By: एबीपी न्यूज़ | Updated at : 06 Jul 2018 01:36 PM (IST)
'बाहुबली 2' और सलमान की 'रेस 3' को पछाड़ा इतना ही नहीं कमाई के मामले में ‘संजू’ ने 'बाहुबली 2' और सलमान की 'रेस 3' को भी पछाड़ दिया है. साल 2018 में देश में रिलीज हुई सभी फिल्मों (हॉलीवुड सहित) में ये फिल्म सबसे बड़ी ओपेनर बनकर सामने आई है. इस फिल्म ने सलमान खान की 'रेस 3' रणवीर सिंह की ‘पद्मावत’ के साथ-साथ हॉलीवुड फिल्म 'एवेंजर्स: द इन्फीनिटी वॉर' का फर्स्ट डे कलेक्शन का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है. (पूरी खबर पढ़ें) संजू ने 'बाहुबली 2' का वो रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है जिसके टूटने का सभी को काफी बेसब्री से इंतजार था. इस फिल्म ने तो एक दिन में सबसे ज्यादा कमाई करने का रिकॉर्ड भी 'बाहुबली' से छीनकर अपने नाम कर लिया है. जानिए कौन हैं संजय दत्त की जिंदगी के असली 'कमलेश', सामने आई ये VIDEO 5300 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है 'संजू' बता दें कि ये फिल्म 5300 स्क्रीन्स (इंडिया में 4000 और ओवरसीज में 1300) स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है. इस फिल्म को राजकुमार हिरानी ने डायरेक्ट किया है. रणबीर कपूर के अलावा इस फिल्म में परेश रावल, मनीषा कोईराला, करिश्मा तन्ना, जिम सर्भ, विक्की कौशल, सोनम कपूर और अनुष्का शर्मा मुख्य भूमिका में हैं. इस फिल्म के चार स्टार देते हुए एबीपी न्यूज़ ने लिखा है, ''ट्रेलर में संजय दत्त ने कहा था कि वो बेवड़े हैं, ठरकी हैं, ड्रग एडिक्ट हैं, पर टेररिस्ट नहीं हैं. इसी बात को फिल्म में पूरी शिद्दत के साथ साबित करने की कोशिश की गई है. हालांकि, अगर इसे नज़रअंदाज करें तो कहानी हो या फिर एक्टिंग 'संजू' हर मामले में इस साल की बेहतरीन फिल्मों में से एक है. इसे रणबीर कपूर के लिए देखा जा सकता है. संजय दत्त के फैन हैं तो जरुर देखेंगे. राजुकमार हिरानी ने ये साबित कर दिया है कि कहानी कैसी भी हो अगर उसे कहने का सलीका पता है तो आप दर्शकों का दिल जीत सकते हैं. ये फिल्म ड्रग्स, अल्कोहल या फिर अफेयर के बारे में नहीं बल्कि बाप-बेटे की कहानी है जिसे आप इस वीकेंड फैमिली के साथ देख सकते है.'' संजू का ट्रेलर देखें-#Sanju is 200 NOT OUT... Has an EXTRAORDINARY Week 1... Crosses *lifetime biz* of #3Idiots [₹ 202.47 cr] in 7 days... Fri 34.75 cr, Sat 38.60 cr, Sun 46.71 cr, Mon 25.35 cr, Tue 22.10 cr, Wed 18.90 cr, Thu 16.10 cr. Total: ₹ 202.51 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) July 6, 2018
Main Vaapas Aaunga BO: 'मैं वापस आऊंगा' बनी इम्तियाज अली की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग, इस फिल्म को पछाड़ बनाया रिकॉर्ड
Dhamaal 4 Box Office: अजय देवगन की फिल्म ने 5वें दिन अक्षय कुमार की दो फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
आमिर खान के तीनों बच्चे गौरी स्प्रैट को किस नाम से बुलाते हैं? लव जिहाद कंट्रोवर्सी के बीच सामने आया सच
Tuesday Box Office: मंगलवार को ‘धमाल 4’ ने लूटा बॉक्स ऑफिस, दम तोड़ रही 'अल्फा', जानें- 'वेलकम टू द जंगल' का कलेक्शन
Hunger Strike: 'लड़ाई आगे तक लड़नी है...' सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरीं शबाना आजमी, स्वरा भास्कर भी मिलने पहुंची
परिसीमन बिल पर एकनाथ शिंदे का बड़ा बयान, 'सुप्रिया सुले समर्थन करें तो अच्छा है वरना...'
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
कोहली-रोहित नहीं खेलेंगे दूसरा वनडे? शुभमन गिल ने कहा- 'हम अलग-अलग कॉम्बिनेशन...'
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?