एक्सप्लोरर

Chhaava और Sky Force के सहारे असली कमाई तो Stree 2 वाले कर रहे, पूरी बात जानेंगे तो दंग रहे जाएंगे

Chhaava and Sky Force Box Office: छावा और स्काई फोर्स के साथ स्त्री 2 वालों का क्या कनेक्शन है और वो इन फिल्मों के जरिए कैसे कमाई कर रहे हैं. पूरी बात जानें यहां

Maddock Films: इस साल बॉलीवुड की शुरुआत कुछ खास नहीं रही. एक के बाद एक कई फिल्में रिलीज हुईं. आजाद, इमरजेंसी, लवयापा, बैडऐस रविकुमार, देवा से लेकर स्काई फोर्स और छावा तक, यानी कुछ मिलाकर 7 फिल्में रिलीज हुईं. इनमें से सिर्फ 2 फिल्में ही 100 करोड़ के ऊपर कमाई कर पाई हैं.

पहली है स्काई फोर्स जिसने वर्ल्डवाइड 172 करोड़ रुपये के करीब कमाई कर ली है. तो वहीं छावा की अब तक की वर्ल्डवाइड कमाई 200 करोड़ के आसपास पहुंच गई है. विक्की कौशल की फिल्म को रिलीज हुए अभी सिर्फ 4 दिन हुए हैं, तो इसमें और भी इजाफा हो सकता है. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Maddock Films (@maddockfilms)

प्रोडक्शन हाउस का फायदा
एक चीज है जो इन दोनों फिल्मों को एक साथ जोड़ती है, वो है दोनों को एक ही प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनाया गया है. दोनों फिल्में दिनेश विजान के मैडॉक फिल्म्स की पेशकश हैं. ये वही प्रोडक्शन हाउस है जिसने पिछले साल मुंज्या और स्त्री 2 जैसी दो बड़ी हिट दी थीं. 

मुंज्या को सिर्फ 30 करोड़ में बनाया गया था जिसने वर्ल्डवाइड सैक्निल्क के मुताबिक, 125 करोड़ कमाए थे. स्त्री 2 को 135 करोड़ में बनाया गया और इसने 857.15 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया.

वहीं, 75 करोड़ के बजट में बनी शाहिद कपूर की तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया भी पिछले साल आई थी. जिसने वर्ल्डवाइड 139 करोड़ कमाए. यानी टोटल 240 करोड़ के बजट में मैडॉक फिल्म्स की 3 फिल्मों ने टोटल 1121.15 करोड़ रुपये कमाए थे. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Maddock Films (@maddockfilms)

इस साल भी इतिहास रचेगा छावा का प्रोडक्शन हाउस
इस साल इस प्रोडक्शन हाउस की दोनों फिल्में फिलहाल सिनेमाहॉल में हैं. स्काई फोर्स का बजट 160 करोड़ और छावा का 130 करोड़ रुपये था. यानी 290 करोड़ रुपये खर्च करके मैडॉक फिल्म्स ने अपनी फिल्मों के जरिए अभी तक 372 करोड़ रुपये के ऊपर कमाई कर ली है. (इसमें चौथे दिन का डेटा भी शामिल है)

अभी स्काई फोर्स की कमाई में थोड़ा बहुत इजाफा देखने को मिलेगा तो वहीं छावा का लाइफटाइम कलेक्शन आने में अभी टाइम है. यानी फाइनल रिजल्ट आने के बाद ये प्रोडक्शन हाउस इस साल भी सबसे ज्यादा फायदा कमाने प्रोडक्शन हाउस की लिस्ट में शामिल हो जाएगा.

मैडॉक फिल्म्स के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

दिनेश विजान के प्रोडक्शन हाउस के पास आगामी कुछ सालों में कई बड़ी फिल्में हैं. थामा, शक्ति शालिनी, स्त्री 3, भेड़िया 2, महामुंज्या और चामुंडा जैसी फिल्में इस प्रोडक्शन हाउस की अगली पेशकश होने वाली हैं.

और पढ़ें: सबसे बड़ी पीरियड ड्रामा फिल्म बनी विक्की कौशल की ‘छावा’, इन ब्लॉकबस्टर फिल्मों को दी मात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box office: घटिया एनिमेशन के बाद भी करोड़ों छाप रही चाइनीज फिल्म, कमाया 2050% प्रॉफिट
घटिया एनिमेशन के बाद भी करोड़ों छाप रही चाइनीज फिल्म, कमाया 2050% प्रॉफिट
Box Office: 7वें दिन 'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947' कौन चल रही आगे? जानें- गुरुवार का कलेक्शन
7वें दिन 'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947' कौन चल रही आगे? जानें- गुरुवार का कलेक्शन
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget