एक्सप्लोरर

बॉक्स ऑफिस: अजय देवगन की 'रेड' को 'हिचकी' ने दी कड़ी टक्कर, जानें सोमवार का कलेक्शन

नई दिल्ली: बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के दूसरे हफ्ते भी अभिनेता अजय देवगन की फिल्म 'रेड' का जलवा कायम है. इस फिल्म ने 11 दिनों में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 81.95 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है. वहीं इस हफ्ते रानी मुखर्जी की फिल्म 'हिचकी' भी रिलीज हुई है और अच्छी कमाई कर रही है. दोनों फिल्में एक दूसरे को कड़ी टक्कर दे रही हैं. सोमवार को हिचकी ने 2.40 करोड़ की कमाई की तो वहीं रेड ने 2.42 करोड़ की कमाई की.

ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्शन ने फिल्म की कमाई के आँकड़े जारी किए हैं.

बॉक्स ऑफिस: अजय देवगन की 'रेड' को 'हिचकी' ने दी कड़ी टक्कर, जानें सोमवार का कलेक्शन

हिचकी फिल्म ने पहले दिन शुक्रवार को 3.30 करोड़ कमाई की. दूसरे दिन शनिवार को 62.12 फीसदी ग्रोथ के साथ इस फिल्म ने 5.35 करोड़ कमाए. और तीसरे दिन रविवार को 6.70 करोड़ और चौथे दिन सोमवार को 2.40 करोड़ की कमाई की. इस तरह हिचकी ने चार दिन में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 17.75 करोड़ की कमाई कर ली है. ये फिल्म सिर्फ 961 स्क्रीन पर रिलीज हुई है और समीक्षकों ने अच्छा बताया है.

बता दें कि 'हिचकी' में रानी ने नैना माथुर का किरदार निभाया है जो 'टौरेट सिंड्रोम' से पीड़ित है जिसके कारण उसे बार-बार हिचकी आती है. सिद्धार्थ पी. मलहोत्रा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में इस बात पर ध्यान दिया गया है कि अपनी कमियों को अवसरों में बदलकर सफलता हासिल की जा सकती है. रानी ने कहा कि बॉक्स ऑफिस ने उन्हें बतौर मां काम करने की मंजूरी दे दी है. फिल्म को मिली प्रतिक्रिया से रानी मुखर्जी बहुत खुश हैं. उन्होंने कहा है कि शादीशुदा होने से बॉक्स ऑफिस पर नहीं पड़ता फर्क.

तो, वहीं रेड 11 दिनों में 81.95 करोड़ कमा चुकी है. फिल्म की पूरी स्टारकास्ट इस कमाई से बहुत खुश  है. कुछ समय पहले अजय देवगन ने कहा कि वो बॉलीवुड में अपने अब तक के करियर से संतुष्ट हैं. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वह उन्हीं फिल्मों से जुड़ते हैं, जो उन्हें पसंद आती है. इससे पहले अजय की फिल्म गोलमाल अगेल रिलीज हुई थी जिसने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 205.69 करोड़ की कमाई की थी.

बता दें कि ये फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है. फिल्म में अजय देगवन ने इमानदार इनकम टैक्स ऑफिसर की भूमिका निभाई है. इलियाना उनकी पत्नी के रोल में नजर आई हैं. फिल्म लोगों की काफी पसंद आ रही है और दर्शक भी इसे देखने सिनेमाहॉल तक पहुंच रहे हैं. यहां पढ़ें- मूवी रिव्यू: बिना वर्दी के भी हीरो हैं अजय देवगन, हौसले और ईमानदारी की कहानी है RAID

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सलमान खान के साथ होगी ‘कॉफी विद करण 9’ की धमाकेदार शुरुआत, करिश्मा कपूर भी आएंगी नजर
सलमान खान के साथ होगी ‘कॉफी विद करण 9’ की धमाकेदार शुरुआत, करिश्मा कपूर भी आएंगी नजर
Box Office: मंगलवार को फिर ‘दृश्यम 3’ ने बढ़ाई रफ्तार, 'हनुमान अंश' भी थमने को नहीं तैयार, जानें- 'द वन' का हाल
मंगलवार को फिर ‘दृश्यम 3’ ने बढ़ाई रफ्तार, 'हनुमान अंश' भी थमने को नहीं तैयार
Jailer 2 Advance Booking Day 1: 'जेलर 2' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कमा डाले करोड़ों, 'जन नायकन' का तोड़ा रिकॉर्ड
'जेलर 2' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कमा डाले करोड़ों
चाइल्ड आर्टिस्ट ने ऐश्वर्या राय संग शेयर की बीटीएस तस्वीरें, एक्ट्रेस की तारीफ में कह दी ये बात
चाइल्ड आर्टिस्ट ने ऐश्वर्या राय संग शेयर की बीटीएस तस्वीरें, एक्ट्रेस की तारीफ में कह दी ये बात

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
Watch: MI से कप्तानी छिनने की खबर के बीच मुंबई लौटे हार्दिक पांड्या, गर्लफ्रेंड भी दिखीं साथ
Watch: MI से कप्तानी छिनने की खबर के बीच मुंबई लौटे हार्दिक पांड्या, गर्लफ्रेंड भी दिखीं साथ
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
महुआ मोइत्रा ने आशुतोष रांका और सौरव दास को दिया मैसेज- 'बॉयज मैं...'
महुआ मोइत्रा ने आशुतोष रांका और सौरव दास को दिया मैसेज- 'बॉयज मैं...'
BJP को करूंगा सपोर्ट मगर...ध्रुव राठी ने बताई अपनी शर्त, वीडियो वायरल
BJP को करूंगा सपोर्ट मगर...ध्रुव राठी ने बताई अपनी शर्त, वीडियो वायरल
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद, भड़कीं पाक एक्ट्रेस
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद
Embed widget