एक्सप्लोरर

कोरोना वायरस के डर से इंटरनेशनल पॉप स्टार खालिद का भारत दौरा स्थगित, कहा- सुरक्षा सबसे ज़रूरी

पॉप स्टार खालिद की ओर से जारी बयान में कहा गया है, "सभी ग्राहक जिन्होंने बुक माय शो पर भारत में शो के लिए टिकट खरीदे हैं, वे अपने टिकट बरकरार रख सकते हैं, जो नई शो तारीखों के लिए मान्य होंगे. या फिर वे पूर्ण वापसी के हकदार होंगे."

मुंबई: विश्वस्तर पर कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए अंतर्राष्ट्रीय पॉप कलाकार खालिद ने अपना आगामी एशिया दौरा रद्द कर दिया है. खालिद भारत में अप्रैल महीने में पहली बार अपना शो करने वाले थे. खालिद बुक माय शो और एईजी प्रजेंट्स के सहयोग से भारत आने वाले थे. उन्हें 12 अप्रैल, 2020 को मुंबई में परफॉर्म करने के दो दिन बाद बेंगलुरू में एक कार्यक्रम में प्रस्तुति देनी थी. इस दौरे की जानकारी खालिद ने पिछले साल दी थी.

उन्हें भारत के अलावा 'खालिद फ्री स्पीरिट वल्र्ड टूर' के तहत बैंकॉक, सिंगापुर, जकार्ता, मनीला, कुआलालंपुर, टोक्यो और सिओल का भी दौरा करना था. मगर अब एहतियात के तौर पर उनकी ओर से एशिया दौरे को स्थगित करने के लिए एक आधिकारिक बयान जारी किया गया है.

बयान में कहा गया है, "कई एशियाई देशों में हालिया एडवाइजरी और यात्रा प्रतिबंधों के कारण खालिद अपने भारत में होने वाले संगीत कार्यक्रम सहित एशिया के आगामी दौरे को स्थगित कर रहे हैं."

बयान में कहा गया है कि उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है कि खालिद के प्रशंसक, उनकी टीम और हर किसी की सुरक्षा बनी रहे. इसके अलावा बयान में कहा गया है कि कार्यक्रम को फिर से निर्धारित करने पर भी वह काम कर रहे हैं और इसके लिए जल्द ही तारीखों की घोषणा भी की जाएगी.

बयान में कहा गया है, "सभी ग्राहक जिन्होंने बुक माय शो पर भारत में शो के लिए टिकट खरीदे हैं, वे अपने टिकट बरकरार रख सकते हैं, जो नई शो तारीखों के लिए मान्य होंगे. या फिर वे पूर्ण वापसी के हकदार होंगे."

बयान में दुर्भाग्यपूर्ण परिस्थितियों के कारण कार्यक्रम रद्द होने पर खेद भी प्रकट किया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
'कैंसर को जंग नहीं, बल्कि सीखने का मौका माना', सोनाली बेंद्रे ने किया रिएक्ट
'कैंसर को जंग नहीं, बल्कि सीखने का मौका माना', सोनाली बेंद्रे ने किया रिएक्ट
करिश्मा कपूर का गोविंदा-सलमान खान संग रहा था अफेयर? सोमी अली ने किया रिएक्ट
करिश्मा कपूर का गोविंदा-सलमान खान संग रहा था अफेयर? सोमी अली ने किया रिएक्ट
'दृश्यम 3' ने दूसरे वीकेंड बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड, बनी इंडियन सिनेमा की हाईएस्ट ग्रॉसर थ्रीक्वल फिल्म
'दृश्यम 3' ने दूसरे वीकेंड बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड, बनी इंडियन सिनेमा की हाईएस्ट ग्रॉसर थ्रीक्वल फिल्म

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget