एक्सप्लोरर

Coronavirus: ट्रेन में सफर के दौरान रवीना टंडन ने साफ की पूरी सीट, सामने आया वीडियो

बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें वह ट्रेन की सीट को साफ करती देखी जा सकती हैं. वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करने के साथ ही रवीना ने लोगों को कोरोना से बचाव बरतने के लिए कहा है.

नई दिल्लीः कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच कई फिल्मी सितारे डरे हुए हैं. कई बड़ी फिल्मी हस्तियों ने कोरोना से बचाव के लिए लोगों को जागरूक होने की बात कही है. हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह ट्रेन की सीट को साफ करती देखी जा सकती हैं. वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करने के साथ ही रवीना ने लोगों को कोरोना से बचाव बरतने के लिए कहा है.

अभिनेत्री रवीना टंडन ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में रवीना टंडन को ट्रेन में सफर के दौरान सीट को सेनेटाइज करते देखा जा सकता है.

वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करने के साथ ही उन्होंने लिखा है कि 'ट्रेन चलने से पहले केबिन को गीले वाइप्स और सेनिटाइजर से कीटाणुरहित कर रही हूं, जिससे हम कंफर्टेबल हो सकें.' उनका कहना है कि माफी मांगने से सुरक्षित रहना अच्छा है. इसके साथ ही उन्होंने अपील की है कि बहुत आवश्यक होने पर ही यात्रा करें. इसका साथ ही उनका कहना है कि कृपया अपने आप को और अपने आस-पास के लोगों की सावधानी और सुरक्षा को ध्यान में रखें.

बता दें कि भारत में कोरोना का संक्रमण बढ़ने के बाद कई राज्यों ने स्कूल, कॉलेज और सिनेमाघर को बंद कर दिया है. सरकार लगातार इस पर जागरूकता अभियान चला रही है. विश्व स्वास्थ्य संगठन भी कोरोना से बचने के लिए सेफ हैंड्स चैलेंज अभियान चला रहा है. वहीं मुंबई में टेलीविजन के साथ साथ फिल्मों की शूटिंग को रोक दिया गया है. ऐसे में ज्यादातर अभिनेता और अभिनेत्री खुद को आइसोलेशन में रख रहे हैं. वहीं 19 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना को लेकर देश के नाम संदेश दिया था. इसमें उन्होंने 22 मार्च यानी रविवार के दिन देश के सभी नागरिकों से 'जनता कर्फ्यू की अपील की है.

यहां पढ़ें

कोरोना पॉज़िटिव सिंगर कनिका कपूर पर लखनऊ के DM के आदेश के बाद मामला दर्ज EXCLUSIVE: कोरोना पॉज़िटिव सिंगर कनिका कपूर बोलीं- किसने कहा मैं पार्टी करती रही, सोमवार से कमरे में थी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाले हैं...', यश की 'टॉक्सिक' का ट्रेलर देख लोगों किया प्रिडिक्शन
'बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाले हैं...', यश की 'टॉक्सिक' का ट्रेलर देख लोगों किया प्रिडिक्शन
Toxic Trailer: यश की 'टॉक्सिक' का ट्रेलर रिलीज, एक्शन के मामले में 'पुष्पा','एनिमल' और KGF भी भूल जाएंगे
यश की 'टॉक्सिक' का ट्रेलर रिलीज, एक्शन के मामले में 'पुष्पा','एनिमल' और KGF भी भूल जाएंगे
अरिजीत सिंह ने क्यों छोड़ी प्लेबैक सिंगिंग? अमाल मलिक ने बता दी असली वजह
अरिजीत सिंह ने क्यों छोड़ी प्लेबैक सिंगिंग? अमाल मलिक ने बता दी असली वजह

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget