ छोटे गेट टू गेदर हुए हैं, लेकिन उस समय ऐसा कोई एलान नहीं हुआ था. जैसे ही एलान हुए हैं, उसके बाद से हम लोग में से कोई भी कहीं नहीं गया है."

पार्टी को लेकर और ट्रैवल हिस्ट्री को लेकर जब कनिका से सवाल हुआ तो उन्होंने फोन काट दिया. हालांकि इंटरव्यू के दौरान उन्होंने जो बातें कही हैं, वो पार्टियों की सामने आ रही तस्वीरों से मेल नहीं खा रही हैं. कनिका जिन दो पार्टियों में शामिल हुई, उनमें से एक में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और उनके सांसद बेटे दुष्यंत सिंह भी शामिल हुए थे. वसुंधरा राजे के साथ कनिका की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं. इन दोनों ने भी खुद को सेल्फ आइसोलेशन में रख लिया है.

यहां देखें पूरा इंटरव्यू...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Video: जयपुर में आयुष्मान खुराना संग जमकर थिरकीं सारा अली खान, डांस वीडियो वायरल
जयपुर में आयुष्मान खुराना संग जमकर थिरकीं सारा अली खान, डांस वीडियो वायरल
'काली लड़कियां कैमरे पर अच्छी नहीं लगतीं', सोनाली कुलकर्णी को किसने मारा था ताना
'काली लड़कियां कैमरे पर अच्छी नहीं लगतीं', सोनाली कुलकर्णी को किसने मारा था ताना
Box Office: मंगलवार को फिर ‘दृश्यम 3’ ने बढाई रफ्तार, 'हनुमान अंश' भी थमने को नहीं तैयार, जानें- 'द वन' का हाल
मंगलवार को फिर ‘दृश्यम 3’ ने बढाई रफ्तार, 'हनुमान अंश' भी थमने को नहीं तैयार
CJP प्रोटेस्ट में लड़कियों की पिटाई पर भड़कीं कुनिका सदानंद, सरकार से पूछा- 'ऐसे पढ़ेंगी बेटियां?'
सीजेपी प्रोटेस्ट में लड़कियों की पिटाई पर भड़कीं कुनिका सदानंद, सरकार से पूछे सवाल

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत की असल वजह का हुआ खुलासा, पुलिस ने किसी गड़बड़ी से किया इंकार
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत कैसे हुई? असल वजह का हुआ खुलासा
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Embed widget