एक्सप्लोरर

आखिरकार रेखा ने अभी तक क्यों नहीं कराया है अपना कोरोना टेस्ट?

एबीपी न्यूज़ को इस बात की भी जानकारी मिली है कि रेखा जिस बंगले में रहती हैं, उससे जुड़ी सोसायटी में कोरोना के चार मामले सामने आए हैं, जिनमें से एक शख्स अजोया अख्तर के घर से भी जुड़ा है.

मुंबई: बांद्रा के बैंडस्टैंड इलाके में स्थित अभिनेत्री रेखा के बंगले 'सी स्प्रिंग' के एक सुरक्षाकर्मी के कोरोना संक्रमित होने के बावजूद आखिरकार रेखा ने अब तक कोरोना टेस्ट क्यों नहीं कराया है? यह जानने के लिए एबीपी न्यूज़ ने बांद्रा इलाके को अपने में समेटे बीएमसी के 'एच' वार्ड के मेडिकल अधिकारी संजय फुंदे से मुलाकात की और ये जानने की कोशिश की कि आखिरकार वो कोरोना टेस्ट कराने से हिचक क्यों रही हैं? और आखिर क्या वजह थी कि रेखा ने मेडिकल अफसर को अपने घर के अंदर आने के लिए दरवाजा तक नहीं खोला?

रेखा के बंगले पर खुद जाकर उन्हें कोविड-19 का टेस्ट कराने की सलाह देने वाले मेडिकल अफसर संजय फुंदे ने एबीपी न्यूज़ ने कहा, "सैनिटाइजेशन के लिए बीएमसी की एक टीम रेखा के बंगले पर गई थी. एक मेडिकल अफसर होने के नाते मैं रेखा को कोरोना टेस्ट कराने की सलाह देने गया था. लेकिन रेखा ने मुझे बंगले के अंदर नहीं लिया और उनकी मैनेजर फरजाना ने बंगले के दरवाजे के पीछे से ही बात की."

तो आखिर रेखा की मैनेजर फरजाना ने रेखा की तरफ से क्या बात की? संजय फुंदे बताते हैं, "फरजाना ने दरवाजे के पीछे से मुझे अपना फोन नंबर दिया और कहा कि वो इस तरह से बात नहीं कर सकती हैं और उनसे फोन पर बात करेंगी. यही वजह है कि मैंने बाद में उनसे फोन पर बात की."

संजय फुंदे बताते हैं, "फरजाना की तरफ से उन्हें कहा गया कि जिस सुरक्षा गार्ड को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है, उनसे रेखा क्लोज कॉन्टैक्ट में नहीं थीं और सुरक्षा गार्ड बाहर ही चाय-नाश्ता करता था और उसे बंगले के अंदर आने की इजाजत भी नहीं थी. ऐसे में रेखा ने कहा है कि उन्हें कोरोना का किसी तरह का कोई लक्षण नहीं है और न ही उन्हें किसी तरह का बुखार या अन्य तरह की समस्या महसूस हो रही है."

एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए मेडिकल अफसर फुंदे ने कहा कि रेखा की तरफ से कहा गया है कि उनमें किसी भी तरह के लक्षण पाए जाने पर वो अपना कोरोना टेस्ट जरूर कराएंगी और वो फोन कर उन्हें इस बारे में जरूर बताएंगी.

एबीपी न्यूज़ को इस बात की भी जानकारी मिली है कि रेखा जिस बंगले में रहती हैं, उससे जुड़ी सोसायटी में कोरोना के चार मामले सामने आए हैं, जिनमें से एक शख्स जोया अख्तर के घर से भी जुड़ा है. बीएमसी के इस अधिकारी ने फिलहाल ये बताने से मना किया कि ज़ोया के घर में किस शख्स को कोरोना हुआ है. उल्लेखनीय है कि जोया अख्तर का बंगला भी रेखा के बंगले के बगल में ही है.

बहरहाल, पिछले हफ्ते रेखा के बंगले के जिस बुजुर्ग सुरक्षा गार्ड को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था, उसका इलाज बांद्रा के बीएमसी कोविड फैसिलिटी में चल रहा है.

ये भी पढ़ें:

Rajasthan: कांग्रेस ने कहा- सचिन पायलट BJP की साजिश में फंस गए, उन्होंने सरकार गिराने की साजिश रची  

सचिन पायलट ने दी पहली प्रतिक्रिया, बोले- सत्य को परेशान किया जा सकता है पराजित नहीं  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
Jailer 2 Box Office Day 1: रजनीकांत की 'जेलर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर की बंपर ओपनिंग, 59 करोड़ के हुई पार
'जेलर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर की बंपर ओपनिंग, 59 करोड़ के हुई पार
नवरात्रि इवेंट में मां तनुजा संग पहुंचीं काजोल, सैफ-बॉबी से नागार्जुन-मलाइका तक ने भी की शिरकत
नवरात्रि इवेंट में पहुंचीं काजोल, सैफ-बॉबी से नागार्जुन-मलाइका तक ने भी की शिरकत
विद्या बालन करेंगी पर्थ के पहले भारतीय फिल्म महोत्सव का उद्घाटन, जनवरी 2027 में होगा आयोजन
विद्या बालन करेंगी पर्थ के पहले भारतीय फिल्म महोत्सव का उद्घाटन, जनवरी 2027 में होगा आयोजन

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget